DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

विभिन्न प्रतिष्ठान एवं वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश

July 02, 2020
Dbg

02.07.2020 (दरभंगा) : कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेसिंग अनिवार्य है। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा इसके उल्लंघन को देखते हुए आज से अगले 07 दिनों तक जिला में मास्क के अनिवार्य उपयोग, प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन को सुनिश्चित कराने के लिए एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए गहन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया। उक्त के आलोक में सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता गौरव शंकर एवं आलोक राज, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारियों को टीम बनाकर विभिन्न प्रतिष्ठान एवं वाहनों की चेकिंग करने का निदेश दिया गया। सरकारी आदेश के उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को बंद करने एवं वाहनों को मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्त करने एवं अर्थ दण्ड अधिरोपित करने की आदेश दिया गया।

टिड्डयों के संभावित आक्रमण को देखते हुए डीएम ने की बैठक, दिए कई आवश्यक निर्देश

July 02, 2020
Patna

02.07.2020 (पटना) : डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में टिड्डयों के संभावित आक्रमण को देखते हुए एक बैठक आहूत की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि विगत 2 दिनों से मसौढ़ी प्रखंड के नदौल पंचायत एवं धनरूआ के बहराम पंचायत अंतर्गत पिपरामा, अरमल, सिमराही ग्राम में अग्निशमन वाहन से कीटनाशकों का छिड़काव किया गया जिसमें लगभग 30,000 टिड्डयां मारी गई। हवा का रुख दक्षिण-पूर्व होने के कारण शेष टिड्डयां जहानाबाद एवं नालंदा की ओर उड़ गई। हवा का रुख लगातार बदलने के कारण पटना जिला के सभी प्रखंडों को खासकर नालंदा एवं जहानाबाद से सटे दनियावां धनरूआ मसौड़ी बख्तियारपुर को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा की पटना जिला के सभी प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ कृषि समन्वयक किसान सलाहकार की प्रखंड स्तरीय टिड्डी बचाव दल का गठन किया गया है जो टिड्डी के आगमन की दशा में तत्काल अपने प्रखंडों के लिए प्राधिकृत अग्निशमन वाहन के साथ आक्रमण स्थल पर कीटनाशकों का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे। अभी टिड्डयों का दलों का ज्यादातर बड़े पेड़ों एवं नदी/ मेढों के ऊंचे किनारों पर ही बैठने की प्रवृत्ति देखी जा रही है एवं यह संध्या 7:00 बजे से सुबह धूप निकलने तक ही पौधों पर बैठी रहती है। अतः कीटनाशकों का प्रयोग इस अवधि में किए जाने का निर्देश दिया गया है।

डीएम श्री कुमार रवि ने कहा की टिड्डियों के आक्रमण की रोकथाम एवं प्रखंड स्तरीय टिड्डी बचाव दल से समन्वय स्थापित करने हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है जिसके प्रभारी पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी पटना हैं। डीएम ने कृषि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए रखने तथा इस दिशा में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। टिड्डियों के फसलों पर प्रकोप होने की दशा में स्थानीय लोगों द्वारा ढोल /नगाड़ा /थाली/ कनस्तर आदि बजाया जा सकता है।

डीपीआरओ सुशील कुमार शर्मा को सेवानिवृत्ति उपरांत भावभीनी विदाई दी गई

July 02, 2020
Dbg

01.07.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा सुशील कुमार शर्मा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा-सह-उप जन सम्पर्क निदेशक, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा को सेवानिवृत्ति उपरांत समाहरणालय अवस्थित अम्बेदकर सभागार में पदाधिकारियों, कर्मियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। डीएम ने उनके कार्य कुशलता, शालीनता, कार्य के प्रति समर्पण, दायित्वों का सही से निर्वह्न आदि गुणों की प्रशंसा की तथा उन्हें गुलदस्ता, माल्यार्पण तथा उपहार प्रदान कर विदाई दिया। उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने भी उनकी कार्यशैली एवं सादगी की प्रशंसा करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की शुभकानाएँ प्रदान की।

चट्टी गुमटी ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू हो : MSU

June 27, 2020
Dbg

27.06.2020 (दरभंगा) : (MSU) मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में लहेरियासराय चट्टी चौक पर लगने वाले ट्राफिक जाम के समस्या को लेकर चट्टी चौक के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमे ओवर ब्रिज की मांग के साथ-साथ गुमती के पास की रोड का मरमत्तीकरण एवं सड़क के चौड़ीकरण का मांग किया गया। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता दरभंगा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा की इस धरना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सांसद, विधायक तथा सभी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस समस्या पर आकृष्ट कराना था। विगत दो दशक से चट्टी चौक के लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं जिसका स्थाई समाधान नहीं निकल पाता है।

हम मांग करते हैं स्थानीय जनप्रतिनिधि से की चट्टी चौक पर होने वाले इस जाम की समस्या से अभिलंब छुटकारा मिले। लहेरियासराय गुमती एवं चट्टी चौक पर घंटो तक लगने वाली जाम का स्थाई समाधान हो, गुमती के पास वाली रोड का मरम्मत एवं चोरीकरण किया जाए, ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए, सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक गुमती पर ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति की जाए, ट्रैफिक नियमों का सख़्ती से पालन हो। मांग पूरा नहीं होने पर आने वाले समय में MSU द्वारा द्वारा आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। श्री झा ने कहा की ओवरब्रिज के नाम पर यहां पर सिर्फ घोषणा और शिलान्यास होता है लेकिन काम शून्य रह जाता हैं।

कोरोना पॉजिटिव कन्टेनमेंट एरिया को तुरंत सील करने का आदेश

June 27, 2020
Dbg

27.06.2020 (दरभंगा) : दरभंगा जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित लोंगो की पहचान करने के लिये ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के लोंगो का बड़ी संख्या में रैंडम सैंपल लेकर लगातार कोरोना टेस्टिंग कराई जा रहीं हैं। डी.एम.सी.एच. लैब द्वारा जारी किये गये टेस्टिंग रिपोर्ट में आज कोरोना के 4 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई हैं और 1 मरीज के स्वस्थ्य होने की भी सूचना दी गयी है। इस प्रकार दरभंगा जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 278 हो गयी है और इसमें से स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 185 है। आज मिले 4 नए मरीजों में जाले प्रखंड के 1, सदर प्रखंड के 2 एवं डीएमसीएच के 1 कर्मी शामिल है। सभी नए कोरोना मरीजों को डीएमसीएच में आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही इनके निकट सम्पर्क में आये हुए व्यक्तियों की ट्रेसिंग भी कराई जा रहीं है।

डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कोरोना पॉजिटिव कन्टेनमेंट एरिया को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है। वहीं सिविल सर्जन दरभंगा को कन्टेनमेंट जोन में डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया गया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।