DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

नयनों में तेज व ललाट पर अध्यात्मिक चमक लिए ब्रह्माकुमारी दिशा के दैवीय दुर्गा चैतन्य स्वरुप से आलोकित हुआ लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी का प्रांगण

October 08, 2017


29.09.2017 (दरभंगा) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर दिनांक 27.09.2017 से लेकर 29.09.2017 तक तीन दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी दरभंगा के प्रांगण में बड़े उत्साह व उमंग के साथ किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. आरती, व बी. के. सुधाकर सहित शहर के कई गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन उपरान्त बी.के. सुधाकर ने मंच संचालित करते हुए बताया की इस तीन दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी में बी.के.दिशा (दुर्गा स्वरुप), बी.के. संतोषी (लक्ष्मी स्वरुप), बी.के. रुपाली (सरस्वती स्वरुप) व शुभम (गणेश स्वरुप) में आकर्षण का केंद्र होगा। तीनों दिन मिलाकर लगभग 16 घंटे चले इस आलौकिक कार्यक्रम का हज़ारों की संख्या में लोग दैवीय चैतन्य झांकी के दर्शन एवं भक्ति गीतों पर बच्चों के नृत्य को देखकर आनंदित हुए।

दूसरे दिन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। लाइब्रेरी प्रांगण में संस्था से जुड़े अध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगा था, जिसमे लोगों को संस्था के ब्रह्माकुमार व ब्रह्माकुमारियों द्वारा अध्यात्मिक ज्ञान रत्न समझाया गया। तीनों दिन चले इस आलौकिक कार्यक्रम में बच्चों व ब्रह्मकुमारों द्वारा बीच-बीच में भक्ति संगीतों पर नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।

संस्था के ज्ञान रत्न से जुड़े कई सेवाधारी खुद खड़े होकर लाइब्रेरी प्रांगण में चल रहे इस दैवीय झांकी की मॉनिटरिंग करते दिखे। चूँकि भीड़ ज्यादा थी, इसलिए कोई अप्रिय घटना न हो सभी ने अपनी जिम्मेवारी संभाल कोई गाडी पार्क करवाने में सहयोग करते दिखे तो कोई मेन गेट पर लोगो को रास्ता बताते। महिला व पुरुष का अलग-अलग लाइन था इसलिए कई सेवाधरी जो भी लोग गेट से अंदर आ रहे थे, उनको गाइड करते दिखे की आप इस लाइन में जाएँ आप उस लाइन में। सेवा केंद्र की संचालिका खुद भी घूम-घूमकर मॉनिटर करते दिखीं।

कार्यक्रम के आखरी दिन वो पल अत्यधिक भावनात्मक रहा, जब दैवीय दुर्गा चैतन्य स्वरुप में ब्रह्माकुमारी दिशा ने अपने मुख से कहा - " नारियों का सैलाब जिस ओर उमड़ता है, इतिहास गवाह है, इतिहास बदलता है, इतिहास गवाह है, इतिहास बदलता है। " बी.के. दिशा ने कहा की जब वो ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ीं तो उन्हें मैडिटेशन के माध्यम से काफी सुखद अनुभूति का अनुभव हुआ। खासकर जब उन्हें पुजारी से पूज्य बनने की शिक्षा राजयोगा मैडिटेशन के माध्यम से दी जाती थी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा की आप सभी भी परमात्मा से कनेक्शन जोड़ कर अपने जीवन को सर्वश्रेठ बना सकते है, इसके लिए अपने निकटम ब्रह्माकुमारी सेंटर पर जाकर अध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है।

अंत में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बी. के. आरती ने अपने शब्दों में कहा की दुर्गा पूजा के शुभ अवसर ये चैतन्य स्वरुप जो झांकी का आयोजन किया गया है, जिसमे वो ब्रह्माकुमारियाँ चैतन्य स्वरुप में हैं, जिन्होंने वर्षों राजयोग मैडिटेशन को अपने जीवन में अपनाकर एकाग्रता, शान्ति व अन्य दैवीय गुणों के अलंकार से अपने जीवन को अलंकृत किया है। बी. के. आरती ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा की दरभंगा में इस संस्था के तीन सेंटर हैं। जिनको जो सेंटर नजदीक पड़े वहां जाकर राजयोगा मैडिटेशन को अपने जीवन में अपनाकर दिव्य गुणों को जागृत कर दिनचर्या को सर्वश्रेष्ठ बनायें।

जिम्मेवार व उत्तरदायित्व का निर्वहन करने वाले ही बने सोशल मीडिया के ग्रुप एडमिन

October 08, 2017


28.09.2017 (दरभंगा) : सोशल मीडिया पर अभिवयक्ति की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसा देखा जा रहा है की सोशल मीडिया पर समाचार के नाम पर बने ग्रुप तथा अन्य नाम से बने ग्रुप पर कभी-कभी ऐसे समाचार या तथ्य भी प्रेषित हो रहे हैं, जिसकी सत्यता प्रमाणित नहीं है। कई तथ्य बिना पुष्टि के सीधे कट-पेस्ट /फॉरवर्ड किये जा रहे हैं। इन सबकों ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया यथा Whatsapp/Facebook/Twitter आदि के एडमिन एवं सदस्यों के लिए डीएम डॉo चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) दरभंगा के संयुक्त आदेश से निम्नांकित अनुदेश दिया गया है।

(1) ग्रुप एडमिन वही बनें जो उस ग्रुप के लिए पूर्ण जिम्मेवारी और उत्तरदायित्व का वहन करने में समर्थ हो। (2) अपने ग्रुप के सभी सदस्यों से ग्रुप एडमिन पूर्णतः परिचित होने चाहिए। (3) ग्रुप के किसी सदस्य द्वारा गलत बयानी, बिना पुष्टि के समाचार, जो अफवाह बन जाए, पोस्ट किये जाने पर या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले पोस्ट पर ग्रुप एडमिन को तत्काल उसका खंडन कर उस सदस्य को ग्रुप से हटाना चाहिए तथा इसकी सुचना पुलिस को तत्काल देनी होगी। (4) अफवाह, भ्रामक तथ्य, सामाजिक समरसता के विरुद्ध तथ्य पोस्ट होने पर सम्बंधित थाना को भी तत्काल सुचना दी जानी चाहिए। (5) ग्रुप एडमिन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर तथा पुलिस को सुचना नहीं देने पर उन्हें भी इसका दोषी माना जायेगा और उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। (6) Facebook/Twitter आदि पर जातीय, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करना, ऐसे Video/Picture तथा ऐसे पोस्टों पर विवादित टिप्पणी करना दंडनीय अपराध है। (7) दोषी पाए जाने पर (IT Act) तथा (IPC) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दरभंगा शहर अब सीसीटीवी से हुआ लैस : एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) के ढृढ़ निश्चय रुपी संकल्प का है ये फल

October 08, 2017


" कृपया मुस्कुराते रहिये, आप cctv camera के नज़र में हैं। आप मिथिला की हृदयस्थली धरती दरभंगा में हैं। "

27.09.2017 (दरभंगा) : आज दरभंगा शहर के लिए ऐतिहासिक पल है। अगर भविष्य में कभी दरभंगा को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलेगा तो उसमे आज के दिन की उपलब्धि जो की एक आईटी बैकग्राउंड वाले आईपीएस सत्यवीर सिंह (2008,Batch) द्वारा किये गए एक सकारात्मक प्रयास को शासनिक, प्रशासनिक तंत्र व शान्ति, अमन चैन पसंद आमजन जरूर याद करेंगे। आज cctv camera शहर के कई मुख्य जगहों पर यूँ कहें की लगभग पुरे शहर में लग चूका, और कई जगह लगने की प्रक्रिया जारी है, जिसके कण्ट्रोल रूम का उद्घाटन विधिवत कई वरीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधि के शुभ भावनाओं रूपी संयुक्त हाथों किया गया।

इस मुहूर्त पर मेयर श्रीमती वैजयंती खेड़िया ने एसएसपी द्वारा किये गए इस सकारात्मक कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा की cctv camera लगने से शहर के सड़कों पर जो लोग गलती करेंगे वो अब बच नहीं सकेंगे। कई लोग हैलमेट नहीं पहनते उनकी भी पहचान कैमरे की वजह से हो पाएगी।

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की आज का दिन ऐतिहासिक है। एसएसपी द्वारा बेहतर प्रयास से जो cctv camera लगा है, और कई जगह लगने की प्रक्रिया जारी है, इससे क्राइम कण्ट्रोल, ट्रैफिक कण्ट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। कण्ट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी हो इसकी विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा की पुरे शहर में led लाइट लगवाने की प्रक्रिया की जा रही है।

एसएसपी सत्यवीर सिंह ने इस मुहूर्त पर अपने शब्दों में कहा की एक सकारात्मक प्रयास किया की त्यौहार से पहले cctv camera लग जाए। सभी लोगों के सहयोग से ये सफलता मिली है। कई बार ऐसी परिस्थितियां आयीं पिछले दिनों क्राइम कण्ट्रोल करने में की लगा cctv camera लगा होता तो काफी आसान होता क्राइम डिटेक्ट करने में। मन में कई महीनों से ये संकल्प चल रहा था , जिसके लिए पिछले ढाई महीनों से लगातार प्रयासरत था। उन्होंने इस मुहूर्त पर खुशियाँ जाहिर करते हुए cctv camera की विषेशताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा की सभी कैमरा उत्तम क्वालिटी का है , जिससे पुलिस को crime control, traffic control, detection, prevention में काफी मदद मिलेगी। एसएसपी सत्यवीर सिंह ने कहा की अगर जरूरत पड़ेगी तो कोर्ट में भी cctv footage, IT Act के तहत पेश की जाएगी।

डीएम डॉo चंद्रशेखर सिंह ने इस मुहूर्त पर कहा की तकनीकी युग में हम सभी लोगों को साथ चलना चाहिए। उन्होंने कहा की cctv camera लगने के बाद सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम लगने से जो आमजन को परेशानी होती है उससे निजात मिलेगा। एसएसपी द्वारा किये गए इस कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की कैमरे का maintenance पर ध्यान देना काफी आवश्यक है। यातायात सुचारु रूप से संचालन में अगर कहीं परेशानी हो रही है और क्षेत्र कैमरे में आ रहा है तो उसके लिए response team हमेशा तैयार रहे। उन्होंने कहा की पुलिस के जवानो की पर्याप्त बल की कमी में भी इस तकनीक युग में cctv camera काफी उपयोगी साबित होगा।

डीआईजी विनोद कुमार ने अपने शब्दों में कहा की विधि-व्यवस्था से किसी भी तरह का कोई उल्लंघन न हो इसमें ये cctv camera काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा की कण्ट्रोल रूम, स्मार्ट कण्ट्रोल रूम हो इसपर वो ज्यादा ध्यान देंगे।

उक्त मुहूर्त पर लहेरियासराय एसएचओ, टाउन एसएचओ, बहादुरपुर एसएचओ सहित पुलिस परिवार की तरफ से वरीय पदाधिकारियों, मेयर, नगर विधायक को फूलों के गुलदस्तों से सम्मान किया गया। मंच संचालन नवीन सिन्हा के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डीएसपी हेडक्वार्टर प्रफुल्ल कुमार सिन्हा ने किया।

दुर्गापूजा व मोहर्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

September 27, 2017


24.09.2017 (दरभंगा) : दुर्गापूजा व मुहर्रम के अवसर पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दरभंगा शहरी क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारु-रूप से संचालन हेतु दिनांक 26.09.2017 के प्रातः से दिनांक 02.10.2017 के प्रातः तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था कुछ इस तरह की गयी है।

(a) शिवधारा मोड़ से कैदराबाद बस स्टैंड तक कोई बस, ट्रक, ट्रैक्टर या व्यवसायिक वाहन की आवाजाही नहीं रहेगी। 
(b) दरभंगा शहर में बहेड़ा (बेनीपुर) की ओर से आनेवाले व्यवसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नहीं आएगी। 
(c) बहेड़ी की ओर से दरभंगा शहर में आनेवाले सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का परिचालन रामनगर आई.टी.आई तक होगा, आवश्यकता अनुसार देकुली मोड़ से बहादुरपुर थाना होते हुए चट्टी चौक तक।  
(d) समस्तीपुर से दरभंगा आनेवाले बड़े व्यवसायिक वाहन लहेरियासराय बस स्टैंड से आगे नहीं जायेंगे। 
(e) दारू भट्टी से किला घाट की ओर किसी भी प्रकार का व्यवसायिक वाहन नहीं जायेगा। 
(f) सभी प्रकार के वाहनों (ऑटो सहित ) का परिचालन शहर क्षेत्र में 03:00 बजे अपराह्न से 04:00 बजे पूर्वाह्न तक बंद रहेगा। 
(g) भण्डार चौक से कोई भी वाहन कटहलबाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जायेगा, वाहन ऊपर से ब्रिज होकर जायेंगे। 
(h) आयकर चौक से कोई भी वाहन हसन चौक की ओर नहीं जायेगा।  
(i) बिद्यापति चौक से भारी वाहन कटहलबाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जायेगा। 
(j) मधुबनी से मुजफ्फरपुर जानेवाली बसें सीधा फोरलेन से जायेगी तथा मुजफ्फरपुर से दरभंगा आनेवाली बसें दिल्ली मोड़ तक ही परिचालित होंगी। 
(k) मधुबनी से दरभंगा होते हुए समस्तीपुर की ओर जाने वाली बस दिनांक 26.09.2017 से दिनांक 02.10.2017 तक दिल्ली मोड़ से अतरबेल चौक से लिंक बाईपास रोड विशनपुर होते हुए समस्तीपुर जाएगी। 
(l) दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग , अल्लपट्टी, दोनार चौक, कैदराबाद बस स्टैंड के सामने सड़क पर एवं बेता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा।

एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) ने बताया की यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाने में यातायात प्रभारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी तथा वे स्वयं भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करायेंगे।

तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो, तुमको अपने आप ही सहारा मिल जायेगा : डीएम संजय कुमार अग्रवाल

September 26, 2017


13.09.2017 (पटना) : अमूमन इंसान के जीवन में एक समय ऐसा आता जब उसे भरे-पूरे परिवार के बीच रहना ज्यादा अच्छा लगता है , और वो समय इंसान बुढ़ापे की अवस्था में महसूस करता है। आज के भाग दौर की जिंदगी में इंसान अपने बुढ़ापे के अवस्था में काफी अकेला महसूस करता है।
   पटना डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने बुजुर्गों के कल्याण हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में The Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizen Act, 2007  के तहत दायर मामलों में की जा रही कार्रवाईयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश देते हुए कहा की दायर मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करें। डीएम संजय कुमार अग्रवाल द्वारा दिए गए निर्देश :-

  (a) मेनटेन्स के मामलों को 30 दिनों के अंदर तथा अन्य जटिल मामलों को 45 दिनों के अन्दर निष्पादित करना करें सुनिश्चित। (b) प्रावधान के अनुसार अधिकतम 10 हजार रूपये प्रतिमाह तक का मेन्टेनेंश होगा देय। (c) सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया कि दायर मामलों का शीघ्र करें निष्पादन। (d) सभी सिनियर सिटिजनों एवं बुजुर्गों की कल्याण के लिए कार्य कर रही विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के साथ डीएम करेगें तिमाही बैठक ।   (e) जो लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता की देख-भाल नहीं करते हैं, उनके विरूद्ध The Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizen Act, 2007 के प्रावधानों के तहत की जायेगी कार्रवाई। बैठक में डीएम कई पीड़ित बुजुर्गों से हुए रूबरू हुए, जो की कई जगह से अपने समस्याओं को लेकर आये थे।

   डीएम ने कहा की कई बार बुजुर्ग को पैसा रहते हुए भी अकेलापन रहता है। कई मामलों में बुजुर्गों के पास भरण-पोषण के लिए पैसे नहीं रहते हैं, तथा कई मामले ऐसे भी प्रकाश में आये हैं जिसमें बच्चों के द्वारा अपने माता-पिता एवं बुजुर्गो को अपने से अलग कर दिया जाता है, जिसकी वजह से वे एकाकी जीवन व्यतित करने को मजबूर हो जाते हैं।

डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा मोहल्ला स्तर पर वरीय नागरिकों के लिए समूह बनायें एवं समूह का निबंधन एवं अन्य मामलों में प्रशासन सहयोग देगा। उन्होंने कहा की बुजुर्गों को साथ मिलकर हंसने बोलने का अधिकार है, तथा अपने तरीके से जीवन जिने का भी पूर्ण अधिकार है। वरिष्ठ नागरिकों का समूह बनने से इन लोगों को सामाजिक सहयोग मिल सकेगा जिससे की इनके जीवन में खुशियां आएँगी। डीएम ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील कर कहा की आपस में समूह बना लें और एक दूसरे का सहारा बनें। 
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।