patna

13.03.2018 (पटना) : आयुक्त कार्यालय पटना प्रमंडल पटना, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित बसंत उत्सव 2018 के दूसरे दिन गाँधी मैदान पटना में MEDIA HAS GOT TALENT कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर आयुक्त आनंद किशोर ने किया।

इस कार्यक्रम में 32 मीडियकर्मियों ने, कविता पाठ, गायन, हास्य, अभिनय, नृत्य, डॉक्यूमेंट्री, लघु कथा एवं कहानी प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस अवसर पर आयुक्त आनंद किशोर ने कहा की वसंत उत्सव कार्यक्रम में प्रत्येक साल MEDIA HAS GOT TALENT कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जो की पत्रकारों के लिए एक अतिमहत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जहाँ प्रेस प्रतिनिधियों को अपने-अपने विधाओं को उजागर करने का मौका मिलता है। श्री किशोर ने कहा की मिडिया बंधु समाचार लेखन एवं प्रेषण में तो परिपूर्ण हैं ही अन्य विधाओं में भी उन्हें दक्षता प्राप्त है, जिसे दिखाने का मौका MEDIA HAS GOT TALENT कार्यक्रम में मिलता है। पत्रकारिता विधा के अलावे गायन, कविता पाठ, हास्य अभिनय, नृत्य एवं लघु कथा तथा कहानियों में भी वो दक्ष हैं। दिनांक 16.02.2018 से 27.02.2018 तक आयोजित वसंत उत्सव 2018 के कार्यक्रम में आज का दिन मीडिया का दिन है।

कार्यक्रम की शुरुआत कविता पाठ से हुई, जिसमे सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार श्री मृत्युंजय मणि ने ( मैं पत्रकार हूँ ,मैं पत्रकार हूँ। ..), पत्रकार नीतू सिन्हा ने (उत्सव वसंत का मन को मोहे), पत्रकार श्री रवि शंकर सिंह ने ( मैं डर जाता हूँ। ..), पटना यूनिवर्सिटी के आभा रानी ने (कभी-कभी ऐसा क्यूं लगता है। ..), वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय कुमार ने (भईया इ है मोबाइल का जमाना। ..), श्री प्रभात वर्मा ने मगही भाषा में ( ऐ बाबू ...), पत्रकार श्री अंकुश कुमार, आदि ने कविता पाठ किया।
गायन विधा में पत्रकार चंदा सिन्हा ने ( सब कुछ तो मिल गया है ...), पत्रकार श्री रवि शंकर सिंह ने ( सब तीथियन का चन्द्रमा...), वरिष्ठ पत्रकार अहमद रजा हाश्मी ने ( बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ, आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ ), श्री रुपेश रंजन सिन्हा ने (दुनिया बनाने वाले ...), अराधना कुमारी ने ( जब कोई बात बिगड़ जाये...), श्री मनीष कुमार सिन्हा ने ग़ज़ल ( आपको देखकर,देखता रह गया...) आदि ने भाग लिया।
हास्य अभिनय विधा में आभा रानी, श्री प्रभात वर्मा, श्री प्रशांत कुमार पांडेय आदि ने भाग लिया। एकल विधा में श्री रवि शंकर सिंह, श्री संजय कुमार, अहमद रजा हाश्मी, श्री प्रभात वर्मा, आदि ने भाग लिया।
मीडियकर्मियों के प्रदर्शन उपरान्त निर्णायक मंडली द्वारा रिजल्ट सुनाया गया जिसमे कविता पाठ में पहला स्थान श्री मृत्युंजय मणि, दूसरा स्थान श्री रवि शंकर सिंह एवं तीसरा स्थान श्री संजय कुमार व श्री अंकुश कुमार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
गायन विधा में पहला स्थान श्री प्रशांत कुमार पांडेय, दूसरा स्थान श्री रवि शंकर सिंह, तीसरा स्थान श्री रुपेश रंजन सिन्हा एवं आराधना कुमारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
हास्य अभिनय में पहले स्थान पर श्री प्रशांत कुमार पांडेय, दूसरे स्थान पर श्रीमती आभा रानी, तीसरे स्थान पर श्री प्रभात वर्मा रहे। न्रृत्य एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार श्री अश्वनी कुमार राय, दूसरा पुरस्कार आराधना कुमारी गुप्ता, तीसरा पुरस्कार श्री प्रवीण कुमार एवं श्री रविशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
लघु कथा कहानी विधा में पहला पुरूस्कार अहमद रजा हाश्मी, दूसरे स्थान पर श्री संजय कुमार तथा तीसरे स्थान पर श्री रवि शंकर सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया।
आयुक्त पटना प्रमंडल पटना ने निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सुशिल कुमार सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल, निर्णायक मंडल के सदस्य, श्रीमती नीलम पांडेय, पूर्व उप निदेशक जन संपर्क, पटना प्रमंडल पटना, श्रीमती कल्पना कुमारी, उप निदेशक खाध, पटना प्रमंडल पटना, श्रीमती रत्ना पुरकास्था, दूरदर्शन पटना, श्री अभय सिन्हा रंगकर्मी एवं संगीतज्ञ, पटना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

अनिल कुमार चौधरी, उप निदेशक जन संपर्क, पटना प्रमंडल पटना ने MEDIA HAS GOT TALENT कार्यक्रम का समायोजन तथा स्वागत भाषण किया। धन्यवाद ज्ञापन धीरेन्द्र नारायण मिश्र, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी पटना प्रमंडल पटना ने किया। महिला विकास निगम द्वारा बाल विवाह एवं दहेज़ उन्मूलन सम्बंधित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।