November 02, 2019

28.10.2019 (दरभंगा) : दरभंगा प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद की तरफ से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन श्री कृष्ण रेसीडेंसी में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन नगर विधायक संजय सरावगी, विधायक,अमरनाथ गामी, विधायक, अशोक कुमार शर्मा, अपर आयुक्त, राज्य कर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक संजय सरावगी ने व्यापारियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना और अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जी एस टी से व्यापारियों को बहुत लाभ हुआ है और सरकार को भी कर बढ़ा है। विधायक अमरनाथ गामी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की सरकारी पदाधिकारियों को जितनी पेंशन मिलती है उतनी ही व्यापारियों को भी मिलनी चाहिए। इस हेतु चैम्बर को सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर बोलते हुऐ अर्जुन सहनी, विधान पार्षद ने दीपावली कि अपनी शुभकानाएं दी और सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की।
अशोक कुमार शर्मा, अपर आयुक्त, राज्य कर ने अपनी शुभकामनाए देते हुए चैम्बर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चैम्बर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने उपस्थित सभी व्यापारियों और गणमान्य लोग का हार्दिक स्वागत किया। सबों ने मिलकर एक सौ दीप जलाए। चैम्बर के प्रधान सचिव विजय कुमार बरोलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सौरव सिंह, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर, चैम्बर के सचिव सुशील कुमार जैन, अजय कुमार पोद्दार, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बिनोद सिंह, एस एम माइकल, मुकेश खेतान, अभिषेक चौधरी, मनमोहन सरावगी, जीवाछ प्रसाद, पवन बगरिया, बी के चौधरी, सी जी एस टी, सुनील गामी, कोषाध्यक्ष, सुनील सिंह, देवानंद शर्मा, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर, राजेश बोहरा, बिनोद प्रसाद, राज कुमार मरीवाल, सिधुमलआदि उपस्थित थे।