November 05, 2017

23.10.2017 (दरभंगा) : दिनांक 20.10.2017 से दिनांक 23.10.2017 तक आयोजित होने वाले 104वाँ चित्रगुप्त पूजनोत्सव उमंगों-उत्साह के साथ दरभंगा शहर के कोतवाली चौक स्थित क्रेज़ डॉल्बी हाल में संपन्न हुआ। इस चार दिवसीय पूजनोत्सव का उद्घाटन एम.बी.ए प्रोग्राम के विभागाध्यक्ष तथा निदेशक डॉक्टर बी.बी.एल दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के इस पावन बेला पर दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष चित्रांश नर्मदेश्वर नाथ, उपाध्यक्ष पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ,प्रधान सचिव डॉ निशा शरण सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, अश्वनी कुमार वर्मा ,कोषाध्यक्ष आनंद मोहन सिन्हा ,मनोज कुमार श्रीवास्तव, स्वराज कुमार राजू ,इंद्र कुमार सुमन सहित दरभंगा चित्रगुप्त सभा के कई कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद गण उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह उपरांत चित्रांश बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता, गणित प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, तथा शाम में चित्रांश परिवार के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के अंतर्गत सुगम संगीत, लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।
दूसरे दिन के चित्रगुप्त पूजनोत्सव में पूजा-अर्चना की गयी एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सभा के संरक्षक उदय शंकर प्रसाद एवं उनके पुत्र शैलेश शंकर ने भगवान की पूजा-अर्चना की। संध्या बेला में आरती के उपरांत चित्रांश बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तीसरे दिन के पूजनोत्वव में चित्रगुप्त सभा के महिला संभाग द्वारा कई कार्यक्रम एवं चित्रांश मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाम के बेला में आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
दरभंगा चित्रगुप्त सभा द्वारा आयोजित 104 वे चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव के चौथे व अंतिम दिन बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। चित्रांश बच्चों के लिए आयोजित वर्ग एक से दो कक्षा के बच्चों के लिए गणित प्रतियोगिता में प्रथम नाव्या सिन्हा, द्वितीय नित्या सिन्हा, तृतीय आस्था सिन्हा। वर्ग तीन से चार के लिए गणित प्रतियोगिता में प्रथम शुभि श्रीवास्तव, द्वितीय अभिनव दीप तथा प्रताप राज, तृतीय आदर्श। वर्ग पंचम से अष्टम के गणित प्रतियोगिता में प्रथम उत्सव दीप, द्वितीय दुर्गेश कर्ण, तृतीयं स्नेह कुणाल। वर्ग नवम दशम के गणित प्रतियोगिता में प्रथम चिन्मय कुमार ,द्वितीय रवि प्रकाश श्रीवास्तव ,तृतीय कृति आयुष, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वर्ग 3 से 5 में प्रथम शुभि श्रीवास्तव, द्वितीय प्रशंसा शेखर एवं प्रताप राज, तृतीय अभिनव दीप। वर्ग 6 से 8 के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम उत्सव दीप तथा स्नेह कुणाल, द्वितीय दुर्गेश करण। वर्ग 9 से 10 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम चिन्मय कुमार, द्वितीय रवि प्रकाश श्रीवास्तव तथा तृतीय कृति आयुष पुरस्कृत किए गए वही नृत्य में अनीशा सिन्हा प्रथम, मेघा रितु द्वितीय। गायन में प्रथम सौभाग्या शशि, द्वितीय मेघा ऋतु को पुरस्कृत किया गया। चित्रांकन 3 से 4 वर्ग में प्रथम सौम्या शशि द्वितीय सुरभि श्रीवास्तव तृतीय आर्यन वर्मा। वर्ग 5 से 6 में प्रथम अनुष्का शेखर द्वितीय प्रशंसा शेखर तृतीय सुनील कुणाल। प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम वाई महत्त्व मनी, द्वितीय शुभ को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर सभा के अध्यक्ष नर्मदेश्वर नाथ, वरीय उपाध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा, प्रधान सचिव डॉक्टर निशा शरण सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, अश्वनी कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष स्वराज कुमार राजू, डॉ शशिभूषण शशि, इंद्र कुमार सुमन सहित सभा के कई सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन करते हुए पूर्व प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त पूजा में सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।