DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

स्वास्थ्य विभाग के समीक्षात्मक बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश

August 22, 2018
darbhanga

21.08.2018 (दरभंगा) : डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के मासिक समीक्षात्मक बैठक में सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा की अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों से जरूरतमंद मरीजों को हरसंभव चिकित्सा सेवा प्रदान की जाए।

ओपीडी एवं इंडोर में किए जा रहे इलाज की समीक्षा में बताया गया है कि सभी प्रकार की दवाइयां सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध हैं। इंडोर में मरीजों के इलाज के संदर्भ में बहादुरपुर एवं बेनीपुर के चिकित्सा प्रभारी को और सुधार लाने का निर्देश डीएम ने दिया। बैठक में सभी चिकित्सा प्रभारियों से कहा गया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें एवं इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। इसमे पिछड़ रहे सदर प्रखण्ड, गौरा बौराम, बेनीपुर एवं केवटी के चिकित्सा प्रभारी को संस्थागत प्रसव में और सुधार लाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जागरूकता अधिक होने से घर पर प्रसव की प्रवृत्ति घटेगी एवं इससे जच्चा एवं बच्चा दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि जाले मनीगाछी एवं बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई करें। जननी बाल सुरक्षा योजना में भुगतान करने में सबसे पिछड़े बहेरी के चिकित्सा प्रभारी से शोकॉज करते हुए उनकी जगह दूसरे प्रभारी को नियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम में लक्ष्य से काफी कम उपलब्धि वाले बहेरी, बेनीपुर, बिरौल, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं हनुमान नगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से भी शो कॉज किया गया।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत डाटा कलेक्शन में पिछड़े जाले, हायाघाट, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहादुरपुर एवं बेनीपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं हेल्थ मैनेजर से शोकॉज किया गया। इन सभी को हिदायत दी गई कि एक सप्ताह के अंदर छूटे हुए डाटा को मंगा कर विभागीय साइट पर अपलोड करें।

बैठक में कई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने एंबुलेंस के सर्विस प्रोवाइडर द्वारा ठीक ढंग से सेवा नहीं देने की शिकायत की। डीएम ने सिविल सर्जन एवं डीपीएम को निर्देश दिया कि वह सर्विस प्रोवाइडर पर कार्रवाई करें एवं उसके विरुद्ध विभाग को भी लिखें। परिवार नियोजन कार्यक्रम में राज्य में दसवें स्थान पर आने पर डीएम ने सभी संबंधित डॉक्टर एवं कर्मियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में और जागरूकता फैलाने की जरूरत है। स्त्री बंध्याकरण में पिछड़े प्रखंड हनुमान नगर, बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल एवं हायाघाट को अपना परफॉर्मेंस सुधारने को कहा गया। डीएम ने बताया की परिवार नियोजन के लिए सरकार द्वारा सभी अस्पतालों में अंतरा गर्भनिरोधक सुई उपलब्ध करा दी गई हैं। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को लोगों में इसके बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने को कहा गया। अंतरा के वितरण में पिछड़े कुशेश्वरस्थान स्थान एवं बेनीपुर के प्रभारी से शोकॉज किया गया।

डीएम ने हेपेटाइटिस बी सहित अन्य टीकाकरण अभियान को भी नियमित रुप से चलाने को कहा । टीकाकरण के कार्य में उदासीनता बरतने वाले बिरौल, बहादुरपुर, हायाघाट, मनीगाछी एवं बहेरी के चिकित्सा प्रभारियों से शोकॉज किया गया तथा उन्हें अपना परफॉर्मेंस सुधारने की हिदायत दी गई। सिविल सर्जन को इस कार्य की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेवारी दी गयी। बैठक में इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलेंस प्रोग्राम तथा कालाजार से रोकथाम के लिए चल रहे कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई तथा स्वास्थ्य सेवा दर्पण नामक मोबाइल एप्प के बारे में भी जानकारी दी गई।

जेरोनटेकेनोलॉजी विषय की पढाई शुरू : एल.एन.एम.यू

August 22, 2018
darbhanga

21.08.2018 (दरभंगा) : बुजुर्गों के प्रति युवा पीढी को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से तैयार किये गए एवं जुलाई 2018 सत्र से आरम्भ किये गए जेरोनटेकेनोलॉजी विषय में छमाही एड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आयोजित वर्ग आरम्भ कार्यक्रम में एल.एन.एम.यू के कुलपति प्रो0 सुरेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों को ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने विश्वास जताया कि कक्षा में अलग-अलग आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं के बीच तादात्म्य स्थापित होगा तथा वे मिलकर बुजुर्गों की समस्यायों को बेहतर समझ सकेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार रॉय ने लीक से हटकर होनेवाली पढाई को प्रसन्नतापूर्वक करने तथा जुझारू एवं कुशल वृद्धसेवी बनने का परामर्श दिया। डब्लू0 आई0 टी0 के निदेशक प्रो0 एम0 नेहाल ने पाठ्यक्रम की कतिपय विशेषताओं को रेखांकित किया।

अतिथियों का स्वागत, मंच संचालन, तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के निदेशक प्रो0 भवेश्वर सिंह ने किया। दिनांक 27.08.18 से प्रात: काल 9 बजे से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक वर्ग होने की जानकारी दी गई। कुल उपलब्ध 40 सीटों के विरुद्ध अब तक इस कोर्स में विभिन्न विषयों के 24 स्नातक छात्र नामांकन करा चुके हैं।

प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन सख्त

August 22, 2018
Patna

19.08.2018 (पटना) : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना एवं पुलिस महानिरीक्षक, पटना प्रक्षेत्र, पटना के निर्देश के आलोक में पटना शहरी क्षेत्र में प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर करने हेतु डीएम कुमार रवि के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

डीएम ने बताया की आज तीसरे दिन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हड़ताली मोड़ से बोरिंग कैनाल रोड, पटना जू से आई.जी.आई.एम.एस. तक, बोरिंग रोड चैराहा से पाटलिपुत्रा गोलम्बर तक, मलाही पकड़ी से राजेन्द्र नगर पुल तक, चिरैयाटांड पुल से राजेन्द्र नगर तक, महेन्द्रु चेक पोस्ट से सुलतानगंज थाना तक, जीरो माईल से महात्मा गांधी सेतु तक अतिक्रमण हटाया गया।

इस अभियान में डीएम कुमार रवि खुद टीम के साथ सड़कों पर दिखे। उन्होंने ने बताया की कुछ जगहों पर अवैध बैरियर लगाया गया था जिसे अतिक्रमणमुक्त करवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। डीएम ने बताया की जीरो माईल स्थित कई अवैध गैराज को हटाया गया तथा वैसे वाहन जो अवैध रूप से पार्किंग में लगे हुए थे उनसे जुर्माने की राशि वसूल की गयी तथा वाहनों को जब्त भी किया गया। उन्होंने बताया की आज सैकड़ों स्थान पर से अतिक्रमण हटाया गया तथा जुर्माने की राशि वसूल की गयी।

डीएम कुमार रवि ने बताया की प्रभात रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी, खगौल के नेतृत्व में एक अतिक्रमण हटाओं टीम गठित की गई है, जो संध्या 05.00 बजे से 10.00 बजे रात तक अतिक्रमण हटाये गये स्थलों की जांच कर रही है तथा पुनः किये गये अतिक्रमण को हटा कर अतिक्रमणकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

सी•एम• लॉ कॉलेज में छात्र संघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन

August 20, 2018
darbhanga

16.08.2018 (दरभंगा) : सी•एम• लॉ कॉलेज दरभंगा के छात्र संघ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य रेखा माथुर ने कहा कि छात्र संघ की जो भी माँग महाविद्यालय एवं छात्रहित में होगी उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। वही इस अवसर पर महासचिव गीतांजली मिश्रा ने कहा कि छात्र संघ छात्रहित एवं महाविद्यालय हित के लिए सदैव खड़ी है। इस अवसर पर प्रो• फैयाज अहमद, प्रो• नुरुल्लाह खान, प्रो• एम हक, प्रो• पी के नीरज, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, परिषद सदस्य ब्रिज मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सुमित सिंह, कौशल मंडल, रंजीत रौशन, राहुल कुमार, सहित अन्य छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बेहतर शिक्षा के लिए अब एल.एन.एम.यू. तथा यूनिसेफ एक साथ

August 18, 2018
darbhanga
कुलपति प्रोo. एस. के. सिंह
जानकारी देते हुए

13.08.2018 (दरभंगा) : बिहार में शिक्षक एवं शिक्षा को सबल बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय तथा यूनिसेफ (UNICEF) के बीच 14 अगस्त, 2018 को एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर होगा।

ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के कुलपति प्रोo. एस. के. सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा की पहली बार राज्य के उच्च शिक्षा में किसी विश्वविद्यालय का यूनिसेफ के साथ समझौता हो रहा है। इसके माध्यम से प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा को ज्ञार्नाजन उपलब्धि को बढ़ायी जाएगी। विशेषकर बिहार के बच्चे जहाॅं देश के मानक में काफी पिछड़े हुए हैं, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुर्नस्थापित किया जा सकेगा। यूनिसेफ शिक्षक- शिक्षा के लिए दूरस्थ शिक्षा निदेशालय को शिक्षा का उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में विकसित करना चाहता है। आने वाले तीन वर्षों में शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए कार्याशालाएँ आयोजित कर पाठ्यक्रम विकसित करने की योजना है, जिसके लिए यूनीसेफ एक करोड़ पैंसठ लाख की राशि उपलब्ध करा रही है। इस योजना के तहत कुल एक्कीस कार्यक्रम किए जाने की योजना है।

कुलपति प्रोo एस. के. सिंह ने कहा कि यूनीसेफ की बिहार ईकाई एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बीच एक क्रियात्मक योजना विकसित की जानी है, जो एजुकेशन राॅलिंग वर्क प्लान 2018-19 पर आधारित होगा। इस समझौता के बाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा का दूरस्थ शिक्षा निदेशालय बिहार में शिक्षण-शिक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से दूरस्थ शिक्षा निदेशालय शिक्षा का सर्वांगीण विकास करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लागू करेगा, जो शिक्षक -शिक्षा के मुद्दों से जुड़ा होगा और इसका प्रयास होगा कि इसकी पहुॅंच अधिक से अधिक छात्रों तक हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी योजना है कि निदेशालय विभिन्न संस्थानों से अलग होकर स्थानीय एवं राज्य स्तर पर गुणवत्ता अधिगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि इस समझौता से शैक्षिक नेतृत्व को सबलता प्रदान होगी, ताकि अधिगम निष्पादन को बेहतर बनाया जा सके। साथ ही शिक्षक, शिक्षण संस्थान और शिक्षक सहायता तंत्र को, अधिगम निष्पादन को बढ़ावा देने के लिए सबल बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 28 अगस्त से छह दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था में मिल का पत्थर साबित होगा। इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए यूनिसेफ तीन मानव संसाधन पुरूष उपलब्ध कराएगा। इस पर होनेवाले खर्च को यूनिसेफ वहन करेगी।

उक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रति-कुलपति प्रो0 जयगोपाल, कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक डा0 सरदार अरविन्द सिंह, मीडिया कोषांग के संयोजक प्रो.विनय कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।