DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

गुरु नानक जयंती 549वाँ प्रकाश उत्सव समारोह

November 05, 2017


04.11.2017 (दरभंगा) : शहर के मिर्जापुर स्थित गुरुद्वारा में आज गुरुनानक जयंती 549वाँ प्रकाश उत्सव बड़े उमंगों उल्लाहस के साथ मनाया गया। तीन दिन चलने वाले इस समारोह के बारे में गुरुद्वारा सिंह सभा से जुड़े सदस्य ने बताया की इस पवित्र समारोह का आयोजन 'सहज पाठ' द्वारा शुभारम्भ किया गया जिसका समापन आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा। उन्होंने बताया की इस अवसर पर दो दिन प्रभात फेरी निकाली गयी, तथा आज सुबह 'सहज पाठ' के उपरान्त बच्चों एवं स्त्री संगत द्वारा कीर्तन तथा प्रधान ग्रंथि ज्ञानी सुन्दर सिंह द्वारा रूहानी कीर्तन, आरती,आनंद साहेब और पवित्र हुक्मनामा के साथ इस समारोह का समापन होगा। इसके उपरान्त कड़ाह प्रसाद का वितरण एवं भव्य लंगर का आयोजन किया जाएगा।

गुरु नानक जयंती 549वाँ प्रकाश उत्सव समारोह के अवसर पर मेयर श्रीमती वैजयंती खेड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी व नगर विधायक संजय सरावगी ने गुरुद्वारा पहुँच कर पूजा-अर्चना की। इस समारोह में पहुंचे अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी द्वारा सम्मान किया गया। अंत में सभी ने मिलकर लंगर भी खाये।

प्रतिभाशाली बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण एवं भाई-भोज के साथ ही उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ 104वाँ "चित्रगुप्त पूजनोत्सव" 2017

November 05, 2017


23.10.2017 (दरभंगा) : दिनांक 20.10.2017 से दिनांक 23.10.2017 तक आयोजित होने वाले 104वाँ चित्रगुप्त पूजनोत्सव उमंगों-उत्साह के साथ दरभंगा शहर के कोतवाली चौक स्थित क्रेज़ डॉल्बी हाल में संपन्न हुआ। इस चार दिवसीय पूजनोत्सव का उद्घाटन एम.बी.ए प्रोग्राम के विभागाध्यक्ष तथा निदेशक डॉक्टर बी.बी.एल दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के इस पावन बेला पर दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष चित्रांश नर्मदेश्वर नाथ, उपाध्यक्ष पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ,प्रधान सचिव डॉ निशा शरण सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, अश्वनी कुमार वर्मा ,कोषाध्यक्ष आनंद मोहन सिन्हा ,मनोज कुमार श्रीवास्तव, स्वराज कुमार राजू ,इंद्र कुमार सुमन सहित दरभंगा चित्रगुप्त सभा के कई कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद गण उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह उपरांत चित्रांश बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता, गणित प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, तथा शाम में चित्रांश परिवार के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के अंतर्गत सुगम संगीत, लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।
दूसरे दिन के चित्रगुप्त पूजनोत्सव में पूजा-अर्चना की गयी एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सभा के संरक्षक उदय शंकर प्रसाद एवं उनके पुत्र शैलेश शंकर ने भगवान की पूजा-अर्चना की। संध्या बेला में आरती के उपरांत चित्रांश बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तीसरे दिन के पूजनोत्वव में चित्रगुप्त सभा के महिला संभाग द्वारा कई कार्यक्रम एवं चित्रांश मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाम के बेला में आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
दरभंगा चित्रगुप्त सभा द्वारा आयोजित 104 वे चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव के चौथे व अंतिम दिन बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।
चित्रांश बच्चों के लिए आयोजित वर्ग एक से दो कक्षा के बच्चों के लिए गणित प्रतियोगिता में प्रथम नाव्या सिन्हा, द्वितीय नित्या सिन्हा, तृतीय आस्था सिन्हा। वर्ग तीन से चार के लिए गणित प्रतियोगिता में प्रथम शुभि श्रीवास्तव, द्वितीय अभिनव दीप तथा प्रताप राज, तृतीय आदर्श। वर्ग पंचम से अष्टम के गणित प्रतियोगिता में प्रथम उत्सव दीप, द्वितीय दुर्गेश कर्ण, तृतीयं स्नेह कुणाल। वर्ग नवम दशम के गणित प्रतियोगिता में प्रथम चिन्मय कुमार ,द्वितीय रवि प्रकाश श्रीवास्तव ,तृतीय कृति आयुष, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वर्ग 3 से 5 में प्रथम शुभि श्रीवास्तव, द्वितीय प्रशंसा शेखर एवं प्रताप राज, तृतीय अभिनव दीप। वर्ग 6 से 8 के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम उत्सव दीप तथा स्नेह कुणाल, द्वितीय दुर्गेश करण। वर्ग 9 से 10 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम चिन्मय कुमार, द्वितीय रवि प्रकाश श्रीवास्तव तथा तृतीय कृति आयुष पुरस्कृत किए गए वही नृत्य में अनीशा सिन्हा प्रथम, मेघा रितु द्वितीय। गायन में प्रथम सौभाग्या शशि, द्वितीय मेघा ऋतु को पुरस्कृत किया गया। चित्रांकन 3 से 4 वर्ग में प्रथम सौम्या शशि द्वितीय सुरभि श्रीवास्तव तृतीय आर्यन वर्मा। वर्ग 5 से 6 में प्रथम अनुष्का शेखर द्वितीय प्रशंसा शेखर तृतीय सुनील कुणाल। प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम वाई महत्त्व मनी, द्वितीय शुभ को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर सभा के अध्यक्ष नर्मदेश्वर नाथ, वरीय उपाध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा, प्रधान सचिव डॉक्टर निशा शरण सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, अश्वनी कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष स्वराज कुमार राजू, डॉ शशिभूषण शशि, इंद्र कुमार सुमन सहित सभा के कई सदस्य उपस्थित थे।

मंच संचालन करते हुए पूर्व प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त पूजा में सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

श्रद्धांजलि सभा के रूप में संस्मरण दिवस परेड हुआ आयोजित

October 28, 2017


21.10.2017 (दरभंगा) : हर पल अपराध से लड़ने वाले खाकी में इंसान आज आंसुओं से लड़ रहे थे। वो पल था, आज लहेरियासराय पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा के रूप में संस्मरण दिवस परेड का आयोजन। असल में ये परेड हर साल 21 अक्टूबर को उन सहयोगी पुलिसकर्मियों के याद में आयोजित किया जाता है जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।
परेड में उपस्थित पुलिस के जवानों को सम्बोधित करते हुए दरभंगा जोन के आईजी सुनील कुमार झा (आईपीएस) ने कहा की पिछले वर्ष भारत में करीब 370 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने प्राण गवाएं हैं, जिसमे 12 बिहार के थे। इस आंकड़ें से यह पता चलता है की पुरे देश में आंतरिक सुरक्षा को बनाये रखना एक बड़ी चुनौती है।
आईजी सुनील कुमार झा ने परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से कहा की (आप सभी की तरफ से देश के उन सभी 370 पुलिसकर्मियों को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं उनके परिवारजनों के प्रति सहानभूति अर्पित करता हूँ। आप सभी को आगाह भी करता हूँ की कर्तव्य के दौरान सभी सतर्क रहें, धैर्य व संयम का परिचय दें। निरंतर आंतरिक सुरक्षा को बनाये रखना काफी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। नक्सल समस्या से जूझना हो, किसी भीड़ से निपटना हो या अपराधकर्मीयों से जूझना हो, सभी चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसलिए आवयश्यकता है अपने प्रशिक्षण का फायदा लेते हुए कर्तव्य के दौरान पूरी तरह से सतर्क रहें, धैर्य व संयम बनायें रखें, मनोबल हमेशा बनायें रखें। चुनौती कैसी भी हो पुलिस को उससे निपटना पड़ेगा ही।)

इस श्रद्धांजलि सभा में डीआईजी विनोद कुमार, एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस), एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह, एसडीपीओ दिलनवाज़ अहमद, डीएसपी प्रफुल्ल कुमार सिन्हा सहित कई पुलिस के जवान उपस्थित होकर नम आँखों से श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु जन जागरूकता रथ रवाना

October 14, 2017


03.10.2017 (दरभंगा) : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह के द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार रथ एवं शिक्षा विभाग के कला जत्था कलाकारों का प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर दरभंगा समाहरणालय से रवाना किया गया। यह दोनों प्रचार रथ 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक पूरे जिला में सभी प्रखंड मुख्यालय में जाकर जन जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार कार्यक्रम चलाएगा।

IMA का एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना एवं उपवास

October 14, 2017


02.10.2017 (दरभंगा) : 2 october गाँधी जयंती के अवसर पर IMA (भारत) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सम्पुर्ण भारतवर्ष में अपने विभिन्न मांगों को लेकर सभी चिकित्सकों द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना एवं उपवास अपने-अपने जिला मुख्यालयों में आयोजन किया गया।

(a) मान-सम्मान एवं उनपर तथा उनके प्रतिष्ठानों पर हो रहे हमलों एवं clinical establishment (N M C act) तथा (P C P N D T Act) के अव्यावहारिक प्रावधानों में आवश्यक सुधार। (b) चिकत्सकों पर लगने वाले जुर्माने की राशि की सीमा तय की जाए एवं राष्ट्रीय स्तर पर डॉक्टर एवं उनके संस्थानों के विरुद्ध हो रही हिंसा एवं छति के रोकथाम के लिए एक प्रभावी कानून को तत्परता से लागू की जाए। (c) MBBS पास करने के बाद प्रस्तावित NEXT (National Exit Test) प्रावधान को तत्काल निरस्त किया जाए। (d) (P C P N D T Act) के तहत clercial भूल के लिए डाक्टरों को जिम्मेदार न मानते हुए प्रताड़ित न किया जाय।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता IMA दरभंगा शाखा अध्यक्ष डॉ. सी एम झा ने किया तथा जूनियर डॉक्टरों समेत कई डॉक्टरों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

डॉ. कन्हैया झा, डॉ. हरेन्द्र कुमार, डॉ. अमिताभ सिन्हा, डॉ. आमोद कुमार, डॉ सुभाष सिंह, डॉ. हरिदामोदर सिंह, डॉ. इंतखाव आलम, डॉ. राजेश, डॉ. एस. एन. सर्राफ, डॉ. ए. के. मिश्रा, डा. पारस नाथ, डॉ. एस. एन. झा, डा. पी. एन. मिश्रा, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. शीला साहु, डॉ. शालिनी भारती, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. मधू सिन्हा, डॉ. निरज प्रसाद, डॉ. भोला प्रियदर्शी, डॉ. टी. एन. झा आदि एवं जूनियर डॉक्टरों में डॉ. रजनीश, डॉ. भवेश, डॉ. चाँद मोहम्मद आदि ने भाग लिया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।