September 27, 2017

24.09.2017 (दरभंगा) : दुर्गापूजा व मुहर्रम के अवसर पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दरभंगा शहरी क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारु-रूप से संचालन हेतु दिनांक 26.09.2017 के प्रातः से दिनांक 02.10.2017 के प्रातः तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था कुछ इस तरह की गयी है।(a) शिवधारा मोड़ से कैदराबाद बस स्टैंड तक कोई बस, ट्रक, ट्रैक्टर या व्यवसायिक वाहन की आवाजाही नहीं रहेगी।
(b) दरभंगा शहर में बहेड़ा (बेनीपुर) की ओर से आनेवाले व्यवसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नहीं आएगी।
(c) बहेड़ी की ओर से दरभंगा शहर में आनेवाले सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का परिचालन रामनगर आई.टी.आई तक होगा, आवश्यकता अनुसार देकुली मोड़ से बहादुरपुर थाना होते हुए चट्टी चौक तक।
(d) समस्तीपुर से दरभंगा आनेवाले बड़े व्यवसायिक वाहन लहेरियासराय बस स्टैंड से आगे नहीं जायेंगे।
(e) दारू भट्टी से किला घाट की ओर किसी भी प्रकार का व्यवसायिक वाहन नहीं जायेगा।
(f) सभी प्रकार के वाहनों (ऑटो सहित ) का परिचालन शहर क्षेत्र में 03:00 बजे अपराह्न से 04:00 बजे पूर्वाह्न तक बंद रहेगा।
(g) भण्डार चौक से कोई भी वाहन कटहलबाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जायेगा, वाहन ऊपर से ब्रिज होकर जायेंगे।
(h) आयकर चौक से कोई भी वाहन हसन चौक की ओर नहीं जायेगा।
(i) बिद्यापति चौक से भारी वाहन कटहलबाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जायेगा।
(j) मधुबनी से मुजफ्फरपुर जानेवाली बसें सीधा फोरलेन से जायेगी तथा मुजफ्फरपुर से दरभंगा आनेवाली बसें दिल्ली मोड़ तक ही परिचालित होंगी।
(k) मधुबनी से दरभंगा होते हुए समस्तीपुर की ओर जाने वाली बस दिनांक 26.09.2017 से दिनांक 02.10.2017 तक दिल्ली मोड़ से अतरबेल चौक से लिंक बाईपास रोड विशनपुर होते हुए समस्तीपुर जाएगी।
(l) दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग , अल्लपट्टी, दोनार चौक, कैदराबाद बस स्टैंड के सामने सड़क पर एवं बेता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा।
एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) ने बताया की यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाने में यातायात प्रभारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी तथा वे स्वयं भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करायेंगे।