March 31, 2018

30.03.2018 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित रेनबो पैलेस्ट्रा हेल्थ क्लब में दरभंगा जिला बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन द्वारा जिला बॉडी बिल्डिंग टीम के चयन हेतु सलेक्शन ट्रायल लिया गया। मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कुलदीप राज कर्मकार ने बताया की दरभंगा बॉडी बिल्डिंग की टीम को आगामी 08 अप्रैल 2018 को राजगीर में राजलक्ष्मी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप एवं 15 अप्रैल को मुजफ्फरपुर में सीनियर मिस्टर बिहार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेना है। IBBF एवं NBBFA की ओर से दरभंगा जिला के सभी पांच सदस्य जिन्होंने सभा को सम्बोधित किया। गुंजेश कुमार झा (IBBF National judge), कुलदीप राज कर्मकार (IBBF National judge), डॉo सैफुद्दीन (NBBFA Member), सुधीर कुमार आचार्य (NBBFA Member), मोo अकबर (NBBFA Member) श्री कुलदीप ने बताया की प्रतिभागियों का चयन उनके वजन तथा शारीरिक शौष्ठ, मस्कुलरिटी, प्रोपोरशन को देखते हुए किया गया। इसमें दरभंगा जिला के विभिन्न जिम से जुड़े हुए सदस्यों ने भाग लिया।
March 31, 2018
विद्यार्थी रिहर्सल करते हुए
30.03.2018 (दरभंगा) : आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के 8वें दीक्षांत समारोह जो एक अप्रैल को प्रस्तावित है, का शानदार रिहर्सल वाईस चांसलर प्रोo एस के सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। आज इस रिहर्सल मे लगभग 750 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके चेहरों पर अपनी मेहनत का फल पाने की खुशी झलक रही थी। सभी विद्यार्थी भारतीय संस्कृति के परिधान में रिहर्सल में अपनी भूमिका निभाई। सभी बच्चे भारतीय संस्कृति के परिधान में बहुत अच्छे लग रहे थे। वाईस चांसलर प्रोo एस के सिंह ने कहा कि इस खुशी के मौके पर अपने बच्चों के साथ कोई अभिभावक भी भाग लेना चाहें तो अभिभावक अपने फोटो के साथ परीक्षा नियंत्रक के साथ मिलकर गेट पास बनवा ले। उन्हें निमंत्रण पत्र भी दे दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे है।
March 26, 2018

25.03.2018 (दरभंगा) : रोटरी क्लब दरभंगा एवं रोटरी क्लब पुणे डाउन टाउन के संयुक्त तत्वाधान में कृत्रिम हाथ का प्रत्यारोपण कैंप किया गया। कैंप का उदघाटन खाध्य आपूर्ति एवं संरक्षण मंत्री मदन सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी तथा रोटरी 3250 के नॉमिनी डीजी गोपाल खेमका ने किया। रोटरी क्लब दरभंगा के अध्यक्ष गौरी शंकर झा ने बताया की इस कैंप से 105 लोगों को कृत्रिम हाथ लगाया गया। 15 लोगों का केहुनी के नीचे 04 इंच से काम जगह होने के कारण कृत्रिम हाथ नहीं लग सका,लेकिन उन्हें आस्वाशन दिया गया है की उनके लिए विशेष जयपुर हाथ की व्यवस्था की जायेगी, जिसके सुचना उन्हें शीघ्र दी जाएगी। इस कैंप में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना व कई जगह से लोगों ने आकर कृत्रिम हाथ का प्रत्यारोपण करवाया। कृत्रिम हाथ लगने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे वही रोटरी द्वारा उनको उस हाथों से काम करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कुछ लोगों ने पेंटिंग बनाकर, कृत्रिम हाथों से चमच उठाकर, इत्यादि दिखाया । ये प्रत्यारोपण निःशुल्क किया गया। अध्यक्ष गौरी शंकर झा ने कहा की मेरा प्रयास सैंकड़ों लोगों को कृत्रिम हाँथ लगाकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। आनेवाले समय में रोटरी क्लब दरभंगा ऐसे और भी कैंप का आयोजन करेगा। रोटरी क्लब, पुणे डाउन टाउन के तरफ से प्रदीप मनोत ने कहा की यह उनका 25 और पूर्वी भारत का पहला कैंप है। अभी तक 2500 लोग इससे लाभान्वित हो चुके हैं। रोटरी क्लब पुणे के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने घोषणा किया की अगले महीने 22 तारीख को भागलपुर में यह कैंप लगाया जायेगा। इस कैंप में रोटरी क्लब पुणे से 10 लोग सहित दरभंगा रोटरी क्लब से सचिव डॉo हरी दामोदर सिंह, डाo राजेश दिवेदी, डॉo नविन, आलोक सिंह, डाo नितेश कमल, रानू सुल्तानिया, डाo अशोक यादव, ई. सतीश सिंह, डाo के.एन. झा, डाo पी.एन.मिश्र, सौरभ, मनीष, शहनवाज, सुजीत आदि उपस्थित थे।
March 26, 2018
गोरैया पानी पीने के लिए तैयार
20.03.2018 (पटना) : 20 मार्च विश्व गोरैया दिवस पर पटना के संजय कुमार के द्वारा गोरैया संरक्षण हेतु उनके द्वारा खींची गयी तस्वीरों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कर्पूरी ठाकुर सदन, आशियाना-दीघा रोड, पटना में किया गया। पीआईबी, पटना के सहायक निदेशक (एम एंड सी) श्री संजय ने बताया की एक दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का मुख्य उद्येश्य लोगों को गौरेया संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने बताया की लगभग 10 साल पहले जून का मौसम था। हमारे किचेन के नल से पानी की बूंदों को टपकते देख गोरैया कहीं सा आकर पानी पी रही थी। उस दिन के बाद से आज तक मैं लगातार गोरैया के लिए अपने बालकनी में लगाए हुए गमलों में पौधों के पास मिटटी के बड़े बर्तन में पानी व दाना रखता हूँ। श्री संजय ने बताया की गोरैया के लिए रखे दाना पानी को देखकर अब गोरैया सहित कई तरह के पक्षियां (तोता,बुलबुल,मैना,सनबर्ड,कौआ,पंडुक,कबूतर) आदि भी आकर दाना खाती है एवं पानी पीती है। बड़ा शुकुन मिलता है इनको देखकर। उन्होंने कहा की गोरैया संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोनपुर मेला,कालेज ऑफ कॉमर्स, आर्टस एंड सांइस पटना परिसर और इको पार्क के पास चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कर चूका हूँ, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। श्री संजय ने गोरैया संरक्षण के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्पस दिए, जैसे अपने आँगन, बालकनी या छत पर रोज दाना पानी की व्यवस्था जरूर करें जिससे छोटी सी प्यारी चिड़ियाँ गोरैया के साथ-साथ और भी पक्षियों के फुदकने, चहकने की आवाज गूंजने लगे। श्री संजय कहते हैं लिखने, फोटोग्राफी का शौक के साथ-साथ अब गोरैया संरक्षण मेरे जीवन का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम भी से भी लोगों को गोरैया संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहें हैं।
March 21, 2018

20.03.2018 (दरभंगा) : रामनवमी पर्व की तैयारियों के निमित्त जिला शांति समिति की बैठक जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित सभागार में आहूत की गई। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यगणों ने अपने अपने विचारों एवं सुझावों से जिला प्रशासन को अवगत कराया। सभी ने एकमत से दरभंगा जिला के गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए शांतिपूर्वक ढंग से इस रामनवमी पर्व को मनाने का संकल्प लिया। जिला पदाधिकारी दरभंगा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए, परंतु इस दौरान दूसरों की भावना का भी सम्मान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर हाल में दरभंगा जिला के गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखा जाएगा। अखाड़ों के द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों में आपत्तिजनक चीजों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीगणों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत निकलने वाले झांकियों को निकलने के पूर्व उसकी पूरी जांच पड़ताल कर लेने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। अश्लील एवं भावना आहत करने वाले गाने एवं आपत्तिजनक गाना बजाने वाले DJ पर रोक रहेगा। एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) ने समाज में वैमनस्यता फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी शर्त पर छोड़ा नहीं जाएगा। कानून सबके लिए बराबर है। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर उन्होंने कड़ी नजर रखने की बात बताई। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल 50 सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में है। इन कैमरों की मदद से कानून तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। राम नवमी में निकाले जाने वाली झांकियों को लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। नगर आयुक्त दरभंगा ने पूरे शहर में रामनवमी पर्व के दौरान पर्याप्त रोशनी एवं सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने की बात बताई। बिजली के पुराने जीर्ण-शीर्ण तारों को बदलने का आश्वासन विद्युत अभियंता ने दिया। जिन रूटों पर अखाड़ा जुलूस निकलेगा उन पर किसी तरह का अतिक्रमण और अवरोध ना रहे इसकी पूरी तरह छानबीन कर ली जाएगी। बैठक में मेयर दरभंगा नगर निगम अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बेनीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण शांति समिति के सदस्यगण विभिन्न थानों के प्रभारीगण उपस्थित थे।