DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जिला फरोग-ए-उर्दू सेमिनार का हुआ आयोजन

March 15, 2018
darbhanga

14.03.2018 (दरभंगा) : बिहार सरकार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, उर्दू निदेशालय, बिहार, पटना के तत्वाधान में जिला उर्दू भाषा कोषांग, राज भाषा, दरभंगा के द्वारा जिला फरोग-ए-उर्दू सेमिनार का आयोजन 11:00 बजे पूर्वाह्न से दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉo चंद्रशेखर सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता डॉo अब्दुल मन्नान तर्जी कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी थे।
सेमिनार का विषय था - ‘‘ अवामी सतह पर उर्दू जबान के फरोग में दरपेष मसाएल और उनका हल ’’, ‘‘ सरकारी सतह पर उर्दू जबान के अमली नफाज में दरपेष मसाएल और उनका हल ’’ एवं ‘‘ स्कूल सतह पर उर्दू की तदरीस के मसाएल और उनका हल ’’।
स्वागत भाषण मो0 वसीम अहमद, प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग, दरभंगा के द्वारा दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि उर्दू भाषा दिल की भाषा व तहजीब की भाषा है, जो सीधे दिल तक पहुँचती है। उन्होनें स्वयं आई0ए0एस0 एकेडमी में प्रषिक्षण के दौरान अतिरिक्त भाषा के रूप में उर्दू भाषा के चयन किये जाने की जानकारी दी। उन्होनें कहा कि आज इस सेमिनार के जरिए सभी एकत्रित लोग इस बात पर विचार कर मंथन करें कि उर्दू का अधिकाधिक कैसे विकास हो। सांस्कृतिक जरूरत के हिसाब से भाषा के बदलने की बात उन्होनें की। उन्होनें उर्दू को अधिक से अधिक व्यवहारिक भाषा बनाए जाने की दिशा में सोच को विकसित करने की भी बात बतायी।

सेमिनार में उर्दू विद्वान के रूप में डॉo मुश्ताक़ अहमद, प्राचार्य, एम0एल0एस0एम0 कॉलेज, दरभंगा, डॉo जमाल अहमद ओवैसी, एम0आर0एम0 कॉलेज, दरभंगा, डॉo क्याम नैयय्र, नागेन्द्र झा कॉलेज, दरभंगा एवं डॉo मंजर सुलैमान, डॉo जाकीर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, दरभंगा उपस्थित थे।

बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन

March 14, 2018
darbhanga

14.03.2018 (दरभंगा) : दिनांक 13 मार्च 2018 को समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना के अध्यक्ष सुश्री डॉक्टर हरपाल कौर की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना के सदस्य श्रीमती प्रेमा साह एवं सदस्य विजय कुमार रोशन ने भी भाग लिया। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर अध्यक्ष सुश्री डॉ हरपाल कौर का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में जिला पदाधिकारी ने अध्यक्ष एवं आयोग के सदस्य गणों का स्वागत करते हुए विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत करने हेतु दीप प्रज्वलित करने का आग्रह किया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला के बच्चों से संबंधित गृहों का उन्होंने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में कुछ एक सामान्य बातों को छोड़कर शेष व्यवस्था को उन्होंने संतोषजनक पाया। सामान्य त्रुटियों के निराकरण कर लिए जाने का उनको आश्वासन दिया गया। प्रमंडल के तीनों जिला के उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन आयोग को भेजने का भी निर्देश दिया गया। छोटे-छोटे बच्चों को नैतिक शिक्षा देने की बात उन्होंने की। सुधार गृह में साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी उन्होंने दिया। प्रमंडल के सभी थानों में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का नेम प्लेट अथवा दीवार लेखन करवाने का निर्देश दिया गया। निजी विद्यालयों में BPL परिवार के बच्चों का नामांकन 25% किए जाने का विस्तृत प्रतिवेदन तीनों जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगा गया। सभी विद्यालयों में एवं स्कूली बसों में सरकारी मापदंड के अनुसार विद्यार्थियों का आवश्यक सुविधा निश्चित रूप से उपलब्ध करवाने का भी सख्त निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषक आहार एवं विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं मीनू के अनुसार देने का भी आदेश दिया गया। श्रम अधीक्षक को बाल मजदूरी के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन को समय-समय पर स्वयं बाल सुधार गृहो का मानवता के आधार पर भ्रमण करने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों को स्तरीय चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अंत में माननीय अध्यक्ष के द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरोध हेतु जनता को सतत जागरूक रखने हेतु आवश्यक कार्यक्रम लगातार चलाए जाते रहने का अनुरोध किया। जिला पदाधिकारी ने बैठक के अंत में माननीय अध्यक्ष को उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। निजी विद्यालयों में नामांकित BPL परिवार के बच्चों के नामों की सूची जिला के वेबसाइट पर भी प्रदर्शित करवाने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि हाल में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु बनाए गए मानव श्रृंखला का सकारात्मक प्रभाव समाज पर पड़ा है।
अब कहीं भी बाल विवाह होने पर इसकी सूचना विभिन्न माध्यमों से प्रशासन तक पहुंच रही है। सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाल विवाह को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

उक्त बैठक में तीनों जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी ICDS के पदाधिकारी श्रम विभाग के पदाधिकारी सिविल सर्जन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पुलिस-पब्लिक के बेहतर संबंध से हो सकता है, अपराध का अंत, तुरंत : हाईटेक पुलिसिंग समय की मांग

March 14, 2018
darbhanga

14.03.2018 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन में पुलिस सप्ताह के बीच दिनांक 27.02.2018 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को जोनल आईजी पंकज कुमार दाराद द्वारा पुरस्कृत किया गया।
श्री दाराद ने परेड की सलामी लेने के उपरांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा की पुलिसिंग इस तरह हो की हर इंसान अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। पुलिसकर्मियों को इस बात का हमेशा ख्याल रहे की कोई भी पीड़ित आपसे मिलने आये तो वो अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके, उसके मन में किसी प्रकार का भय न हो, पीड़ित को लगे की पुलिस हमारे परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। उन्होंने कहा की पुलिस के प्रति पब्लिक का विश्वास मजबूत हो इसके लिए अत्यंत आवश्यक है की पुलिसकर्मियों का पब्लिक के साथ बेहतर व्यवहार हो। आज भी सभ्य सामाजिक परिवेश में रहने वाले आमजन किसी समस्या को लेकर थाने जाने से कतराते हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में समारोह में उपस्थित पुलिसकर्मियों से पुछा की मान लिया जाय की जिस क्षेत्र में आप कार्यरत न हो उस क्षेत्र के थाने में किसी समस्या को लेकर आपके परिवार की महिलाएं जाने से संकोच नहीं करतीं ? आज जरूरत हैं इस व्यवस्था को बदलने के लिए पुलिस और पब्लिक का सबंध दिल से हो ,अटूट हो ताकि आमजन के सहयोग से अपराध का अंत हो। श्री दाराद ने कहा की थाना पुलिसिंग की आत्मा है। थाना में आनेवाले हर पीड़ित को सहानभूति व सम्मान मिले, उनकी बातों को बड़े ध्यान से सुने, थाने में जैसी व्यवस्था हो उनको बैठने के लिए कहें, फ्रीज न हो कोई बात नहीं, घड़े का पानी पिलायें। इन छोटे-छोटे व्यवस्था में बदलाव से पुलिस के प्रति पब्लिक का विश्वास मजबूत होगा जो की अपराध नियंत्रण में काफी कारगर हो सकता है। उन्होंने कहा की पुलिस हमेशा चुनौती के बीच काम करती है। बेहतर पुलिसिंग के लिए जरूरी है वैज्ञानिक व तकनीक ढंग से अनुसंधान हो, ज्यादा से ज्यादा आसूचना संकलन हो, क्योंकि ये एक महत्वपूर्ण हिस्सा है बेहतर पुलिसिंग के लिए। आईजी पंकज कुमार दाराद ने कहा की पटना में मुख्यमंत्री के द्वारा उनके कर-कमलों से पुरस्कार वितरण हुआ था जो काफी हर्ष व गौरव का क्षण था हम पुलिसकर्मियों के लिए। श्री दाराद ने मुख्यमंत्री के सम्भाषण का जिक्र करते हुए कहा की पुलिस अच्छा काम कर रही है तथा पुलिस पर उन्हें काफी भरोसा है। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा की चंद पुलिसकर्मी पुलिस का नाम बदनाम करते है। आईजी श्री पंकज कुमार दाराद ने कहा की मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए इस संवाद को गहराई से सुनना और समझना है, की हम कैसे बेहतर पुलिसिंग दे सके। ऐसी पुलिसिंग जिसमे अपराध नियंत्रण में हो, अनुसंधान गुणवत्तापूर्ण हो, और अपराधियों को हम सजा भी दिला सकें।

पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर पहुंचे पूर्णिया के तेज तर्रार एसपी निशांत तिवारी (आईपीएस) को तीन केस में सराहनीय कार्य हेतु आईजी पंकज कुमार दाराद ने प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। अररिया जिला से एसपी सुश्री धुरत सायली सावलाराम को दो केस में तथा डीआईजी डॉo कुमार ऐकले को एक केस में प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाना था मगर वो नहीं पहुँच सके। अंत में आईजी ने समारोह में उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा किये गए परेड को काफी सराहा तथा उनके टर्न आउट को बेहतर बताते हुए कहा की आने वाले समय में हम सभी पुलिसकर्मी और बेहतर करें।

इस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आईजी पंकज कुमार दाराद (आईपीएस), डीआईजी विनोद कुमार, एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस), पूर्णिया एसपी निशांत तिवारी (आईपीएस), सदर एसडीपीओ दिलनवाज़ अहमद, लहेरियासराय एसएचओ राम कुमार शर्मा, मेजर अशोक कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत हुए पुलिसकर्मी।
पूर्णिया जिला से सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मंडल, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार साह, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मो. सहबान हबीब फाकरी, सुब इंस्पेक्टर नन्द किशोर यादव, सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार भारद्धाज, सब इंस्पेक्टर राजमणि मांझी, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार व अन्य।

अररिया जिला से पुलिस उपाधीक्षक कुमार देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर दुर्गेश राम, इंस्पेक्टर पीo केo प्रवीण, सब इंस्पेक्टर किंग कुंदन, कांस्टेबल सुनील कुमार राणा, कांस्टेबल राजेश कुमार पंडित, कांस्टेबल प्रशांत कुमार मिश्र, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार, व अन्य।

सुपौल जिला से विद्या सागर, पुलिस उपाधीक्षक, इंस्पेक्टर मदन प्रसाद सिंह, सब इंस्पेक्टर चन्दन कुमार, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मिश्र, कांस्टेबल रणजीत कुमार, कांस्टेबल प्रेमजीत रजक व अन्य।

MEDIA HAS GOT TALENT : एक शाम मीडिया के नाम

March 13, 2018
patna

13.03.2018 (पटना) : आयुक्त कार्यालय पटना प्रमंडल पटना, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित बसंत उत्सव 2018 के दूसरे दिन गाँधी मैदान पटना में MEDIA HAS GOT TALENT कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर आयुक्त आनंद किशोर ने किया।

इस कार्यक्रम में 32 मीडियकर्मियों ने, कविता पाठ, गायन, हास्य, अभिनय, नृत्य, डॉक्यूमेंट्री, लघु कथा एवं कहानी प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस अवसर पर आयुक्त आनंद किशोर ने कहा की वसंत उत्सव कार्यक्रम में प्रत्येक साल MEDIA HAS GOT TALENT कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जो की पत्रकारों के लिए एक अतिमहत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जहाँ प्रेस प्रतिनिधियों को अपने-अपने विधाओं को उजागर करने का मौका मिलता है। श्री किशोर ने कहा की मिडिया बंधु समाचार लेखन एवं प्रेषण में तो परिपूर्ण हैं ही अन्य विधाओं में भी उन्हें दक्षता प्राप्त है, जिसे दिखाने का मौका MEDIA HAS GOT TALENT कार्यक्रम में मिलता है। पत्रकारिता विधा के अलावे गायन, कविता पाठ, हास्य अभिनय, नृत्य एवं लघु कथा तथा कहानियों में भी वो दक्ष हैं। दिनांक 16.02.2018 से 27.02.2018 तक आयोजित वसंत उत्सव 2018 के कार्यक्रम में आज का दिन मीडिया का दिन है।

कार्यक्रम की शुरुआत कविता पाठ से हुई, जिसमे सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार श्री मृत्युंजय मणि ने ( मैं पत्रकार हूँ ,मैं पत्रकार हूँ। ..), पत्रकार नीतू सिन्हा ने (उत्सव वसंत का मन को मोहे), पत्रकार श्री रवि शंकर सिंह ने ( मैं डर जाता हूँ। ..), पटना यूनिवर्सिटी के आभा रानी ने (कभी-कभी ऐसा क्यूं लगता है। ..), वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय कुमार ने (भईया इ है मोबाइल का जमाना। ..), श्री प्रभात वर्मा ने मगही भाषा में ( ऐ बाबू ...), पत्रकार श्री अंकुश कुमार, आदि ने कविता पाठ किया।
गायन विधा में पत्रकार चंदा सिन्हा ने ( सब कुछ तो मिल गया है ...), पत्रकार श्री रवि शंकर सिंह ने ( सब तीथियन का चन्द्रमा...), वरिष्ठ पत्रकार अहमद रजा हाश्मी ने ( बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ, आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ ), श्री रुपेश रंजन सिन्हा ने (दुनिया बनाने वाले ...), अराधना कुमारी ने ( जब कोई बात बिगड़ जाये...), श्री मनीष कुमार सिन्हा ने ग़ज़ल ( आपको देखकर,देखता रह गया...) आदि ने भाग लिया।
हास्य अभिनय विधा में आभा रानी, श्री प्रभात वर्मा, श्री प्रशांत कुमार पांडेय आदि ने भाग लिया। एकल विधा में श्री रवि शंकर सिंह, श्री संजय कुमार, अहमद रजा हाश्मी, श्री प्रभात वर्मा, आदि ने भाग लिया।
मीडियकर्मियों के प्रदर्शन उपरान्त निर्णायक मंडली द्वारा रिजल्ट सुनाया गया जिसमे कविता पाठ में पहला स्थान श्री मृत्युंजय मणि, दूसरा स्थान श्री रवि शंकर सिंह एवं तीसरा स्थान श्री संजय कुमार व श्री अंकुश कुमार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
गायन विधा में पहला स्थान श्री प्रशांत कुमार पांडेय, दूसरा स्थान श्री रवि शंकर सिंह, तीसरा स्थान श्री रुपेश रंजन सिन्हा एवं आराधना कुमारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
हास्य अभिनय में पहले स्थान पर श्री प्रशांत कुमार पांडेय, दूसरे स्थान पर श्रीमती आभा रानी, तीसरे स्थान पर श्री प्रभात वर्मा रहे। न्रृत्य एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार श्री अश्वनी कुमार राय, दूसरा पुरस्कार आराधना कुमारी गुप्ता, तीसरा पुरस्कार श्री प्रवीण कुमार एवं श्री रविशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
लघु कथा कहानी विधा में पहला पुरूस्कार अहमद रजा हाश्मी, दूसरे स्थान पर श्री संजय कुमार तथा तीसरे स्थान पर श्री रवि शंकर सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया।
आयुक्त पटना प्रमंडल पटना ने निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सुशिल कुमार सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल, निर्णायक मंडल के सदस्य, श्रीमती नीलम पांडेय, पूर्व उप निदेशक जन संपर्क, पटना प्रमंडल पटना, श्रीमती कल्पना कुमारी, उप निदेशक खाध, पटना प्रमंडल पटना, श्रीमती रत्ना पुरकास्था, दूरदर्शन पटना, श्री अभय सिन्हा रंगकर्मी एवं संगीतज्ञ, पटना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

अनिल कुमार चौधरी, उप निदेशक जन संपर्क, पटना प्रमंडल पटना ने MEDIA HAS GOT TALENT कार्यक्रम का समायोजन तथा स्वागत भाषण किया। धन्यवाद ज्ञापन धीरेन्द्र नारायण मिश्र, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी पटना प्रमंडल पटना ने किया। महिला विकास निगम द्वारा बाल विवाह एवं दहेज़ उन्मूलन सम्बंधित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

होली पर्व - 2018 को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन ने की तैयारी : पैंथर मोबाइल गठित

March 01, 2018
darbhanga

28.02.2018 (दरभंगा) : होली पर्व - 2018 को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति संबंधी जिला संयुक्त आदेश जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा डाॅ0 चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा सत्यवीर सिंह के द्वारा जारी कर दिया गया है।

जिले में कुल 394 जगहों को चिहिन्त कर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। होली पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चलाने हेतु प्रभारी यातायात को आदेश दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण करने/राहजनी/छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु स्पेशल गश्ती हेतु पैंथर मोबाईल का गठन किया गया है। संयुक्त आदेश के अनुसार होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, दण्डाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष, ओ0पी0अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी की होगी। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमण्डल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे। गंभीर उपद्रव की आशंका के संबंध में सूचना प्राप्त होते ही उस स्थान पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अति आवश्यक समझते हैं तो पुलिस उपाधीक्षक/अनुमण्डल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करेंगे।

होली पर्व के अवसर पर दिनांक 01.03.2018 से 03.03.2018 तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्रभारी दण्डाधिकारी श्री शत्रुधन कामती, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, दरभंगा (मो0-9431097523) रहेंगे। अग्निशाम पदाधिकारी दरभंगा होली पर्व के अवसर पर अग्निशाम दस्ता की एक टुकड़ी को जिला नियंत्रण कक्ष में दिनांक 01.03.2018 से 03.03.2018 तक के लिए करेंगे ताकि समय पर उसका उपयोग किया जा सके। राज्य सरकार के नयी उत्पाद नीति के अनुसार शराब/ताड़ी-भांग इत्यादि के रखने एवं बिक्री करने तथा शराब पीने पर रोक है।

थाना/ओ0पी0 अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सघन गश्ती करेंगे, और चोरी-छीपे शराब /ताड़ी-भांग इत्यादि के रखने एवं बिक्री करने वाले तथा शराब पीने वाले के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। होली पर्व के अवसर पर सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए विधि-व्यवस्था संधारित करायेंगे तथा सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी/थानाध्यक्ष को हिदायत देंगे कि इस त्योहार के अवसर पर अपनी-अपने डियूटी मुस्तैदी, चुस्ती एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा डियूटी में किसी प्रकार की ढ़िलाई बरतने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर/बिरौल/बेनीपुर उक्त पूर्व के दौरान विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा इसका अनुश्रवण करते हुए अपने-अपने दिशा-निर्देश में पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करायेंगे।

होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डाॅ0 कारी प्रसाद महतो, उप विकास आयुक्त, दरभंगा को (मो0-9431818365) सदर अनुमण्डल, श्री वषीम अहमद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा को (मो0-9931652298) बेनीपुर अनुमण्डल एवं श्री विनोद प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा को (मो0-7543028284) बिरौल अनुमण्डल का वरीय प्रभारी बनाया गया है। वे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से अनुश्रवण एवं समन्वय कर होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।