DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बालिका गृह कांड के खिलाफ वामदलों के संयुक्त आह्वान पर बनी मानव श्रृंखला। महिलाओं बच्चियों को जल्द न्याय मिले

August 29, 2018
darbhanga

28.08.2018 (दरभंगा) : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के खिलाफ वामदलों के संयुक्त आह्वान पर आहूत राज्यव्यापी मानव जंजीर बनाया गया। शहर के गणमान्य नागरिकों-बुद्धिजीवियों ने भी न्याय के लिए मानव जंजीर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सीबीआई से छेड़छाड़ बन्द करो, कॉल डिटेल्स को सार्वजनिक करो, सभी 110 शेल्टर होम की जाँच करो, मंत्री सुरेश शर्मा को बर्खास्त करो, निष्पक्ष, पारदर्शी जाँच और समयबद्ध तार्किक परिणाम के लिए नीतीश-मोदी इस्तीफा दो आदि नारे और मांगों को लेकर वामदलों ने आवाज़ बुलंद की। मानव श्रृंखला का नेतृत्व भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, सीपीआई जिला सचिव नारायणजी झा, माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, सीपीएम जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, एसयूसीआईसी के सुरेंद्र दयाल सुमन, राजीव चौधरी, आर के सहनी, ललन चौधरी, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, श्याम भारती, सुधीर कांत मिश्र, विश्वनाथ मिश्रा, सत्रुघ्न झा ने किया।

darbhanga

सीपीआई के वरिष्ठ नेता राम कुमार झा, माले के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान, सीपीएम के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मंडल की सांयुक्त अध्यक्षता में विशाल आमसभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि वामदलों के संयुक्त आंदोलन के दबाव में ही सरकार सीबीआई जांच के लिए मजबूर हुई और अब जब जाँच की आंच नीतीश-मोदी तक पहुंच रही है तो कोर्ट से अनुमति लिए बिना ही सीबीआई एसपी का तबादला कर दिया गया है। ब्रजेश ठाकुर और मनीषा दयाल के कॉल डिटेल्स को सार्वजनिक करने से सरकार भाग रही है, क्योंकि पूरी सरकार ही लपेटे में है। उन्होंने कहा कि बच्चियों महिलाओं के न्याय के खातिर नीतीश-मोदी इस्तीफा दें। वामदलों का यह न्याय आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक महिलाओं-बच्चियों को न्याय नही मिल जाता। वही भाकपा राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि इस जघन्य घटना ने बिहार को पूरे राज्य में शर्मसार किया है।

darbhangadivision.bih.nic.in वेबसाइट हुआ लॉन्च

August 27, 2018
darbhanga

27.08.2018 (दरभंगा) : दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयुक्त मयंक वरवड़े द्वारा darbhangadivision.bih.nic.in वेबसाइट लांच किया गया। इस अवसर पर आयुक्त मयंक वरवड़े ने कहा की दरभंगा प्रमंडल के वेबसाइट में सभी प्रकार की जन उपयोगी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे आम जनता को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर सभी महत्वपूर्ण सरकारी सर्कुलर एवं पत्र भी उपलब्ध रहेंगे। जिले से ऑनलाइन रिपोर्टिंग में वेबसाइट काफी मददगार साबित होगा। इससे समय की बचत होगी तथा विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यों में गति आएगी। वेबसाइट लॉन्चिंग के अवसर पर आयुक्त के सचिव विनय कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा समेत अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

सांसद कीर्ति आज़ाद ने की डीआरएम से लंबित मुद्दों पर चर्चा, आर.ओ.बी के निर्माण में बिलंब होने से दिखे नाराज

August 26, 2018
darbhanga

25.08.2018 (दरभंगा) : सांसद कीर्ति आज़ाद ने दरभंगा जंक्शन स्थित दरभंगा हॉल में डी आर एम आर.के. जैन से लंबित मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया से बात करते हुए सांसद ने बताया की वर्षों से उनके द्वारा प्रयास किया गया मुद्दा अभी तक लंबित है जिससे दरभंगावासी को कई तरह की समस्यायों से जूझना पड़ रहा है। सबसे पहले उन्होंने आर.ओ.बी. का जिक्र करते हुए कहा की म्यूजियम, दोनार, बेला, कंगवा गुमटी एवं चट्टी चौक लहेरियासराय पर रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने से दरभंगा में जाम की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। लोहना-मुक्तापुर नई रेल परियोजना, हॉल्ट, एक्सप्रेस ट्रेनों का फेरा बढ़ाने, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का परिचालन, स्टेशन के सौंदर्यीकरण, सकरी-बिरौल रेलखंड पर ट्रेन सेवा आरम्भ करने आदि जैसी कई मुद्दों पर सांसद ने डीआरएम से चर्चा की। दरभंगा स्टेशन स्थित टिकट काउंटरों पर भाड़ी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर खोलने पर सांसद ने जोड़ दिया। सांसद द्वारा बताये गए सभी मुद्दों को ध्यान से सुनने के बाद डी आर एम ने विभिन्न मुद्दों पर प्रगति कार्य से सांसद को अवगत करवाया तथा बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। दरभंगाऑनलाइन डॉट कॉम द्वारा लहेरियासराय स्टेशन स्थित फुट ओवर ब्रिज चालू करने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर डी आर एम ने बताया की ये काफी जर्जर स्थिति में है जरूरत पड़ने पर नए फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रपोजल भेजा जायेगा।

उक्त चर्चा में सीनियर डी ई एन सुमन भारती, डी सी एम आशुतोष शरण, स्टेशन डायरेक्टर चंद्रशेखर प्रसाद, आर पी एफ अजित कुमार साही आदि उपस्थित थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश दरभंगा पहुंचा

August 24, 2018
darbhanga

23.08.2018 (दरभंगा) : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का अस्थि कलश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय के नेतृत्व में रथ पर दरभंगा पहुंचा। विधि विधान से उनके अस्थि कलश को कोसी में प्रवाहित किया जायेगा। अस्थि कलश पहुँचते ही हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने तथा श्रधांजलि अर्पित करने को उमड़ पड़े। पूरा वातावरण अटल बिहारी अमर रहे, अमर रहे से गूंज उठा। महिलाएं, युवा, बच्चे सभी वर्ग के लोगों ने उनके अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय ने सैदनगर स्थित चौधरी गैस एजेंसी के पास मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा की पटना से दरभंगा आने के क्रम में जगह-जगह लोगों का जनसैलाब देखने को मिला। उन्होंने ने कहा की रास्ते में कई जगह देखने को मिला की महिलायें उपवास रखकर अटल जी के अस्थि कलश को पूजन के लिए सुबह से इंतजार कर रहीं थीं। उन्होंने अटल जी के शब्दों को याद करते हुए कहा की अटल जी कहा करते थे मैं बिहारी ही नहीं, अटल बिहारी हूँ। अटल जी को मिथिला से काफी स्नेह था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा की कोसी महासेतु का नाम अटल कोसी महासेतु हो जाए इसके लिए पूरा प्रयास करूंगा। नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश कुमार, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर, जिलाध्यक्ष हरी सहनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, पूनम मिश्रा, संगीता साह, सुजीत मल्लिक, आदित्य नारायण चौधरी उर्फ़ मन्ना, अमलेश झा, राहुल कुमार पासवान, राकेश कुमार झा सहित सैकड़ों की संख्यां में कार्यकर्ता रथ यात्रा में उपस्थित थे।

मिथिला पेंटिंग से श्रृंगार कर विदा हुई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

August 23, 2018
darbhanga

23.08.2018 (हाजीपुर) : बिहार की विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक कला ‘मधुबनी पेंटिंग‘ से श्रृंगार कर दरभंगा व नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12565/12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज अलग रंग-रूप में चलने लगी जिसे यात्रियों ने काफी सराहा। कोचों पर पेंटिंग के माध्यम से प्राकृतिक सौंदर्य को उतारा गया है। इसपर जंगल, ग्राम्य जीवन, परिवहन प्रणाली, ग्रामीन रसोई, बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ, दहेज प्रथा उन्मूलन, सूर्योदय, नदी में तैरती मछलियां, झरने, फलों से लदे पेड़ सहित अन्य आकृतियों से सजाया गया है। इस ट्रेन के एक कोच को मिथिला पेंटिंग से चित्रकारी करने के लिए 30 कलाकारों के साथ चार दिनों का समय लगा है। इस प्रकार कलाकारों द्वारा पिछले लगभग एक माह से कोचों पर पेंटिंग करते हुए बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को एक अत्यंत ही आकर्षक रंग-रूप प्रदान किया गया है। इस मिशन को वास्तव में ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ से आगे बढ़ाते हुए ‘‘सेवा से सुंदरता‘‘ का नाम दिया जा सकता है।

darbhanga

इस ट्रेन की बोगियों पर बनाई गई ‘मिथिला पेंटिंग‘ से न केवल इस कला को प्रचार और विस्तार मिलेगा बल्कि देश की इस प्राचीन विरासत को एक बार पुनः नई पहचान मिलेगी। आज प्रथम दिन समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आर.के. जैन ने अपनी टीम के साथ दरभंगा स्टेशन से हाजीपुर तक इस ट्रेन से सफर तय किया एवं यात्रियों से बात-चीत कर उनकी प्रतिक्रिया ली। तत्पश्चात् हाजीपुर स्टेशन पहुंचने पर सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अतुल्य सिन्हा, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल शर्मा, मुख्य रोलिंग स्टाॅक इंजीनियर (कोचिंग) अतुल प्रियदर्षी सहित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय एवं सोनपुर तथा समस्तीपुर मंडल के अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित रहे। विदित हो कि इसके पहले पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मधुबनी स्टेशन को समृद्ध संस्कृति और एक शानदार इतिहास रखने वाली ‘‘मधुबनी चित्रकला‘‘ से सुसज्जित किया गया था, जिसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा गया। समस्त भारतीय रेल में ‘स्टेशन सौंदर्यीकरण‘ की दिशा में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मधुबनी स्टेशन को रेल मंत्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। मिथिला पेंटिंग का उद्देश्य सिर्फ स्टेशनों एवं ट्रेनों को सुशोभित करना नहीं बल्कि स्थानीय कलाकारों के कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित कर इस पारंपरिक कला के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।