November 02, 2019

28.10.2019 (दरभंगा) : दरभंगा प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद की तरफ से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन श्री कृष्ण रेसीडेंसी में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन नगर विधायक संजय सरावगी, विधायक,अमरनाथ गामी, विधायक, अशोक कुमार शर्मा, अपर आयुक्त, राज्य कर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक संजय सरावगी ने व्यापारियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना और अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जी एस टी से व्यापारियों को बहुत लाभ हुआ है और सरकार को भी कर बढ़ा है। विधायक अमरनाथ गामी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की सरकारी पदाधिकारियों को जितनी पेंशन मिलती है उतनी ही व्यापारियों को भी मिलनी चाहिए। इस हेतु चैम्बर को सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर बोलते हुऐ अर्जुन सहनी, विधान पार्षद ने दीपावली कि अपनी शुभकानाएं दी और सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की।
अशोक कुमार शर्मा, अपर आयुक्त, राज्य कर ने अपनी शुभकामनाए देते हुए चैम्बर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चैम्बर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने उपस्थित सभी व्यापारियों और गणमान्य लोग का हार्दिक स्वागत किया। सबों ने मिलकर एक सौ दीप जलाए। चैम्बर के प्रधान सचिव विजय कुमार बरोलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सौरव सिंह, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर, चैम्बर के सचिव सुशील कुमार जैन, अजय कुमार पोद्दार, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बिनोद सिंह, एस एम माइकल, मुकेश खेतान, अभिषेक चौधरी, मनमोहन सरावगी, जीवाछ प्रसाद, पवन बगरिया, बी के चौधरी, सी जी एस टी, सुनील गामी, कोषाध्यक्ष, सुनील सिंह, देवानंद शर्मा, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर, राजेश बोहरा, बिनोद प्रसाद, राज कुमार मरीवाल, सिधुमलआदि उपस्थित थे।
October 17, 2019

16.10.2019 (दरभंगा) : दरभंगा शहर में अवस्थित ऐतिहासिक हराही पोखर की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा जमाये हुए कुल 48 अतिक्रमणकारियों को प्रशासन द्वारा बल पूर्वक हटा दिया गया है। गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक पोखर की जमीन पर अतिक्रमित भूखंड को खाली करने हेतु अतिक्रमणकारियों को प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था, लेकिन ये लोग प्रशासन की नोटिस को अनुसुना कर अवैध रूप से कब्जा जमाये रहे। डीएम द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया और अतिक्रमणकारियों को बल पूर्वक हटाने हेतु कार्य योजना तैयार किया गया। अतिक्रमणकारियों को हराही पोखर पर से हटाने की कार्रवाई हेतु डीएम एवं एसएसपी के द्वारा संयुक्त आदेश निर्गत किया गया था।
डीएम डॉo त्यागराजन एस.एम. के निर्देश के आलोक में आज नगर आयुक्त घनश्याम मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सदर अंचलाधिकारी, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी द्वारा आज हराही पोखर पर कब्जा जमाये हुए अतिक्रमणकारियों को बल पूर्वक हटा दिया गया। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था किया गया था. अतिक्रमणकारियों के संभावित विरोध प्रदर्शन पर काबू करने हेतु सशस्त्र बल के साथ दण्डाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उक्त दोनों वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में आज सुबह में ही पूरी तैयारी के साथ सरकारी अमला हराही पोखर पहुँच गया और अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। डीएम द्वारा बताया गया कि अतिक्रमित प्राकृतिक जल श्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी।
उन्होंने कहा की एक-एक तालाब/पोखर/आहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। अगर किसी तालाब/पोखर का पुनः अतिक्रमण किया जाता है तो वैसे अतिक्रमणकारियों को चिन्ह्ति कर उनके विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि दरभंगा के शहरी एवं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में इसी वर्ष गर्मी के मौसम में भीषण जल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई थी। दरभंगा जिला जहाँ प्राकृतिक जल श्रोतों का एक बड़ा भंडार है, वहाँ जल संकट की स्थिति उत्पन्न होना भविष्य के लिए गंभीर खतरे की चेतावनी थी। जिला प्रशासन द्वारा जल संकट से निजात पाने हेतु प्राकृतिक जल श्रोतों के संरक्षण एवं इसके जीर्णोद्वार करने की कार्रवाई महसूस की गई थी। राज्य सरकार द्वारा भी दरभंगा में जल संकट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संपूर्ण राज्य में प्राकृतिक जल श्रोतों के सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से जल-जीवन हरियाली अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत राज्य के सभी प्राकृतिक जल श्रोतों को संरक्षण एवं इसे पुनर्जीवित करने का आदेश प्राप्त हुआ है। सरकार के आदेश के आलोक में ही डीएम द्वारा जिला अविस्थत सभी सरकारी तालाबों/पोखर/आहर/पैन का सर्वेक्षण कराया गया था और अतिक्रमित तालाबों को अतिक्रमणमुक्त करने की कार्रवाई जिले मेँ शुरू की गयी। डीएम द्वारा सभी अंचलाधिकारी को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अतिक्रमणवाद चलाकर तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निदेश दिया गया है। इस पर सभी अंचलों मेँ तेज़ी से कार्रवाई हो रही है।
डीएम द्वारा बताया गया कि जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत पूर्व से स्थित तालाबों/पोखरों आदि को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ नये तालाबों/आहर/पैन/चेकडैम का निर्माण कराया जा रहा है। जिला में लगभग 02 लाख से अधिक नये पौधारोपण किया गया है। अगले कुछ दिनों में एक दिन में 04 लाख से अधिक पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत जिला में भारी मात्रा में वर्षा जल का संचयन, सोख्ता का निर्माण आदि कार्य प्रारंभ किया गया है। वहीं वैकल्पिक ऊर्जा श्रोतों को भी विकसित करने का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। दरभंगा शहर में करीब 04 एकड़ में सोलर बिजली का उत्पादन करने की कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें 02 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन करने से जल संकट जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
October 17, 2019

16.10.2019 (पटना) : छठ पर्व की तैयारी शुरू हो गयी है। इसी क्रम में डीएम कुमार रवि एवं एसएसपी गरिमा मल्लिक ने गंगा नदी के दीघा पाटीपुल घाट से बाँस घाट तक पड़ने वाले सभी घाटों का निरीक्षण किया। निरिक्षण के क्रम में डीएम कुमार रवि ने सभी घाटों पर पर्याप्त साफ़ सफाई, बिजली की उचित व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आदि करवाने हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, पटना को निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए जिससे की घाट के किनारे अस्थायी तालाब के अन्दर जमा पानी की निकासी करायी जा सके। उन्होंने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि घाटों के किनारे बैरिकेडिंग करायी जाए तथा खतरनाक क्षेत्र को चिन्हित कर बैरिकेडिंग करते हुए बैनर लगाया जाए। घाट पर जाने वाले एप्रोच रोड की मरम्मति करायी जाए। वर्तमान में घाट पर उतरने हेतु बने एप्रोच पथ की चौड़ीकरण करते हुए उसकी दिशा को परिवर्तित किया जाए।
डीएम कुमार रवि ने दीघा घाट के निरीक्षण के क्रम में पाया कि इस घाट पर भी काफी गंदगी फैली हुई है। उन्होंने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि सफाई हेतु मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए। एप्रोच पथ की मरम्मति एवं आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण किया जाय। घाट पर निर्मित होने वाले शवदाह गृह के स्थल परिवर्तन के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई की जाए। घाट के किनारे निर्मित अस्थायी शेड आदि को हटाया जाए। गंगा नदी का जल स्तर घटने के फलस्वरूप किनारे बड़े गड्ढों में जमे जल की निकासी की जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा की अशोक राजपथ से घाट नं0-92 एवं 93 तक जाने वाली सड़क की आवश्यकतानुसार मरम्मति तथा एप्रोच पथ में समुचित लाईटिंग की व्यवस्था की जाय।
डीएम कुमार रवि ने निर्देश दिया की विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर गेट नं0-93 के प्रवेश पर अवस्थित बिजली के पोल को यथासंभव शिफ्ट करवाकर गेट की चैड़ाई को बढ़ाया जाय। दीघा घाट-93 पर BSRDC के द्वारा बड़ी संख्या में निर्माण सामग्री रखी पायी गयी उन्हें 24 घंटे में पूरी निर्माण सामग्री को हटाकर समतलीकरण का आदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग को सभी घाटों की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिया कि जल स्तर के संबंध में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं नगर निगम के पदाधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराते रहें ताकि बैरिकेडिंग आदि का कार्य कराने में सुविधा हो।
साथ ही खतरनाक घाट के संबंध में प्रतिवेदित करेंगे। उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की अपने-अपने क्षेत्र के घाट का नजरी नक्शा बनाकर उसमें पार्किंग, लाईटिंग, चेंजिंग रूम, शौचालय, घाट क्षेत्र को स्पष्ट दर्शाएं। डीएम ने सभी घाटों पर प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सभी अपेक्षित तैयारियाँ सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने घाटों पर उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे छठ महापर्व की तैयारी में लगे पदाधिकारियों को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें ताकि सारी व्यवस्थायें ससमय पूर्ण करायी जा सके।
October 14, 2019

13.10.2019 (दरभंगा) : दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के 106 वीं वार्षिक बैठक रविवार को गंगासागर स्थित मारवाड़ी महाविद्यालय परिसर में सभा के निवर्तमान उपाध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निवर्तमान प्रधान सचिव निशा शरण सिन्हा ने वर्ष 2018- 2019 की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में वर्ष 2019- 2020 समिति का गठन किया गया, ताकि वर्ष 2019 में होने वाले चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से हो सके। इस मौके पर अध्यक्ष के रूप में पुनीत कुमार सिन्हा सर्वसम्मति से चुने गए, जबकि मनोज कुमार सिन्हा सचिव के रूप में सवसम्मति से चुने गए।
उक्त बैठक में में पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सचिव नवीन सिन्हा, श्रीमती मधुबाला सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव निर्मल कुमार सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार, पत्रकार विजय कुमार श्रीवास्तव, सुधांशु सिन्हा, मुकेश कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, गुंजन सिन्हा, डॉ रविंद्र कुमार सिन्हा, सुजीत मल्लिक, श्याम किशोर कर्ण, नवीन रंजन सिन्हा, नवल किशोर कर्ण, अश्वनी कुमार वर्मा, राकेश कुमार, आनंद मोहन सिन्हा, लालेश मोहन सिंन्हा, रितेश कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार लाल कर्ण, प्रकाश कुमार सिन्हा सहित कई चित्रांश उपस्थित थे। उक्त बैठक के उपरान्त भाई भोज का भी आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित सभी लोग शामिल हुए।
October 14, 2019

13.10.2019 (दरभंगा) : सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन मॉब लिंचिंग के प्रति सतर्क है। लोग सोंचते हैं कि भीड़ को पहचाना नहीं जा सकता, पर अपराध कर के भीड़ बच नहीं सकती। पुलिस के पास अब ऐसे संसाधन उपलब्ध है जिसके जरिए भीड़ में शामिल लोगों को पहचान करके उन्हें कानून के चौखट तक पहुँचाया जा सकता है। ख्यातिलब्ध पत्रकार रामगोविन्द प्रसाद गुप्ता की 84वीं जयंती के अवसर पर " मॉब लिंचिंग, अफवाहों का बाजार और पत्रकारों की भूमिका" विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि मॉब लिंचिंग में अगर एक भी व्यक्ति की जान जाती है, तो इससे देश और समाज का नाम खराब होता है। उन्होंने कहा कि जिला में मॉब लिंचिंग से सतर्क रहने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पत्रकारों को चाहिए कि पुलिस के इस सकारात्मक प्रयास में अपना उल्लेखनीय सहयोग देकर आमलोगों को जागरूक करने में पुलिस प्रशासन को मदद करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में जिला में माॅब लिंचिंग जैसी चार-पाँच घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास किया गया है, पर पत्रकारों व आमजन के सहयोग से पुलिस ने पीड़ित की जान बचा ली है। उन्होंने आमलोगों का आह्वान किया कि अफवाहों का शिकार होकर किसी की जान न लें। माॅब लिंचिंग के लिए कड़े कानून है और पुलिस उसका इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि माता पिता को चाहिए कि बच्चों को हिंसक भीड़ का हिस्सा न बनने की सलाह दें।

वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतक डॉo जितेन्द्र नारायण ने कहा कि मॉब लिंचिंग शब्द विदेश से आयातित पौधा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् डॉo हरि नारायण सिंह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉo अजीत कुमार चौधरी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉo रतन कुमार चैधरी, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् रामचन्द्र सिंह चन्द्रेश ने भी इस विषय पर अपनी बातें कहीं। संगोष्ठी का संचालन डा0 ए0डी0एन0 सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत पत्रकार प्रदीप गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया।