darbhanga

28.08.2018 (दरभंगा) : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के खिलाफ वामदलों के संयुक्त आह्वान पर आहूत राज्यव्यापी मानव जंजीर बनाया गया। शहर के गणमान्य नागरिकों-बुद्धिजीवियों ने भी न्याय के लिए मानव जंजीर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सीबीआई से छेड़छाड़ बन्द करो, कॉल डिटेल्स को सार्वजनिक करो, सभी 110 शेल्टर होम की जाँच करो, मंत्री सुरेश शर्मा को बर्खास्त करो, निष्पक्ष, पारदर्शी जाँच और समयबद्ध तार्किक परिणाम के लिए नीतीश-मोदी इस्तीफा दो आदि नारे और मांगों को लेकर वामदलों ने आवाज़ बुलंद की। मानव श्रृंखला का नेतृत्व भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, सीपीआई जिला सचिव नारायणजी झा, माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, सीपीएम जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, एसयूसीआईसी के सुरेंद्र दयाल सुमन, राजीव चौधरी, आर के सहनी, ललन चौधरी, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, श्याम भारती, सुधीर कांत मिश्र, विश्वनाथ मिश्रा, सत्रुघ्न झा ने किया।

darbhanga

सीपीआई के वरिष्ठ नेता राम कुमार झा, माले के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान, सीपीएम के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मंडल की सांयुक्त अध्यक्षता में विशाल आमसभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि वामदलों के संयुक्त आंदोलन के दबाव में ही सरकार सीबीआई जांच के लिए मजबूर हुई और अब जब जाँच की आंच नीतीश-मोदी तक पहुंच रही है तो कोर्ट से अनुमति लिए बिना ही सीबीआई एसपी का तबादला कर दिया गया है। ब्रजेश ठाकुर और मनीषा दयाल के कॉल डिटेल्स को सार्वजनिक करने से सरकार भाग रही है, क्योंकि पूरी सरकार ही लपेटे में है। उन्होंने कहा कि बच्चियों महिलाओं के न्याय के खातिर नीतीश-मोदी इस्तीफा दें। वामदलों का यह न्याय आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक महिलाओं-बच्चियों को न्याय नही मिल जाता। वही भाकपा राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि इस जघन्य घटना ने बिहार को पूरे राज्य में शर्मसार किया है।