August 26, 2018

25.08.2018 (दरभंगा) : सांसद कीर्ति आज़ाद ने दरभंगा जंक्शन स्थित दरभंगा हॉल में डी आर एम आर.के. जैन से लंबित मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया से बात करते हुए सांसद ने बताया की वर्षों से उनके द्वारा प्रयास किया गया मुद्दा अभी तक लंबित है जिससे दरभंगावासी को कई तरह की समस्यायों से जूझना पड़ रहा है। सबसे पहले उन्होंने आर.ओ.बी. का जिक्र करते हुए कहा की म्यूजियम, दोनार, बेला, कंगवा गुमटी एवं चट्टी चौक लहेरियासराय पर रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने से दरभंगा में जाम की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। लोहना-मुक्तापुर नई रेल परियोजना, हॉल्ट, एक्सप्रेस ट्रेनों का फेरा बढ़ाने, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का परिचालन, स्टेशन के सौंदर्यीकरण, सकरी-बिरौल रेलखंड पर ट्रेन सेवा आरम्भ करने आदि जैसी कई मुद्दों पर सांसद ने डीआरएम से चर्चा की। दरभंगा स्टेशन स्थित टिकट काउंटरों पर भाड़ी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर खोलने पर सांसद ने जोड़ दिया। सांसद द्वारा बताये गए सभी मुद्दों को ध्यान से सुनने के बाद डी आर एम ने विभिन्न मुद्दों पर प्रगति कार्य से सांसद को अवगत करवाया तथा बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। दरभंगाऑनलाइन डॉट कॉम द्वारा लहेरियासराय स्टेशन स्थित फुट ओवर ब्रिज चालू करने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर डी आर एम ने बताया की ये काफी जर्जर स्थिति में है जरूरत पड़ने पर नए फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रपोजल भेजा जायेगा। उक्त चर्चा में सीनियर डी ई एन सुमन भारती, डी सी एम आशुतोष शरण, स्टेशन डायरेक्टर चंद्रशेखर प्रसाद, आर पी एफ अजित कुमार साही आदि उपस्थित थे।