DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह का हुआ उद्घाटन

November 11, 2019
Dbg

10.11.2019 (दरभंगा) : तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह का विधिवत उद्घाटन करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने मैथिली के बिहार की एकमात्र अष्टम अनुसूची में शामिल होने वाली भाषा की सम्पन्नता का जिक्र करते हुए कहा की बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में मैथिली की पढ़ाई शुरू की जाए। उन्होंने मैथिली के प्रति हर मिथिलावासी को जागरूक होने की अपील करते हुए मां की भाषा को समृद्ध बनाने के लिए आगे आने की बात कही। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ देवनारायण झा ने मिथिला और मैथिली के संबंध में अनेक दृष्टांतों का जिक्र करते हुए मैथिली को सबसे पुरानी समृद्ध भाषा और मिथिला को पुरातन क्षेत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में मैथिली दूसरी राजभाषा के रूप में कायम हो चुकी है लेकिन बिहार में अभी तक इसके लिए पहल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ. उपेन्द्र झा ने अपने संबोधन में सत्ताधारी दल के विधायकों से अपील करते हुए कहा की राजनीति से ऊपर उठकर मैथिली को बिहार की पहली राजभाषा बनाने के लिए कमर कसकर आगे आएं। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिथिला विभूति सम्मान प्रदान किए गए। यूपीएससी की परीक्षा में मैथिली विषय के साथ सफलता हासिल करने वाले बसहा ग्रामवासी शिवाशीष कुमार, मैथिली साहित्य के लिए फूलचन्द्र झा प्रवीण आदि के नाम शामिल हैं। आज के समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. विजय शंकर प्रसाद को डॉ. गणपति मिश्र चिकित्सा सम्मान से नवाजा गया जबकि संस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कावर पथ स्थित वैदेही धर्मशाला के संस्थापक संस्था वैदेही सेवा मंच, कोलकाता को सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधान पार्षद डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार और केंद्र की सरकार मिथिला के हुनर को निखारने एवं इससे संबंधित लघु उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में तत्पर है और जल्दी ही स्वाबलंबी मिथिला अपनी खोई पहचान को हासिल करेगा। अपने संबोधन में उन्होंने प्राथमिक स्तर पर मैथिली की पढ़ाई शुरू करने के लिए कदम उठाए जाने को समय की मांग बताया। इससे पूर्व संस्थान के महासचिव डा0 बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक पं कमलाकांत झा के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नटराज डांस एकेडमी के मोहित खंडेलवाल द्वारा गणेश वंदना पर आधारित नृत्य से हुआ।

Dbg

विद्यापति रचित गोसाउनि गीत 'जय जय भैरवी ' पर सृष्टि कला केंद्र से जुड़ी ओडीसी नृत्यांगना प्रियांशी मिश्रा द्वारा प्रस्तुत भाव नृत्य दर्शकों के विशेष आकर्षण के केंद्र में रही। डॉ. ममता ठाकुर ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत अनुपमा मिश्रा ने पारंपरिक स्वागत गीत से किया।

Dbg

कार्यक्रम में सुषमा झा, केदारनाथ कुमर, दीपक कुमार झा, प्रतिभा कुमारी आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सीएम साइंस कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रामकुमार मिश्र, एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा के प्रधानाचार्य डॉ. विद्या नाथ झा, डॉ जयशंकर झा, जीव कांत मिश्र विजय कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रोफेसर चंद्रशेखर जा बूढ़ा भाई, प्रवीण कुमार झा, आशीष कुमार चौधरी मणि भूषण राजू, जय नारायण साह, डॉ महेंद्र नारायण राम, डॉ बुचरू पासवान, गंधर्व कुमार झा, संतोष कुमार झा, हरि किशोर चौधरी आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

फेडरेशन के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

November 11, 2019
Dbg

10.11.2019 (दरभंगा) : आज मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजन के दौरान कुछ प्रतिभागियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक फेडरेशन दरभंगा द्वारा किया गया था। आयोजक द्वारा बिना पूरी तयारी के ही मैराथन दौड़ प्रतियोगिता प्रारम्भ किया गया। इनके द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रतियोगिता स्थल पर अव्यव्श्था के चलते अप्रिय घटना घटित हुई। डीएम डॉ त्यागराजन एस.एम. द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और इसकी जाँच हेतु डीडीसी की अध्यक्षता मेँ एक त्रिसदस्यीय कमिटी गठित कर दिया गया है। वही जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा विजय पंडित को उक्त फेडरेशन के विरुद्ध थाने मेँ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। बताया गया है कि मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कामेश्वर सिंह संस्कृत विस्वविद्यालय, दरभंगा परिसर मेँ किया गया था। विस्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता आयोजन हेतु आयोजक को सीधे अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया था।

डीएम ने कहा है कि कालांतर मेँ बिना अनुमंडल पदाधिकारी की अनुमति के किसी भी संस्थान द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं निर्गत किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि जिला खेल पदाधिकारी के स्तर पर भी लापरवाही बरती गयी है। जिला अंतर्गत सभी खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन की पूरा दायित्व जिला खेल पदाधिकारी की है। जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बिना जाँच किये ही एक निजी संस्थान को इतनी बड़ी खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराने की अनुमति दिला दिया गया। उक्त आयोजक द्वारा प्रतिभागियों से कथित तौर पर राशि की भी बसूली किये जाने की बातें डीएम के संज्ञान मेँ लायी गयी है। उन्होंने कहा है कि जाँच मेँ दोष सिद्ध होने पर जिला खेल पदाधिकारी के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमे प्राथमिकी दर्ज करने के साथ अनुशासनिक कार्रवाई भी शामिल होंगे। जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा जो मधुबनी जिला मेँ जिला खेल पदाधिकारी के रूप मेँ पदश्थापित हैं, ने बताया है कि वे आज छुटी पर थे।

डी.एम. ने छठ घाटों का लिया जायजा

November 02, 2019
Dbg

01.11.2019 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा आज नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बड़े छठ घाटों का भ्रमण कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया और बाकी बचे हुए कार्यों को आज रात्रि तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। उनके भ्रमण के दौरान सदर अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, नगर प्रबंधक, सदर अंचल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी साथ-साथ चल रहे थे। उन्होंने सबसे पहले लहेरियासराय के.एम.टैंक छठ घाट गये और वहां पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जिला स्कूल छठ घाट, गंगासागर छठ घाट, हराही छठ घाट एवं सी.एम. कॉलेज छठ घाटों का भ्रमण कर वहाँ पर नगर निगम, दरभंगा द्वारा साफ-सफाई, रोशनी एवं बैरिकेडिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में गंगासागर एवं हराही पोखर छठ घाटों पर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा नहीं पाया गया। डीएम द्वारा बचे हुए बैरिकेडिंग कार्य को आज रात्रि तक में ही पूरा करने का निर्देश नगर प्रबंधक, नगर निगम, दरभंगा को दिया गया। इसके साथ ही सभी छठ घाटों एवं यहाँ पहुँचने वाले सभी मार्गों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था कर लेने तथा लगातार साफ-सफाई कार्य कराते रहने का निदेश दिया गया।

डीएम एवं एसएसपी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर जिले में छठ पूजा त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी छठ घाटों सहित वृह्त पैमाने पर सशस्त्र बलों के साथ दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष एवं बड़े छठ घाटों पर सहायक नियंत्रण कक्ष लगातार क्रियाशील किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस पूरी सुविधा के साथ तैनात रखा गया है। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर किसी को भी पटाखा, क्रैकर अथवा अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं जाने दिया जायेगा, यह सुनिश्चित करने की जवाबदेही प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की होगी। सभी छठ घाट पूजा समितियों से ध्वनि विस्तारक यंत्र की उत्तम व्यवस्था करने, लगातार माइकिंग कराते रहने का आग्रह किया गया है। उन्हें पर्याप्त संख्या में वोलंटियर को भी तैनात रखने को कहा गया है। पूजा समितियों से आग्रह किया गया है कि उनके द्वारा नियुक्त वोलंटियर छठ व्रतियों एवं अन्य लोगों को गहरे पानी में जाने से रोके ताकि किसी अप्रिय घटना घटित न हो। डीएम द्वारा जिला वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त किया गया है कि जिले में छठ महापर्व पूर्ण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो जायेगा।

हर्षोल्लाष के साथ संपन्न हुआ 106वां चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव

November 02, 2019
Dbg

31.10.2019 (दरभंगा) : दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वाधान में आयोजित चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव के चौथे एवं अंतिम दिन गुरुवार को पूजन उत्सव के प्रथम दिन चित्रांश बच्चों के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के अध्यक्ष पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन सभा के संगठन सचिव डॉ शशि भूषण शशि ने किया। पूर्व प्रधान सचिव निर्मल कुमार सिन्हा, ऋषभ श्रीवास्तव, शुभम कुमार की देखरेख में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधान सचिव मनोज कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, महिला संभाग की अध्यक्षा रीना कुमारी, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सचिव मनीष कुमार, सुशील प्रसाद श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इंद्र कुमार सुमन, रितेश कुमार पांडेय, नवीन रंजन सिन्हा, राज रंजन कश्यप, संजय कुमार सिन्हा, श्याम किशोर कर्ण, प्रकाश चंद्र प्रभाकर, आरके दत्ता, मीना लता सिन्हा, सरोज कुमारी सिन्हा आदि ने बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में आदर्श कुमार सिन्हा, पुन्या, सत्यम सहाय, शिवम पांडेय, तृप्ति प्रिया, नव्या, जयेश, नित्या, शुभी श्रीवास्तव, सौम्या शशि, करुणा एमएन, शौर्य श्रीवास्तव, समृद्धि सिन्हा, महत्व मनी, स्नेहा सिन्हा, अंशराज आदि बच्चों को गणित प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, काव्य पाठ, नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत प्रतिमा शोभायात्रा निकाली गई और भाई भोज के साथ दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा द्वारा आयोजित 106वां चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव संपन्न हुआ।

सांसद ने एसएसपी से मिलकर शहर में बढ़ते अपराध पर चिन्ता व्यक्त की

November 02, 2019
Dbg

29.10.2019 (दरभंगा) : लहेरियासराय थाना अन्तर्गत कमर्शियल चौक के निकट दिन दहारे दो गैंग अपराधियो के गोलीबाड़ी में एक निर्दोष गरीब व्यवसायी की गोली लगने से मौत की घटना पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मृतक परिवार से मिलकर दुःख प्रकट किया एवं उनके नेतृत्व में हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिला अध्यक्ष हरि सहनी, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, अध्यक्ष दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट अशोक नायक, आदित्य नारायण चौधरी, अभय झा, आर.एस.एस प्रमुख दिलीप झा, अशोक साह, एवं स्थानीय दर्जनों व्यवसायी ने डीएम एव एसएसपी से मिलकर शहर में बढ़ते अपराध पर चिन्ता व्यक्त किये। उन्होंने कहा की पुलिस प्रसाशन द्वारा अपराधियों पर कठोर कारवाई नहीं करने के कारण आज अपराधियों का मोनोबल बढ़ा हुआ हैं एवं अपराधी अपराध कर पुलिस प्रसाशन को चुनौती देते हुए निकल जा रहा हैं।वही शहर में तेज गति से युवा वर्ग नशे के शिकार बनते जारहे हैं। उन्होंने कहा की पुलिस प्रसाशन अपने विधि व्यवस्था और सुचना तंत्र को मजबूत करें, पुलिस गश्ती दल में बढ़ोतरी करें ताकि अपराधियो में खौफ पैदा हो सकें।

Dbg

अविलम्ब अपराधियों की गिरफ्तारी हो और स्पीड ट्रायल चलाकर सजा दिलवाएं। उनकी बातों को सुनने के बाद एसएसपी बाबू राम ने कहा की उक्त घटना में कुछ अपराधी की गिरफ्तारी हो चुकी है और बचे हुए अपराधी की गिरफ्तारी जल्द होगी। विधायक अमरनाथ गामी ने ब्यान जारी करते हुए कहा की अपराध पे काबू नहीं हुआ तो एक जागरूक जन प्रतिनिधि होने के नाते धरना, प्रदर्शन के साथ ही दरभंगा बन्द की घोषणा भी कर सकते हैं। अध्यक्ष अशोक नायक दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट ने कहा की आज लगातार व्यवसायियो की हत्या और लूट पाट की घटना हो रहीं हैं। व्यवसायियो में आक्रोश और दहशत हैं। पूर्व में भी बाकरगंज लहेरियासराय में व्यवसायी के घर में दिन दहारे घुस कर जानलेवा हमला हुआ और लाखो की लूट की घटना घटी लेकिन आज तक एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।