August 27, 2018

27.08.2018 (दरभंगा) : दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयुक्त मयंक वरवड़े द्वारा darbhangadivision.bih.nic.in वेबसाइट लांच किया गया। इस अवसर पर आयुक्त मयंक वरवड़े ने कहा की दरभंगा प्रमंडल के वेबसाइट में सभी प्रकार की जन उपयोगी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे आम जनता को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर सभी महत्वपूर्ण सरकारी सर्कुलर एवं पत्र भी उपलब्ध रहेंगे। जिले से ऑनलाइन रिपोर्टिंग में वेबसाइट काफी मददगार साबित होगा। इससे समय की बचत होगी तथा विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यों में गति आएगी। वेबसाइट लॉन्चिंग के अवसर पर आयुक्त के सचिव विनय कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा समेत अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।