DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

निःशुल्क तनावमुक्ति एवं राजयोग अनुभूति शिविर 28 मार्च से 08 अप्रैल

March 21, 2018


20.03.2018 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया की तनाव मुक्ति के लिए दिनांक 28 मार्च से 08 अप्रैल तक कर्पूरी चौक स्थित मेडिकल ग्राउंड में सुबह 07 बजे से 08:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा। इस शिविर में राजयोग के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन जीने की कला को बताया जायेगा।

दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 22 अप्रैल 2018 को

March 21, 2018
darbhanga

18.03.2018 (दरभंगा) : दरभंगा फिल्म क्लब के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में दरभंगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के समन्वयक अंकुश प्रसाद ने बताया की इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 20, 21 और 22 अप्रैल को सिल्वर जुबली ऑडिटोरियम, नरगौना पैलेस, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में आयोजित किया जायेगा|

फिल्म क्लब के संरक्षक ललित कुमार झा ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे को उठाना और फिल्म के माध्यम से उसे समाज के समक्ष प्रस्तुत करना ही उनके इस कार्यक्रम का उद्देश्य है | श्री झा ने दरभंगा में फिल्म सिटी के निर्माण की दिशा में प्रयास करने की जरूरत पर भी बल दिया|विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित द स्पॉटलाइट थिएटर के चेयरमैन डॉक्टर पुष्पम नारायण ने फेस्टिवल को लेकर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा इसके माध्यम से कला के क्षेत्र में रुझान रखने वाले युवाओं को काफी लाभ मिल सकेगा|

कालाजार उन्मूलन से संबंधित जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

March 17, 2018
darbhanga

16.03.2018 (दरभंगा) : जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉo चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में कालाजार उन्मूलन से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉo भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहूत की गई।

जिला पदाधिकारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि 20 मार्च 2018 से कालाजार उन्मूलन हेतु जिला में छिड़काव का कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम को प्रखण्डवार जन प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बैठक में बताया गया कि तारडीह प्रखण्ड को छोड़कर सम्पूर्ण दरभंगा कालाजार से प्रभावित है। पिछले वर्ष 170 मामले प्रकाश में आये थे। परन्तु अब लगातार इसमें कमी आ रही है। जिला पदाधिकारी ने घर के कोने-कोने के साथ-साथ जानवरों के रहने वाले स्थानों पर भी विशेष रूप से छिड़काव करवाने का निर्देश दिया है। मार्च 2018 से मई 2018 तक कुल 343 प्रभावित गाँवों में 81 स्प्रे दल के द्वारा छिड़काव कार्य किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने छिड़काव के तिथिवार कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश दिया है।

बैठक में सिविल सर्जन, दरभंगा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

March 17, 2018
darbhanga

15.03.2018 (दरभंगा) : आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा एच0आर0 श्रीनिवास के द्वारा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित प्रषिक्षण-सह-कार्यषाला का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में आधार इनरोलमेन्ट एवं आपूर्ति से संबंधित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय आपूर्ति पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधार सिडिंग के साथ-साथ सत्यापन का भी किया जाना आवश्यक है। उपभोक्ताओं के द्वारा दिये जाने वाले आधार कार्ड की जाँच को त्वरित गति से करने का निर्देश दिया गया। संबंधित व्यक्तियों को नोटिस चैकीदार के माध्यम से करवाने का निर्देश दिया गया। सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार आर0टी0पी0एस0 काउन्टर के माध्यम से राशन कार्ड में नाम जोड़ा जाना या हटाया जाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दरभंगा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी, समस्तीपुर ने आधार सिडिंग और सत्यापन के बारे में बताया।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी ने पी0ओ0एस0 सिस्टम के जरिए अनाज के वितरण के विधि की की जानकारी दी। अनुमण्डल पदाधिकारी, समस्तीपुर ने पी0डी0एस0 लाईसेन्स के बारे में विस्तार से बताया।
अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर ने अयोग्य लाभुकों की पहचान कर उसका नाम डिलीट करने की विधि के बारे में जानकारी दी। अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपट्टी ने पी0ओ0एस0 सयंत्र के जरिए ऑपरेशन और मैनेजमेन्ट के विधि के बारे में बताया। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बिरौल ने आधार सिडिंग की प्रक्रिया एवं इसमें आने वाली कठिनाईयों के बारे में बताया।
राज कुमार झा, मार्केटिंग ऑफिसर, सिघिया ने अनाज के उठाव एवं वितरण के बारे में बताया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत चयनित लाभुकों का सत्यापन पूर्व के एस0ई0सी0सी0 डेटा के आधार पर करने का निर्देश दिया गया। इस कार्य हेतु क्षेत्र स्तर पर अन्य विभागों के कर्मी यथा - पंचायत सेवक, हल्का कर्मचारी, टोला सेवक, विकास मित्र, किसान सलाहकार इत्यादि की सेवा ली जा सकती है।

इस अधिनियम के अन्तर्गत पहचान किये गए लाभुकों का सत्यापन कराते हुए सॉफ्टवेयर के माध्यम से डाटा स्कैनिंग कराकर अयोग्य/डुप्लीकेट लाभुकों को चिन्ह्ति कर सत्यापनोंपरान्त उनका राशन कार्ड रद्द करने का भी निर्देश दिया गया। लक्षित जन वितरण प्रणाली के अन्तर्गत लाभार्थी सूची एक डायनामिक सूची है। जिसमें मृतक एवं अयोग्य लाभार्थियों का नाम सतत् रूप से हटाया जाना है, एवं नये जन्मे हुए लाभार्थियों का नाम एक विहित प्रक्रिया के तहत जोड़ा जाना है। लोक सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत राशन कार्ड निर्गत करने की शक्ति अनुमण्डल पदाधिकारी को दी गई है।

प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में आयुक्त के सचिव विनय कुमार, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी मनोज कुमार झा, उप जन सम्पर्क निदेशक, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा कन्हैया कुमार, तीनों जिला के सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मार्केटिंग ऑफिसर, व अन्य प्रमण्डल स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

चैती छठ, चैती दुर्गापूजा एवं रामवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु हुई बैठक : डीएम ने दिए कई निर्देश

March 15, 2018
patna

15.03.2018 (पटना) : आनेवाले त्योहार ( चैती छठ, चैती दुर्गापूजा एवं रामनवमी) के अवसर पर दिनांक 13.03.2018 को डीएम कुमार रवि द्वारा विधि व्यवस्था संधारण हेतु अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर कई निर्देश दिए।

घाटों की साफ़ सफाई, खतरनाक घाटों को चिन्हित कर प्रतिवेदन समर्पित करना, घाटों पर बैरिकेडिंग, रौशनी की व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित करने का निर्देश सबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिया।

श्री कुमार रवि ने छठ घाट के संपर्क पथों में यातायात/वहां पार्किंग की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात पटना, नियंत्रण कक्ष, चेंजिंग रूम एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था नगर आयुक्त पटना नगर निगम, पेयजल की व्यवस्था कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी, उलार में छठ पूजा की सभी व्यवस्था अनुमंडल पदाधिकारी, पालीगंज, सभी घाटों पर एन.डी.आर.एफ/एस.डी.आर.एफ की प्रतिनियुक्ति अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को निर्देश दिया । उन्होंने बताया की सभी घाटों पर एक-एक गोताखोर की प्रतिनियुक्ति भी रहेगी। अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करेंगे। छठ पूजा के शुभ अवसर पर नाव परिचालन पर रोक लगाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। गायघाट पीपापुल को छठ पूजा के अवसर पर यातायात पुलिस अधीक्षक को ससमय निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है। छठ घाट एवं जिला नियंत्रण कक्ष में चिकित्सीय व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया तथा अस्पताल को अलर्ट रखने को कहा गया है।
डीएम श्री रवि ने बताया की महावीर मंदिर की व्यवस्था के संबंध में धार्मिक न्यास परिषद् के साथ बैठक आहूत करने हेतु समनव्य बनाने के लिए अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था को निर्देश दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक को शांति समिति की बैठक सम्बंधित थाना एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ करने का निर्देश दिया गया है। वीडियोग्राफी/वाहन सहित ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था नजारत उप समाहर्ता पटना को करने का निर्देश दिया गया है। चैती दुर्गापूजा एवं मूर्ति विसर्जन से सम्बंधित उनकी अनुज्ञप्ति आदि एसएसपी द्वारा संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। जुलूस विसर्जन तथा स्कॉट करने संबंधित सभी व्यवस्था अपने-अपने क्षेत्र में थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।

उक्त बैठक में एसएसपी मनु महाराज, डीडीसी आदित्य प्रकाश, एसपी रूलर ललन मोहन प्रसाद, टाउन एसपी डी अमर्केश, टाउन एसपी सेंट्रल, टाउन एसपी वेस्ट, एसपी ट्रैफिक, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था आशुतोष वर्मा अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, अनुमंडल पदाधिकारीगण सहित अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।