DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जिला स्तरीय उर्दू कर्मियों के दक्षता विकास कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

February 20, 2018
darbhanga

20.02.2018 (दरभंगा) : आज जिला स्तरीय उर्दू कर्मियों के दक्षता विकास कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, दरभंगा डाo चन्द्रषेखर सिंह के द्वारा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाo भीमराव अम्बेदकर सभागार में किया गया।
कार्यशाला के स्वागत भाषण में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी-सह- प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग, दरभंगा मोo वसीम अहमद ने जिला पदाधिकारी को उर्दू भाषा के प्रति सकारात्मक रवैया एवं इसके विकास हेतु सफल दिशा-निर्देशन को उत्साहवर्धक बताया।

जिला पदाधिकारी ने उद्घाटन भाषण में उर्दू भाषा को तहजीब की भाषा बताते हुए इसके प्रगति हेतु सभी संभव कार्य करने का निर्देश दिया। संचिकाओं के टिप्पणी में उर्दू शब्दों का भी प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होनें कहा कि उर्दू भाषा की आमलोगों में स्वीकारिता इसकी आत्मीयता को प्रदर्शित करता है। गजेटियर को भी उर्दू भाषा में प्रकाशित करने हेतु आवश्यक तैयारी करने का निर्देश उन्होनें दिया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में उर्दू भाषी कर्मीगण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर डीएम ने अभिभावकों से किया अनुरोध , बच्चों को अवश्य खिलाएं कृमि नियंत्रण की दवा

February 20, 2018
darbhanga

17.02.2018 (दरभंगा) : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 19 फरवरी 2018 को दरभंगा जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया जाएगा।
इस अवसर पर 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष के आयु के बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा अल्बेंडाजोल मुफ्त में खिलाई जाएगी। जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने सभी बच्चों के अभिभावकों को दवा अवश्य खिलवाने का अनुरोध किया।
जो बच्चे अनुपस्थित या बीमारी के कारण छूट जाएंगे उन्हें यह दवा 7 मार्च 2018 को खिलाई जाएगी। दरभंगा जिला के कुल 2914 विद्यालयों, 3493 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमि से मुक्त होने की दवा खिलाई जाएगी।

कुल 700000 स्कूली बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। आज दिनांक 17 फरवरी 2018 को जिला पदाधिकारी के द्वारा अल्बेंडाजोल दवाई बच्चों को खिलाने की शुरुआत आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में की गई।

विधि शाखा के नियमित निरिक्षण में डीएम दिखे नाखुश

February 20, 2018
darbhanga

17.02.2018 (दरभंगा) :जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉo चंद्रशेखर सिंह के द्वारा विधि शाखा का नियमित निरीक्षण किया गया। इसके पूर्व वर्ष 2011 में तत्कालीन जिला पदाधिकारी के द्वारा विधि शाखा का निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में कागजात के रखरखाव की व्यवस्था से जिला पदाधिकारी नाखुश दिखे। अपनी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कागजातों का रखरखाव सही ढंग से करें। कार्यालय की स्थिति भी जीर्ण-शीर्ण पाई गई। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सहायक सरकारी अधिवक्ता एवं सहायक लोक अभियोजक का पद वर्ष 2011 से रिक्त है।

नई नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में बताया गया कि इस संबंध में विधि विभाग से पत्राचार के दौरान नई नियमावली प्राप्त हुई है,जिस पर जिला पदाधिकारी ने नई नियमावली के अनुरूप नया प्रस्ताव अभिलंब विधि विभाग को भेजने का निर्देश दिया। कार्यरत कर्मियों के मानदेय का भुगतान हेतु आवंटन की उपलब्धता की जानकारी जिला पदाधिकारी के द्वारा दी गई, एवं तत्काल सभी तरह के बकाया मानदेय का भुगतान करने का निर्देश दिया गया।
सिविल कोर्ट में कुल 350 केस लंबित होने की जानकारी दी गई। सभी के ऊपर पूरी तैयारी एवं मजबूती के साथ सरकार का पक्ष रखने का निर्देश दिया गया। प्रतिकूल निर्णय होने की स्थिति में व्यक्तिगत जवाबदेही निर्धारित करने का भी आदेश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया शेष निरीक्षण के क्रम में ठीक-ठाक पाया गया।

छात्र संघ चुनाव में हर हाल में हो आचार संहिता का पालन तथा शांति व्यवस्था रहे कायम : डीएम कुमार रवि

February 14, 2018
darbhanga

13.02.2018 (पटना) : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के चुनाव सम्बन्धी उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गयी।

बैठक में डीएम कुमार रवि ने विभिन्न पहलुओं पर समीक्षा कर निर्देश देते हुए कहा की जिला प्रशासन के अधिकारी व पटना यूनिवर्सिटी के अधिकारी आपस में बैठक कर चुनाव के नियमों की जानकारी दें। उन्हें ये बताया जाय की क्या करें , क्या न करें। इस बात का ख्याल रहे की हर हालात में आचार संहिता का पालन हो तथा शांति व्यवस्था कायम रहे। निर्देश देने के क्रम में श्री कुमार रवि ने कहा की जिला प्रशासन एवं पटना यूनिवर्सिटी के पदाधिकारीगण ये सुनिश्चित करें की पटना यूनिवर्सिटी के सभी छात्रावासों में मतदाताओं के अतिरिक्त कोई बाहरी शरारती तत्व नहीं रहे। अगर शरारती तत्व पाए जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर उनपर कानूनी कार्रवाई करें।

पटना यूनिवर्सिटी के चीफ इलेक्शन ऑफिसर आचार संहिता का पालन नहीं करने वाले प्रत्याशियों का नामांकन रद्द करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। सभी प्रत्याशियों को यह बतलाया जाये की चुनाव से सम्बंधित सभी खर्च का ब्यौरा दें। प्रत्याशियों के कैम्पेन पर यूनिवर्सिटी cctv के माध्यम से निगरानी रखें। अभ्यर्थियों के द्वारा सरकारी भवनों या बिना अनुमति के निजी भवनों पर कैम्पेन के लिए अगर पोस्टर लगाया जाता है तो संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत पटना यूनिवर्सिटी कार्रवाई करे।

डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर को निर्देश दिया की सभी पोलिंग बूथों के 200 मी0 में किसी प्रकार का मजमा नहीं लगे। कोई भी मतदाता किसी भी तरह का आग्नेयास्त्र या घातक अस्त्र-शस्त्र लेकर न चले और न ही किसी तरह का कोई प्रदर्शन या जुलूस निकाले, इसके लिए निषेधाज्ञा लागू करें। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति या शरारती तत्व छात्रावास में पाया जाता है तो उन्हें गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। डीएम श्री रवि ने बताया की पटना यूनिवर्सिटी के चुनाव में 200 शरारती तत्वों के विरुद्ध धारा-107 के तहत अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर के द्वारा कार्रवाई की गयी है।

उक्त बैठक में प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक ललन मोहन प्रसाद, नगर पुलिस अधीक्षक डी. अमरकेश, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर भवेश मिश्रा, पटना यूनिवर्सिटी के पदाधिकारीगण एवं पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश

February 14, 2018
darbhanga

13.02.2018 (दरभंगा) : आज डीएम, दरभंगा डाo चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाo भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहूत की गई।

बैठक की शुरुआत में आर0टी0पी0एस0 के तहत आनलाईन म्यूटेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षात्मक क्रम में जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर/बेनीपुर/बिरौल को अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा कर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने बताया की अब आर0टी0पी0एस0 काउण्टर से राशन कार्ड से संबंधित सुधार हेतु आवेदन पत्र भी प्राप्त किये जाऐगे। सभी अंचलाधिकारियों को आपदा मद में प्राप्त आवंटन के खर्च का ब्यौरा विहित प्रपत्र में देने का निदेश दिया गया। हर घर शौचालय अभियान के तहत दरभंगा जिला के सभी 100 चयनित पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

सभी ‘‘मिशन-100’’ चयनित पंचायतों के नोडल पदाधिकारीगणों को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी नोडल पदाधिकारी अपने से सम्बद्ध पंचायतों के वार्डों को ओ0डी0एफ0 घोषित करने हेतु तिथि का निर्धारण कर लें। जिला पदाधिकारी ने घोषणा की, कि 22 मार्च ‘‘बिहार दिवस’’ के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ओ0डी0एफ0 घोषित किये गए पंचायत के मुखिया एवं नोडल पदाधिकारी को पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। नोडल पदाधिकारियों की यह व्यक्तिगत जबावदेही होगी कि वे अपने पंचायत को ओ0डी0एफ0 घोषित करने हेतु हर संभव प्रयास करें। वे वार्डवार परिवारों की सूची को डोर-टू-डोर जाकर सत्यापित करे। वार्डवार कितने घर शौचालय विहीन है, उसकी सूची भी बनवाने का निदेश दिया गया।

प्रत्येक घर को एक यूनिट बनाने का जिला पदाधिकारी महोदय ने निदेश दिया। अगर एक घर के अन्दर एक से अधिक परिवार रहते है और उनके पास जमीन उपलब्ध है तो वे एक से अधिक शौचालय बनवाकर सरकारी सहायता राशि प्राप्त कर सकते है।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने वालों के विरूद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। सभी नोडल पदाधिकारियों को अगली बैठक में तिथिवार ठोस कार्य योजना बनाकर लाने का निदेश दिया गया। ताकि ‘‘मिशन-100’’ के तहत चयनित पंचायतों को 31 मार्च 2018 के पूर्व ओ0डी0एफ0 घोषित किया जा सके। शौचालय निर्माणोपरान्त जियो टैगिंग के पश्चात् पूरे वार्ड को ओ0डी0एफ0 घोषित करने के पश्चात् ही सरकार के दिशा-निर्देशानुसार भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निदेश दिया गया।

उक्त बैठक में प्रशिक्षु आई0ए0एस0-सह- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर विजय प्रकाश मीणा, अपर समाहर्ता मो0 मोबीन अली अंसारी, उप विकास आयुक्त डाॅ0 कारी प्रसाद महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामती, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, प्रभारी डीआरडीए निदेशक वशीम अहमद, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर/बिरौल/बेनीपुर, डीपीआरओ कन्हैया कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी चयनित पंचायतों के नोडल पदाधिकारीगण व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।