DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

इन्द्रवज्र (Indravajra) एप डाउनलोड करने के लिये प्रोत्साहित किया जाये : डीएम

June 26, 2020
Dbg

26.06.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस मीट में बताया गया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 29 जून तक दरभंगा जिला सहित आसपास के जिले एवं नेपाल के तराई वाले क्षेत्रों में गऱज के साथ भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त किया गया है। लगातार ज्यादा मात्रा में बारिश होने पर दरभंगा के कुछ प्रखण्डों में बाढ़ आने की संभावना बन सकती है। इसमें हनुमाननगर एवं हायाघाट प्रखण्ड सबसे पहले प्रभावित हो सकते हैं। बांध एवं तटबंधों के किनारे रहने वाले इन प्रखंडों के लोगों को सतर्क कर दें। बाढ़ के समय राहत एवं बचाव कार्य चलाने की पूरी तैयारी रखें। जिला में अवस्थित सभी तटबंधों की मरम्मति कराई गई है। तथापि रैट होल एवं रेन कट की जगह-जगह समस्याएँ है। जिनको भी भरने का प्रयास किया जा रहा है।

ठनका / बज्रपात की पूर्व सूचना देने के लिए ‘‘इन्द्रवज्र (Indravajra)’’ नामक एक मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप को सभी लोगों को अपने मोबाईल में डाउनलोड कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेन फोरकास्ट को देखते हुए सभी लोगों को घर में ही रहनी चाहिए। यदि लोग घर से बाहर निकलते हैं तो वर्षा एवं ठनका के समय खुले में बिलकुल नहीं रहें।

डीएम श्री त्यागराजन ने कहा की जिला प्रशासन पूर्ण एलर्ट मोड में है और जिलेवासियों से भी एलर्ट रहने की अपेक्षा की जाती है। डीएम द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि भारी वर्षापात एवं वज़्र पात से सुरक्षा हेतु सभी जरूरी जानकारियाँ आमलोगों तक पहुँचाते रहे। सभी लोगों को इन्द्रवज्र (Indravajra) एप डाउनलोड करने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। प्रेस मीट में मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा दरभंगा शहर में जल-जमाव की गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किये जाने पर डीएम द्वारा बताया गया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा स्ट्रेग्थ से जल निकासी का कार्य किया जा रहा है।

इस वर्ष 10 पंपो से जमे हुए पानी को निकाला जा रहा है। डी.एम.सी.एच. में प्रोपर नाला नहीं रहने के कारण जल-जमाव की समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा : डीएम कुमार रवि

June 25, 2020
25.06.2020 (पटना) : प्लास्टिक मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तथा पर्यावरण के लिए खतरनाक है। अत: जीव जंतुओं तथा पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्लास्टिक के भंडारण, उपयोग एवं बिक्री पर रोक आवश्यक है। डीएम कुमार रवि ने बिहार नगर पालिका प्लास्टिक अपशिष्ट उपविधि-2018 के प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने एवं दुकानों पर छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश सभी कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है। आज पटना शहरी क्षेत्र अंतर्गत सभी अंचलों में प्लास्टिक कैरी बैग पर लगे प्रतिबंध के प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु छापेमारी अभियान चलाया गया। डीएम श्री कुमार ने कहा की प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषी को चिन्हित कर विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीएम द्वारा हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन का उद्घाटन किया गया

June 25, 2020
Dbg

25.06.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ त्यागराजन एस. एम. द्वारा समाहरणालय परिसर में अवस्थित जिला आपदा शाखा में हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा है की कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी लोंगो को मास्क पहनने के साथ दोनों हाथों की बार-बार सफाई करना आवश्यक है। हैंड्स फ्री सैनिटाइजर से हाथ की सफाई अच्छे से हो जाती है।

आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार द्वारा बताया गया कि यह सैनिटाइजर मशीन युनिसेफ की सहयोगी संस्था बिहार सेवा समिति, दरभंगा द्वारा उपलब्ध कराया गया है। समिति को ऐसी ही एक मशीन शिक्षा विभाग में भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

कोरोना पॉजिटिव कन्टेनमेंट एरिया को तुरंत सील करने का आदेश

June 25, 2020
Dbg

24.06.2020 (दरभंगा) : डी.एम.सी.एच. लैब द्वारा जारी किये गये टेस्टिंग रिपोर्ट में आज कोरोना के और 4 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं। जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन, दरभंगा द्वारा आज मिले सभी कोरोना पॉज़िटिव मरीजों को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया हैं। गौरतलब है कि आज मिले 4 मरीजों में केवटी प्रखंड के 03 एवं डी.एम.सी.एच. के 01 कर्मी शामिल हैं। आज 02 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की भी सूचना हैं।

इस प्रकार दरभंगा जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 269 हो गयी है और इसमें से स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 158 है। डीएम डॉ त्यागराजन एस. एम. द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कोरोना पॉजिटिव कन्टेनमेंट एरिया को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है। निदेश के आलोक में सीओ केवटी द्वारा सूचित किया गया है कि कोरोना पॉज़िटिव मिले पिंडारुच के वार्ड 1, 6 एवं 12 को सील कर दिया गया है।

दरभंगा का हवाई अड्डा एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट

June 25, 2020
Dbg

24.06.2020 (दरभंगा) : सीएम नितीश कुमार द्वारा आज निर्माणाधीन हवाई अड्डा टर्मिनल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के डीजीएम को दरभंगा हवाई अड्डा के हवाई पट्टी एवं टर्मिनल भवन के बचे हुए कार्य को तीब्र गति से पूरा करने का निर्देश दिया गया। सीएम नितीश कुमार ने कहा की दरभंगा का हवाई अड्डा एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके चालू हो जाने पर दरभंगा सहित पुरे उत्तर बिहार के लोंगो के लिये हवाई यात्रा करने में सहूलियतें होगी जिससे पुरे उत्तर बिहार में नए व्यवसाय के स्कोप बढ़ेंगे और इस इलाके में आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी।

निरिक्षण के क्रम में उपस्थित डीएम डॉ त्यागराजन एस. एम. को दरभंगा हवाई अड्डा के निर्माण कार्य का नियमित अनुश्रवण करते रहने एवं जो भी कार्य आवश्यक है इसको तेज़ी से पूरा करा लेने का निर्देश दिया गया। एयरपोर्ट ऑथोरिटी के डीजीएम द्वारा संबंधित एजेंसी को फंड की समस्या होने की ओर सीएम का ध्यान आकृष्ट किया गया।

इसपर सीएम द्वारा तत्क्षण नागरिक उड्डयन मंत्री, भारत सरकार हरदीप सिंह पूरी से दूरभाष पर वार्ता कर फंड की समस्या का तत्काल हल निकालने का अनुरोध किया गया, साथ ही दरभंगा हवाई अड्डा परियोजना के अत्यधिक महत्व को देखते हुए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के चेयरमैन से बातें करके फंड की समस्या को दूर करने के साथ साथ अन्य सभी वाधाओं का भी शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया। हवाई अड्डा प्राधिकरण के डीजीएम द्वारा बताया गया कि हवाई पट्टी का 55 % निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

सीएम ने हवाई पट्टी के बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही टैक्सी ट्रैक को चौड़ा करने एवं टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य को भी तेज़ी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।