DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

आकाशवाणी दरभंगा का 42वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

February 04, 2018
darbhanga

04.02.2018 (दरभंगा) : आकाशवाणी दरभंगा का 42वाँ स्थापना दिवस दिनांक 02.02.2018 को उत्साह के साथ मनाया गया। आकाशवाणी परिसर मे इस अवसर पर केक भी काटा गया। आज ही के दिन सन् 1976 मे इस केंद्र की स्थापना की गई थी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे बोलते हुए स्थापना काल मे कार्यक्रम अधिशासी रहे आकाशवाणी के अवकाश प्राप्त केंद्र निदेशक ऋद्धिनाथ झा ने उस समय के संस्मरणो को सुनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया ।

कार्यक्रम को संबधित करते हुए केंद्राध्यक्ष डा उमाशंकर झा ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों , उद्घोषकों तथा कलाकारों को बधाईयाँ दी। कुशुमाकर दूबे के संचालन मे चले इस कार्यक्रम मे गीत संगीत की प्रस्तुति भी हुई । आकाशवाणी संवाददाता मणिकांत झा ने " मिथिला के आंगन मे दरभंगाक प्रांगण मे आजुक अवसर महान " रेडियो स्टेशनक चुमान गाकर उपस्थित लोगों को आनंदित कर दिया। शिप्रा कुमारी, गोपी खंडेलवाल, विनय कुमार झा, रामकुमार सिंह आदि कलाकारों ने भी अपने गायन से स्थापना दिवस समारोह मे चार चाँद लगाया ।

इस अवसर पर प्रेमचंद्र यादव, रणधीर ठाकुर , सुधांशु कुमार, रंजन कुमार सिंह , अमित कुमार , पुष्पेंद्र सौरभ, विनित कुमार ठाकुर , मितेश मिश्र , राजीव रंजन , सुलतान अहमद , निर्मल मल्लिक, शिशिर कर्ण, दानेआल आलम , संजय कुमार , अखिलेश कुमार झा, माला झा, संगीता झा, प्रियंका कुमारी, राकेश कुमार, दीपक कुमार , अमरकांत , सहित अनेक कर्मचारी व अधिकारी, उद्घोषक और कलाकार उपस्थित थे ।

इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा - 2018 शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त सम्पादित करवाने के लिए जिला प्रशासन तत्पर

February 04, 2018
darbhanga

03.02.2018 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा - 2018 को सफलता पूर्वक संपादित करने हेतु सुपर जोनल, जोनल, स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ जिला पदाधिकारी, दरभंगा डाॅ0 चन्द्रषेखर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हर हाल में कदाचारमुक्त परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपादित करवाया जाएगा। इसके लिए सभी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन सुनिष्चित करेंगे। स्टैटिक दण्डाधिकारी पुलिस बल के साथ अपने से सम्बद्ध परीक्षा केन्द्र पर 08ः00 बजे प्रातः हर हाल में उपस्थित होना सुनिष्चित करेंगे। परीक्षार्थियों की चेकिंग परीक्षा केन्द्र के प्रवेष द्वार पर कड़ाई से करवाने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी वीक्षक मोबाईल फोन का प्रयोग नही करेंगे। चेकिंग में पकड़े जाने पर वीक्षकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गस्ती दण्डाधिकारी सक्रिय रहेंगे। परीक्षा केन्द्र पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा एवं वीडियोग्राफर की उपस्थिति सुनिष्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त डाo कारी प्रसाद महतो, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी, सुपर जोनल दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

"राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर डीपीआरओ कन्हैया कुमार को प्रषस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

January 30, 2018
darbhanga

25.01.2018 (दरभंगा) : आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन कार्यालय दरभंगा के द्वारा समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से संबधित गति-विधियों को इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया से व्यापक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करने हेतु डीएम डाo चंद्रशेखर सिंह द्वारा डीपीआरओ कन्हैया कुमार को प्रषस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही जिला के सभी विधान सभा क्षेत्रों सेे पाँच उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले कुल 50 बी0एल0ओ0 को प्रषस्ति पत्र दिया गया। नये 67 मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र एवं 27 शताब्दी मतदाताओं को प्रषस्ति पत्र दिया गया।

मानव श्रृंखला में उत्साहित दिखे लोग

January 30, 2018
darbhanga

21.01.2018 (दरभंगा) : बाल-विवाह एवं दहेज-प्रथा के विरोध में बनने वाले मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं, आमजनों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारीगणों ,एवं कर्मचारीगणों को डीएम दरभंगा डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के बावजूद मानव श्रृंखला में शामिल होने को डीएम ने समाज परिवर्तन की दिशा में पहला कदम बताया। यह अभियान निरंतर लोगों के मन एवं मस्तिष्क में जलता रहे ऐसी कामना जिला पदाधिकारी ने की है। डीपीआरओ के अनुसार मानव श्रृंखला में दरभंगा जिला के कुल 418 किलोमीटर पर 8 लाख 59 हजार 911 व्यक्तियों ने भाग लिया।

लूटपाट व चाकू से जख्मी करने के मामले में 05 गिरफ्तार : दरभंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

January 14, 2018
13.01.2018 (दरभंगा) : बीते कुछ घंटे पहले महज़ लहेरियासराय थाना अंतर्गत मौलागंज स्थित दिन-दहाड़े एक घर में घुसकर लूटपाट किया गया एवं घर के महिला द्वारा विरोध करने पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया। इस सम्बन्ध में गृहस्वामी द्वारा एफ आई आर दर्ज कराया गया।

एसएसपी सत्यवीर सिंह(IPS) ने आज प्रेस वार्ता कर इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा की सबसे पहले घटना घटित क्षेत्र में लगे आस -पास के cctv fotage को जब मॉनिटर किया गया गया तो पता चला की इस में मोहल्ले के ही कुछ लड़के शामिल हैं,जो घटना के बाद लगातर फरार थे। एसएसपी द्वारा तेज़ तर्रार पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तमाम इन्वेस्टीगेशन के उपरान्त सबसे पहले अर्जुन सहनी को गिरफ्तार किया जो अपने को निर्दोष बता कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश लगातार कर रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त मिथिलेश को गिरफ्तार किया जिसने अर्जुन सहनी की संलिप्तता बतायी। एक बार फिर जब पुलिस ने अर्जुन सहनी से पूछ-ताछ की तब जाकर उसने अपनी इस घटना में संलिप्तता बताते हुए कहा की लगभग एक महीने से अपने 03 अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार हुए अर्जुन सहनी ने पुलिस को बताया की लूट के सामान को अभंडा स्थित ज्वेलरी दूकान में जितेंद्र कुमार के यहाँ बेच दिया था जिसको पुलिस ने इसके निशानदेही पर बरामद कर लिया। ज्वेलरी बेचकर कुल 56000/- रुपया अभियुक्तों के द्वारा लिया गया था जिसमे से 48000/- रुपया भी बरामद किये गए। अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस ने इस घटना में लुटे गए अन्य मोबाइल, चाक़ू एवं घटना के समय पहने गए कपडा और जूतों को भी बरामद कर लिया है। एसएसपी श्री सिंह ने बताया की इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिस तरह इस घटना में पुलिस टीम को cctv का काफी सहयोग मिला, उससे ये जाहिर होता है की cctv को और भी प्रमुखता से सब जगह विस्तार किया जाए। वैसे एसएसपी सत्यवीर सिंह इस दिशा में पहले से ही प्रयासरत है। उनके प्रयास से शहर में कई जगह cctv इनस्टॉल भी हो चूका है। दरभंगा पुलिस ने इस घटना का फ़ौरन खुलासा कर उन लोगों के मन को जीतने में जरूर सफलता पायी होगी, जिनके मन में पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच होती होगी।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।