August 18, 2018
कुलपति प्रोo. एस. के. सिंहजानकारी देते हुए
13.08.2018 (दरभंगा) : बिहार में शिक्षक एवं शिक्षा को सबल बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय तथा यूनिसेफ (UNICEF) के बीच 14 अगस्त, 2018 को एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर होगा। ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के कुलपति प्रोo. एस. के. सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा की पहली बार राज्य के उच्च शिक्षा में किसी विश्वविद्यालय का यूनिसेफ के साथ समझौता हो रहा है। इसके माध्यम से प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा को ज्ञार्नाजन उपलब्धि को बढ़ायी जाएगी। विशेषकर बिहार के बच्चे जहाॅं देश के मानक में काफी पिछड़े हुए हैं, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुर्नस्थापित किया जा सकेगा। यूनिसेफ शिक्षक- शिक्षा के लिए दूरस्थ शिक्षा निदेशालय को शिक्षा का उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में विकसित करना चाहता है। आने वाले तीन वर्षों में शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए कार्याशालाएँ आयोजित कर पाठ्यक्रम विकसित करने की योजना है, जिसके लिए यूनीसेफ एक करोड़ पैंसठ लाख की राशि उपलब्ध करा रही है। इस योजना के तहत कुल एक्कीस कार्यक्रम किए जाने की योजना है। कुलपति प्रोo एस. के. सिंह ने कहा कि यूनीसेफ की बिहार ईकाई एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बीच एक क्रियात्मक योजना विकसित की जानी है, जो एजुकेशन राॅलिंग वर्क प्लान 2018-19 पर आधारित होगा। इस समझौता के बाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा का दूरस्थ शिक्षा निदेशालय बिहार में शिक्षण-शिक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से दूरस्थ शिक्षा निदेशालय शिक्षा का सर्वांगीण विकास करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लागू करेगा, जो शिक्षक -शिक्षा के मुद्दों से जुड़ा होगा और इसका प्रयास होगा कि इसकी पहुॅंच अधिक से अधिक छात्रों तक हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी योजना है कि निदेशालय विभिन्न संस्थानों से अलग होकर स्थानीय एवं राज्य स्तर पर गुणवत्ता अधिगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि इस समझौता से शैक्षिक नेतृत्व को सबलता प्रदान होगी, ताकि अधिगम निष्पादन को बेहतर बनाया जा सके। साथ ही शिक्षक, शिक्षण संस्थान और शिक्षक सहायता तंत्र को, अधिगम निष्पादन को बढ़ावा देने के लिए सबल बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 28 अगस्त से छह दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था में मिल का पत्थर साबित होगा। इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए यूनिसेफ तीन मानव संसाधन पुरूष उपलब्ध कराएगा। इस पर होनेवाले खर्च को यूनिसेफ वहन करेगी। उक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रति-कुलपति प्रो0 जयगोपाल, कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक डा0 सरदार अरविन्द सिंह, मीडिया कोषांग के संयोजक प्रो.विनय कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।