February 04, 2018

04.02.2018 (दरभंगा) : आकाशवाणी दरभंगा का 42वाँ स्थापना दिवस दिनांक 02.02.2018 को उत्साह के साथ मनाया गया। आकाशवाणी परिसर मे इस अवसर पर केक भी काटा गया। आज ही के दिन सन् 1976 मे इस केंद्र की स्थापना की गई थी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे बोलते हुए स्थापना काल मे कार्यक्रम अधिशासी रहे आकाशवाणी के अवकाश प्राप्त केंद्र निदेशक ऋद्धिनाथ झा ने उस समय के संस्मरणो को सुनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया ।
कार्यक्रम को संबधित करते हुए केंद्राध्यक्ष डा उमाशंकर झा ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों , उद्घोषकों तथा कलाकारों को बधाईयाँ दी। कुशुमाकर दूबे के संचालन मे चले इस कार्यक्रम मे गीत संगीत की प्रस्तुति भी हुई । आकाशवाणी संवाददाता मणिकांत झा ने " मिथिला के आंगन मे दरभंगाक प्रांगण मे आजुक अवसर महान " रेडियो स्टेशनक चुमान गाकर उपस्थित लोगों को आनंदित कर दिया। शिप्रा कुमारी, गोपी खंडेलवाल, विनय कुमार झा, रामकुमार सिंह आदि कलाकारों ने भी अपने गायन से स्थापना दिवस समारोह मे चार चाँद लगाया ।
इस अवसर पर प्रेमचंद्र यादव, रणधीर ठाकुर , सुधांशु कुमार, रंजन कुमार सिंह , अमित कुमार , पुष्पेंद्र सौरभ, विनित कुमार ठाकुर , मितेश मिश्र , राजीव रंजन , सुलतान अहमद , निर्मल मल्लिक, शिशिर कर्ण, दानेआल आलम , संजय कुमार , अखिलेश कुमार झा, माला झा, संगीता झा, प्रियंका कुमारी, राकेश कुमार, दीपक कुमार , अमरकांत , सहित अनेक कर्मचारी व अधिकारी, उद्घोषक और कलाकार उपस्थित थे ।