darbhanga

28.02.2018 (दरभंगा) : होली पर्व - 2018 को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति संबंधी जिला संयुक्त आदेश जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा डाॅ0 चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा सत्यवीर सिंह के द्वारा जारी कर दिया गया है।

जिले में कुल 394 जगहों को चिहिन्त कर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। होली पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चलाने हेतु प्रभारी यातायात को आदेश दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण करने/राहजनी/छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु स्पेशल गश्ती हेतु पैंथर मोबाईल का गठन किया गया है। संयुक्त आदेश के अनुसार होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, दण्डाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष, ओ0पी0अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी की होगी। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमण्डल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे। गंभीर उपद्रव की आशंका के संबंध में सूचना प्राप्त होते ही उस स्थान पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अति आवश्यक समझते हैं तो पुलिस उपाधीक्षक/अनुमण्डल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करेंगे।

होली पर्व के अवसर पर दिनांक 01.03.2018 से 03.03.2018 तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्रभारी दण्डाधिकारी श्री शत्रुधन कामती, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, दरभंगा (मो0-9431097523) रहेंगे। अग्निशाम पदाधिकारी दरभंगा होली पर्व के अवसर पर अग्निशाम दस्ता की एक टुकड़ी को जिला नियंत्रण कक्ष में दिनांक 01.03.2018 से 03.03.2018 तक के लिए करेंगे ताकि समय पर उसका उपयोग किया जा सके। राज्य सरकार के नयी उत्पाद नीति के अनुसार शराब/ताड़ी-भांग इत्यादि के रखने एवं बिक्री करने तथा शराब पीने पर रोक है।

थाना/ओ0पी0 अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सघन गश्ती करेंगे, और चोरी-छीपे शराब /ताड़ी-भांग इत्यादि के रखने एवं बिक्री करने वाले तथा शराब पीने वाले के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। होली पर्व के अवसर पर सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए विधि-व्यवस्था संधारित करायेंगे तथा सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी/थानाध्यक्ष को हिदायत देंगे कि इस त्योहार के अवसर पर अपनी-अपने डियूटी मुस्तैदी, चुस्ती एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा डियूटी में किसी प्रकार की ढ़िलाई बरतने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर/बिरौल/बेनीपुर उक्त पूर्व के दौरान विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा इसका अनुश्रवण करते हुए अपने-अपने दिशा-निर्देश में पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करायेंगे।

होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डाॅ0 कारी प्रसाद महतो, उप विकास आयुक्त, दरभंगा को (मो0-9431818365) सदर अनुमण्डल, श्री वषीम अहमद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा को (मो0-9931652298) बेनीपुर अनुमण्डल एवं श्री विनोद प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा को (मो0-7543028284) बिरौल अनुमण्डल का वरीय प्रभारी बनाया गया है। वे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से अनुश्रवण एवं समन्वय कर होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।