DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

LNMU के दशम दीक्षांत समारोह में 26 टॉपरों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया

November 21, 2019
Dbg

12.11.2019 (दरभंगा) : LNMU के दशम दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री फागू चौहान ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है चरित्र निर्माण। मात्रा भौतिक प्रगति से कोई देश खुशहाल और गौरवशाली राष्ट्र नहीं बन सकता। शिक्षा केवल नौकरी के लिए ज़रूरी नहीं है अपितु इससे मनुष्य में संवेदनशीलता और नैतिकता का भी विकास होता है। समाज के वंचित, दलित और पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाना बहुत जरूरी है। श्री चौहान ने छात्र-छात्राओं को विडंबनाओं और विरोधाभासों से भरी हुई दुनिया में विवेकानंद का स्मरण दिलाया जिन्होंने एक मजबूत, न्यायपूर्ण, नैतिक मूल्यों से भरे हुए भारत का सपना देखा था। दूसरों की सेवा ही सच्ची सेवा और धर्म है। भारत की संस्कृति एवं परम्पराएं समृद्ध हैं।

जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। केवल दाखिला लेना, कक्षाओं में जाना और प्रमाण पत्र प्राप्त करना ही विश्विद्यालय और महाविद्यालय नहीं है। वास्तव में, यह वो जगह है जहाँ छात्र नए कौशल, आवश्यक डोमेन और ज्ञान प्राप्त कर वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करते हैं। शिक्षक छात्रों को साहस और दृढ़ विश्वास के साथ जीवन की आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कुलपति प्रोo सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी सत्र नियमित हैं। स्नातक प्रथम खंड 2019-22 में नामांकन हेतु दो लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। 370 स्थायी और 540 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर शिक्षकों की कमी को काफी हद तक दूर कर दी गई है। महान खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को खेल दिवस का आयोजन कर हमने एक नई परम्परा की शुरुआत की है। प्रोo सिंह ने कहा कि एम्प्लॉयबिलिटी लिंक्ड स्किलिंग प्रोग्राम्स के तहत जॉब ड्राइव चलाया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के 29 अंगीभूत, 5 सम्बद्ध तथा 3 बीoएडo कॉलेजों का नैक से प्रत्यायन हो चुका है। दीक्षांत समारोह की शुरुआत डॉo नागेंद्र झा स्टेडियम में संगीतमय शैक्षणिक यात्रा से हुई। मिथिला पाग एवं अंगवस्त्रम में यह शोभायात्रा निराली छटा बिखेर रही थी जिसकी अगुवाई कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार रॉय कर रहे थे। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने पीoजीo सत्र 2017-19 के विभिन्न विषयों के 26 टॉपरों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। भौतिकी की आराधना कुमारी को जगदीश सिंह सर्वोत्कृष्ट स्नातकोत्तर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में 15 छात्राएँ एवं 10 छात्र थे। पाग एवं अंगवस्त्रम में सजे छात्र-छात्राओं में सेल्फी लेने की होड़ थी। समारोह में प्रधानाचार्यों, स्नातकोत्तर विभाग के शिक्षकों समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

दरभंगा जिला प्रशासन ने मुस्तैदी से विधि-वयवस्था बनाए रखा। कुलपति प्रोo सुरेन्द्र कुमार सिंह ने महामहिम राज्यपाल का तथा प्रति-कुलपति प्रोo जय गोपाल ने मुख्य वक्ता पद्मश्री विरेन्द्र सिंह चौहान एवं प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा का मिथिला की परम्परा के अनुसार पाग, चादर और प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया। समारोह प्लास्टिक मुक्त परिवेश में हुआ। एनoसीoसीo के जवानों एवं एनoएसoएसo के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय ने किया।

47वां मिथिला विभूति पर्व समारोह में कलाकारों ने समा बांधा

November 13, 2019
Dbg

12.11.2019 (दरभंगा) : मिथिला कला रक्षा संकल्प हेतु आयोजित मिथिला चित्रकला प्रतियोगिता-2019 का आयोजन विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 47वाँ मिथिला विभूति पर्व समारोह-2019 में हुआ। देश विदेश के मिथिलाप्रेमी और मिथिला चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों के समक्ष इसके परिणाम की घोषणा की गई। प्रथम पुरस्कार के रूप में 21000/- की राशि के साथ सम्मानपत्र मेहसौल, सीतामढ़ी के श्रीमती लक्ष्मी कुमारी को दिया गया। प्रथम पुरस्कार मैथिल मंच के संरक्षक श्री ताराकांत मिश्र , गोढ़ैला , बिशनपुर द्वारा अपने पिताजी स्व. सदानंद मिश्र जी की स्मृति में दिया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11000/- की राशि के साथ सम्मानपत्र मिर्जापुर, दरभंगा के श्री भगवान ठाकुर को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार डा. रानी झा, आरती झा, और कंचन झा संयुक्त रूप सँ अपन सासु माँ स्व. चन्द्रकला देवी की स्मृति में दिया गया। तृतीय पुरस्कार के रूप में 5100/- की राशि के साथ सम्मानपत्र पुणे, महाराष्ट्र की श्रीमती पूजा झा को दिया गया। तृतीय पुरस्कार मैथिल मंच के संरक्षक श्री हेमन्त झा अपने पिता स्व. राधाकांत मिश्र ग्राम गम्हरिया, बेनीपट्टटी मधुबनी की स्मृति में दिया गया। मिथिला विभूति पर्व में सृष्टि फाउंडेशन के कलाकारों ने भी समा बांधा।

Dbg

कवि कोकिल विद्यापति के निर्वाण दिवस पर विद्यापति सेवा संस्थान, दरभंगा द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह के समापन समारोह मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उड़ीसा तक में अपनी पहचान बना चुकी बिहार की प्रख्यात नृत्य संस्थान सृष्टि फाउंडेशन द्वारा नृत्य-नाटिका के रूप में "गीता" की प्रस्तुति की गई। इस ओडिसी नृत्य के माध्यम से गीता के उपदेश की प्रस्तुति हुई। जिसके माध्यम से बताया गया कि एकादशी तिथि रविवार के दिन कुरुक्षेत्र की रणभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को लगभग 45 मिनट तक कर्तव्य व धर्म एवं ज्ञान की बातें सुनाए थे। जिसमें ज्ञान, भक्ति व कर्म-योग के मार्गों पर विस्तृत चर्चा की गई है। इन्हीं मार्गों पर चलकर व्यक्ति निश्चित रूप से परमपद का अधिकारी बन जाता है। नृत्य में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका में सृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक स्वयं, अर्जुन की भूमिका में नयन कुमार माझी, ब्रह्मा की भूमिका में सुबोध दास, तथा सोनाधारी सिंह, स्वर्णम उपाध्याय, रुबी गुप्ता, कोमल माझी, रितिका कुमारी ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भक्तिमय कर दिया। नृत्य नाटिका के माध्यम से यह भी बताया गया कि गीता का पावन ज्ञान सबसे पहले सुर्यदेव को प्राप्त हुआ था और गीता में भगवान श्री कृष्ण ने 574, अर्जुन ने -85, धृतराष्ट्र ने- 01 और संजय ने -40 श्लोक कहे थे ।

जल प्रबंधन जरूरी है

November 12, 2019
Dbg

11.11.2019 (दरभंगा) : धड़ल्ले से हो रही वृक्षों की कटाई और जल संसाधन के पारंपरिक स्रोतों के संरक्षण में प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर हो रही अनदेखी के कारण जल संकट राष्ट्रीय स्तर पर भयावह रूप लेता जा रहा है और पग-पग पोखर की संस्कृति के लिए विश्वविख्यात मिथिला क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। उक्त बातें तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह के दूसरे दिन सोमवार को जल प्रबंधन मिथिला विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जितेंद्र नारायण ने कही। संगोष्ठी के संयोजक मणिकांत झा के संचालन में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विद्या नाथ झा ने की। जबकि महापौर वैजयंती देवी खेड़िया एवं विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने आगत अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन भाषण में महापौर श्रीमती खेड़िया ने विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा इस ज्वलंत विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित किए जाने को उपयोगी और समयानुकूल बताते हुए संस्थान परिवार से सेमिनार में छनकर आनेवाले विचारों से नगर निगम को अवगत कराने का आग्रह किया। ताकि वह उसका अनुपालन कर जल संरक्षण के बेहतर निदान खोजने में सफल हो सकें। अपने संबोधन में उन्होंने निगम द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की। विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने मिथिला क्षेत्र के पारंपरिक जल संरक्षण स्रोतों की विस्तार से चर्चा करते हुए इसके संरक्षण के लिए प्रशासन और समाज के लोगों को एक साथ कदम से कदम मिलाकर संकट का निदान खोजने की अपील की।

अपने संबोधन में उन्होंने इस बात का खासतौर पर जिक्र किया कि किस प्रकार मिथिला के पुरातन समाज ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों को धर्म से जोड़ कर इसके अस्तित्व की रक्षा के लिए कदम उठाए। उन्होंने पुरखों के बनाए नियमों के उल्लंघन पर चिंता जाहिर की। डीएमसीएच के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने जल प्रबंधन के चिकित्सकीय कारकों की विस्तार से चर्चा करते हुए जल बचत के अनेक उपाय सुझाए। वरिष्ठ पत्रकार विष्णु कुमार झा ने मानव जीवन में जल के महत्व की चर्चा करते हुए समुचित जल प्रबंधन के लिए भौतिकवादी एवं सुख-सुविधावादी सोच से परहेज करने की सलाह दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. विद्या नाथ झा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मिथिला क्षेत्र में अनावृष्टि एवं अतिवृष्टि एक नई समस्या बनकर सामने आई है जिसके कारण वह कभी बाढ़ तो कभी सुखार का दंश झेलने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने मिथिला के जल प्रबंधन की बदहाल स्थिति के लिए बांधों के निर्माण को महत्वपूर्ण बताते हुए जल को बांधने की नीति पर पुनर्विचार किए जाने को समय की जरूरत बताया। संगोष्ठी के लिए प्राप्त सभी आलेखों को पुस्तक आकार में कर कार्यक्रम में विमोचन किया गया। संगोष्ठी के लिए प्राप्त कुल 30 आलेखों में से करीब दो दर्जन आलेखों का वाचन प्रतिभागियों द्वारा किया गया।

नल-जल योजना को मार्च, 2020 तक पूरा करने का डीएम ने दिया निर्देश

November 12, 2019
Dbg

11.11.2019 (दरभंगा) : डीएम ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को मार्च, 2020 तक नल-जल योजना को पूर्ण कराने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मार्च, 2020 तक प्रत्येक घर में नल का जल पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस लक्ष्य को हर हालत में हासिल करनी होगी। उन्होंने कहा कि बचे हुए वार्डों जहाँ बोरिंग गाड़ने एवं पाइप बिछाने का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, वहाँ एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ कराई जाये। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी स्वयं नल-जल योजना की नियमित पर्यवेक्षण करें। सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को भी अपने आवंटित प्रखण्ड में नल-जल योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूरा कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने उक्त बाते कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित सरकार के सात निश्चय योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही है। डीएम द्वारा सभी प्रखण्डों में नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छता योजना आदि की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा किया गया। इसमें सदर दरभंगा, हनुमाननगर, बहेड़ी आदि प्रखण्डों में योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इन प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सहित अन्य सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उक्त सभी योजना में प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार के सात निश्चय की सभी योजनाएँ सरकार की उच्च प्राथमिकता सूची में है। इसे पूर्ण निष्ठा के साथ पूरी करनी होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में किरतपुर, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहादुरपुर, केवटी, घनश्यामपुर, हायाघाट प्रखण्डों में सबसे ज्यादा पेडेन्सी पाई गई। हनुमाननगर प्रखण्ड में 2855 के विरूद्ध 1652 आवासों का निबंधन हुआ है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 2178 आवासों का निबंधन बताया गया। बहादुरपुर प्रखण्ड में 2304, घनश्यामपुर प्रखण्ड में 1787, हायाघाट प्रखण्ड में 2947 एवं सदर दरभंगा में 2838 आवासों का निबंधन किया गया है। जबकि जियो टैंगिग की संख्या और कम है। डीएम ने पेंडेसी को खत्म करने का सख्त निर्देश दिया है।

इसके पूर्व उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छता योजना की प्रगति का प्रखण्डवार समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास विहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने हेतु राशि उपलब्ध कराई जा रही है। लाभुक को खुद ही मकान बनाने हैं। उन्होंने सभी प्रखण्डों में प्रतीक्षा सूची का बोर्ड लगाने का निदेश दिया। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को लोहिया स्वच्छता योजना के अन्तर्गत छूटे हुए घरों में शौचालय का निर्माण कराने एवं जिन घरों में शौचालय का निर्माण हो गया है, उसका जियो टैंगिग करके लाभुकों को प्रोत्साहन की राशि का भुगतान कराने को कहा गया है। उक्त समीक्षा बैठक में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, उप विकास आयुक्त डॉ.कारी प्रसाद महतो, सभी प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

शिक्षा दिवस समारोह का हुआ उद्घाटन

November 12, 2019
Dbg

11.11.2019 (दरभंगा) : मौलाना अबुल कलाम अजाद के जन्म दिवस के अवसर पर आज मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय की दरभंगा इकाई परिसर में शिक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीएम डॉ.त्यागराजन एस.एम. द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डीएम ने मौलान अबुल कलाम आजाद का राष्ट्र निर्माण में योगदान की विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि मौलाना सैयद अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन अहमद बिन खैरूद्दीन अल हुसैन आजाद का जन्म दिवस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मानाया जाता है। वे स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने भारत में शिक्षा नीति की स्थापना की थी। भारत में शिक्षा की नींव डालने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। गौरतलब है कि दरभंगा नगर में मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय की एक इकाई कार्यरत है। इस संस्थान में चार शाखाएँ है, जिसमें मानू बी.एड, मानू पोलिटेक्निक, मानू आई.टी.आई. एवं मानू कामरान मोडल स्कूल शामिल है।

डीएम द्वारा सभी शाखाओं का भ्रमण कर इसका निरीक्षण किया गया। उन्होंने कम्प्यूटर लैब, रेल-टेल वाई-फाई आदि सेवा को उत्कृष्ट बताते हुए इसकी सराहना भी की। उन्होंने इस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को कुछ अलग किस्म के नवोन्मेषी उत्पाद विकसित करने हेतु प्रोत्साहित किया। कहा कि ऐसे उत्पादन जो स्थानीय जरूरतों को पूरा करने एवं समस्याओं को कम करने में सहायक सिद्ध हो। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से शैक्षणिक वातावरण बनाये रखने एवं निरंतर उत्कृष्टता लाने का प्रयास कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चारो शाखाओं के प्रधान, जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी वसीम अहमद एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्रा मौजूद थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।