DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पहला पूर्ववर्ती छात्र सम्मलेन 2018 का हुआ आयोजन

March 01, 2018
darbhanga

26.02.2018 (दरभंगा) :ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वीसी प्रोo सुरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पहला पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मलेन समारोह का उदघाटन जुबली हॉल में किया गया।
समारोह के उद्घाटन उपरान्त चीफ गेस्ट के रूप में नेपाल के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री परमानन्द झा ने सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत नेपाल के बीच आत्मीय संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए प्रबुद्द लोगों को आगे आना होगा। भारत के विश्वविद्यालयों में गुणवता पूर्ण शिक्षा विश्व के किसी भी विश्वविद्यालय से कम नहीं है। विश्वविद्यालय के इतिहास में आज पहली बार पुरातन छात्रों का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र नेपाल के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री परमानन्द झा ने किया। श्री झा ने कहा कि नेपाल में पहले शैक्षणिक संस्थानों की मधेशी कमी थी। जिसका नतीजा था कि मधेशी मूल के नागरिक पहाड़ पर जाकर शिक्षा ग्रहण करने के बजाए भारत के विश्वविद्यालयों में जाकर अध्ययन करना पसन्द करते थे। नेपाल के बच्चे अपना अध्ययन भारत, चीन, रूस के शैक्षणिक संस्थानों में करते हैं। उसमें पहली प्राथमिकता भारत रहती रही है। लेकिन आज परिस्थिति बदल गयी है। नेपाल में भी शिक्षण संस्थानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिस वजह से अब यहाँ पर नेपाल के छात्रों की संख्या में कमी आ गयी है। उन्होंने कहा कि नेपाल में पढ़े लिखें लोगों की संख्या कम है। जिस वजह से कई तरह के समस्या हो जाती है। सामान्यतया देखा जा रहा है कि नेपाल के छात्र जिस विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययन करते हैं उनकी मानसिकता उस देश की ओर हो जाती है। इस वजह से आवश्यक्ता है कि भारत में नेपाल के अधिक से अधिक छात्र आकर पढ़े। ताकि भारत नेपाल के जो पूर्व में आत्मीय संबंध रहा है वह बरकरार रहे। नेपाल के छात्रों का भारत के विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का आकर्षण बना रहे इसका प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेपाल के तीस फीसदी आबादी की शादी भारतीय लड़कियों से होती रही है। संविधान में कुछ ऐसे प्रावधान कर दिए गए हैं जिससे इस तरह के संबंध में परेशानी हो रहे हैं। साथ ही सीमा पर भारत की ओर से तैनात सुरक्षा कर्मी के जाँच भी कुछ इस तरह के होते हैं, जिसका संबंध में आड़े आ रहा है। समय की पुकार है कि दोनों देशों के बीच पूर्व के संबंध को बहाल रखने के लिए प्रवुद्ध लोगों को आगे आना होगा।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए ललित नारायण मिथिला विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मेलन पहली बार आयोजित करने में परेशानी हुई है। लेकिन शुरूआत हुई, यह अच्छी बात है। इस विश्वविद्यालय की अपनी अलग स्थापना पहचान है। इसकी स्थापना जनक, याज्ञवल्क्य, विद्यापति जैसे मनीषियों की भूमि पर हुई है। इसका परिणाम है कि इसके वातावरण में ज्ञान व्याप्त है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह विश्वविद्यालय लगातार प्रयासरत है कि यहाँ के छात्र भूमंडलीकरण के दौर में विश्व के अन्य विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ होने वाले प्रतियोगिता में सफल रहे। इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। इसमें हमें सफलता भी प्राप्त हुई है। यह आज के पूर्ववर्तीछात्रों के सम्मेलन से यह पता चलता है। उन्होंने कहा कि पुरातन छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र पद्मश्री डा0 मोहन मिश्र ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगातार प्रयत्न करना चाहिए। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है की अगर लक्ष्य प्राप्ति में कोई कमी हो जाए तो इसके लिए दुखी हो जाए। बल्कि लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर लक्ष्य नहीं थोपे। बल्कि बच्चों को अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करने देना चाहिए।

समारोह के विशिष्ट अतिथि आई0आई0टी0 बनारस के प्रो0 कृपा शंकर सिंह ने कहा कि समाज के विकास में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों के सम्मेलन से पता चलता है कि इस विश्वविद्यालय ने समाज के विकास में कितनी भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षकों को बहुत सम्मान प्राप्त है। साथ ही छात्र और शिक्षक के बीच संबंध काफी मधुर होते है। विश्वविद्यालय को पुरातन छात्रों को गम्भीरता से लेनी चाहिए। शहर के जाने-माने चिकित्सक तथा विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डा0 सी0एम0 झा, डाo बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने भी सम्मलेन को सम्बोधित किया।

प्रतिकुलपति प्रो0 जय गोपाल ने कहा कि आज का यह सम्मेलन इस विश्वविद्यालय के लिए नया है। लेकिन आगे इसे और भी बेहतर तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए दृढ प्रतिज्ञ हैं। पुरातन छात्र सह विश्वविद्यालय सिण्डिकेट सदस्य डा0 बैद्यनाथ चैधरी बैजू ने भी पुरातन छात्र सम्मेलन को आगे और भी बेहतर तरीके से मनाने की अपील की। इस अवसर पर कई पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें दरभंगा मेडिकल कॉलेज के मेडिसीन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा0 ए0के0 गुप्ता, दरभंगा के उपविकास आयुक्त डा0 कारी प्रसाद महतो, प्रो0 समीम अहमद, इन्तखाबउर रहमान, डा0 योगेन्द्र ठाकुर, नुर इस्लाम, डा0 अमरनाथ झा, डा0 के0पी0 यादव, डा0 ब्रजेश झा आदि प्रमुख थे।
आगत अतिथि का स्वागत डा0 अरुणिमा सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा0 अनीस अहमद तथा मंच संचालन डा0 विजय मिश्र ने किया।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया खिलाडी सम्मान सह अभिनन्दन समारोह

February 28, 2018
darbhanga

21.02.2018 (दरभंगा) : दरभंगा जिला भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा चंद्रधारी संग्रहालय दरभंगा सभागार में खिलाड़ी सम्मान सह अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार, कृष्ण कुमार ऋषि के द्वारा किया गया।
इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की खेल के मामले में बिहार काफी पीछे रहा, लेकिन बिहार सरकार द्वारा बिहार को खेल के मामले में विश्व स्तरीय बनाने हेतु खिलाड़ियो को प्रशिक्षण दिया जायेगा, एवं सहयोग देने का कार्य के प्रति दृढ संकल्पित है। अब खेल में प्रतिभाशाली खिलाड़ियो का भविष्य अंधकारमय नहीं बल्कि उज्जबल बनेगा। इसके लिए खिलाड़ियो का खर्च बिहार सरकार वहन करेंगी। उन्होंने कहा की बिहार की धरती पर आई पी एल खेल का भी आयोजन निकट भविष्य में होगा।
प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाया जायेगा । जिला एवं प्रखंड स्तर पर खेल समिति का गठन भी होगा। दरभंगा के ग्रामीण क्षेत्रो में प्रतिभाशाली खिलाड़ियो को खोजकर खेल के मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य होगा, ताकी दरभंगा का नाम खेल के रूप में रौशन हो सके।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा दरभंगा में खेल विकाश हेतु मांग करते हुए कहा की दरभंगा राज्य मैदान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाये, एवं दरभंगा खेल संघ का नए सिरे से गठन किया जाये।
मंत्री बिहार सरकार कृष्ण कुमार ऋषि ने आये सभी खिलाडियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विभिन राज्य स्तरीय खेलो में प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियो को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रकोष्ठ हेमंत कुमार झा ने किया।

उक्त कार्यक्रम में कुंदन सिंह प्रदेश संयोजक क्रीड़ा प्रकोष्ठ, नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, पूर्व विधायक डॉ अशोक यादव, जिला अध्यक्ष हरि सहनी, मिश्री लाल यादव, राम निवास, राजेंद्र मंडल, रामकुमार झा, सोनू शर्मा, आशिक नायक, गुंजेश झा, अमलेश झा, रामशंकर चौधरी, प्रेम कुमार रिंकू, बालेंदु झा, सुजीत मल्लिक, मीना झा, आदित्य नारायण मन्ना, सचिन जैन, राजेश रंजन, संतोष पासवान आदि उपस्थित थे।

स्वच्छ वातावरण में परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने की जबरदस्त तैयारी, डीएम, एसएसपी खुद निकले निरीक्षण पर

February 28, 2018
darbhanga

21.02.2018 (दरभंगा) : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा - 2018 के प्रथम दिन दरभंगा जिला के कुल 47 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गई। डीपीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया की आज परीक्षा के पहले दिन किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना अप्राप्त रही।
सदर अनुमण्डल में 36, बिरौल अनुमण्डल में 06 एवं बेनीपुर अनुमण्डल में 05 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। स्टैटिक दण्डाधिकारी केन्द्राधीक्षकों के साथ परीक्षार्थियों की चेकिंग परीक्षा केन्द्र के गेट पर कड़ाई से करते दिखे। दिनभर गश्ती दण्डाधिकारी पुलिस बल के साथ परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते रहे। जोनल दण्डाधिकारी पुलिस बल के साथ सघन रूप से परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। सुपर जोनल दण्डाधिकारी भी परीक्षा केन्द्र के बाहर एवं भीतर लगातार निरीक्षण करते रहे।

आज प्रथम पाली में जिला पदाधिकारी, दरभंगा डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा सत्यवीर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से मिल्लत काॅलेज, सी0एम0 आर्ट्स काॅलेज, सफी मुस्लिम हाई स्कूल एवं एम0एल0 एकेडमी परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण भी किया गया।

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा - 2018 की तैयारी पूरी : दिनांक 20.02.2018 के शून्यकाल से दिनांक 01.03. 2018 तक लगा निषेधाज्ञा

February 20, 2018
darbhanga

20.02.2018 (दरभंगा) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा - 2018 दिनांक 21, 22, 23, 24, 26, 27 एवं 28 फरवरी 2018 को दो पाली में यथा - प्रथम पाली 09ः30 बजे पूर्वाह्न से 12ः45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 02ः00 बजे अपराह्न से 05ः15 बजे अपराह्न तक जिला मुख्यालय स्थित
(01) बी0के0डी0 राजकीय बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), दरभंगा (02) शफी मुस्लिम स्कूल, लहेरियासराय (03) सी0एम0 काॅलेज, दरभंगा (04) सर्वोदय उच्च विद्यालय, गंगासागर, दरभंगा (05) मारवाड़ी उच्च विद्यालय, दरभंगा (06) होली मैरी इंटरनेशनल स्कूल, लहेरियासराय (07) एम0एल0एस0एम0 काॅलेज, दरभंगा (08) के0एस0 काॅलेज, लहेरियासराय (09) डाॅ0 नागेन्द्र झा, महिला महाविद्यालय, लहेरियासराय (10) एम0के0 काॅलेज, लहेरियासराय (11) मारवाड़ी काॅलेज, दरभंगा (12) एम0आर0एम0 काॅलेज, दरभंगा (13) मिल्लत काॅलेज, दरभंगा (14) एम0एल0 एकेडमी, लहेरियासराय (15) आर0एन0एम0 बालिका उच्च विद्यालय, लहेरियासराय (16) एम0के0पी0 विद्यापति उच्च विद्यालय, लहेरियासराय (17) पूर्वाचल उच्च विद्यालय, राय साहब पोखर लहेरियासराय (18) सी0एम0 आर्ट्स काॅलेज, दरभंगा (19) महात्मा गाँधी काॅलेज, दरभंगा (20) सुन्दरपुर उच्च विद्यालय, बेला, दरभंगा (21) आर0बी0 जालान काॅलेज, दरभंगा (22) ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी सागर, दरभंगा (23) राज उच्च विद्यालय, दरभंगा (24) सी0एम0 साइंस काॅलेज, दरभंगा (25) लोहिया चरण सिंह काॅलेज, दरभंगा (26) एम0ए0आर0एम0 बालिका उच्च विद्यालय, लालबाग, दरभंगा (27) एम0सी0 उच्च विद्यालय कैदराबाद, दरभंगा (28) डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा (29) एम0बी0 सोगरा हसन मेमोरियल उर्दू बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा (30) कर्पूरी ठाकुर राजकीय बालक उच्च विद्यालय, लहेरियासराय (31) रामाश्रय राय पब्लिक स्कूल, लहेरियासराय (32) आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय (33) आॅप्टीमम इंटरनेशनल स्कूल, भीगो रोड, दरभंगा (34) हैरो इंग्लिश स्कूल, दरभंगा(कटहलवाड़ी) (35) माउन्ट समर पब्लिक स्कूल, लहेरियासराय (36) ब्रिलियेन्ट एकेडमी, अल्लपट्टी, दरभंगा (37) पब्लिक स्कूल, लालबाग, दरभंगा परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।

अनुमण्डल दण्डाधिकारी सदर, दरभंगा के द्वारा दं0प्र0सं0 1973(2) की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी 37 परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में दिनांक 20.02.2018 के शून्यकाल से दिनांक 01.03. 2018 तक निषेधाज्ञा लगाया गया है।
उपर्युक्त निषेधाज्ञा के फलस्वरूप निम्नलिखित कार्य निषिद्ध रहेंगेः-
1. भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता के परिभाषित किसी भी अपराध करने तथा शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना।
2. किसी भी व्यक्ति को लाठी, भाला, गड़ासा, छूरा अन्य घातक हथियार, अग्नेयास्त्र विस्फोटक इत्यादि लेकर चलना।
3. पूर्वाह्न 07ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग एवं उपयोग।
4. निषिद्ध क्षेत्र में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी व्यक्तियों को मोबाईल, सेल्युलर फोन एवं अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण नहीं ले जायेंगे।
5. परीक्षा केन्द्र के 500 गज की परिधि में कदाचार करने से संबंधित कोई भी सामग्री/उपकरण एवं मोबाईल इत्यादि इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स नही ले जायेंगे।

उपर्युक्त निषेधाज्ञा निम्नांकित पर लागू नहीं होगाः-
1. सरकारी पदाधिकारी और आरक्षी एवं सैन्य बल के कर्मचारियों जो परीक्षा संचालन कार्य में प्रतिनियुक्त है।
2. सरकारी अथवा प्रशासन द्वारा निर्गत पासधारियों।
3. शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन कार्य में लगे कर्मियों पर।
4. शव यात्रा धार्मिक जुलूस और शादी-विवाह के कार्यक्रम।

तकनीकि पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक : जिले में चल रहे सभी योजनाओं को डीएम ने ससमय पूरा करने का दिया निर्देश

February 20, 2018
darbhanga

20.02.2018 (दरभंगा) : जिला पदाधिकारी, दरभंगा डाo चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में तकनीकि पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
सर्वप्रथम भू-अर्जन की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया, ताकि लंबित योजनाओं को ससमय पूरा किया जा सके। दिल्ली मोड़ से बाघ मोड़ तक के सड़क के नवनिर्माण कार्य को तय समय-सीमा जुलाई 2018 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। सड़क निर्माण कार्य में बन रहे पुल के कारण डायवर्सन को मजबूती से बनवाने का निर्देश दिया गया। पुल निर्माण कार्य को भी तय समय-सीमा के अन्दर पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला में बालू का बफर स्टाॅक बनवाया गया है, इसलिए सभी तरह के निर्माण कार्य के लिए बालू की पूर्ण उपलब्धता है।

जिला में चल रहे सभी योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। उक्त बैठक में सभी कार्य विभाग के अभियंतागण एवं विकास शाखा प्रभारी पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।