June 25, 2020

24.06.2020 (दरभंगा) : सीएम नितीश कुमार द्वारा आज निर्माणाधीन हवाई अड्डा टर्मिनल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के डीजीएम को दरभंगा हवाई अड्डा के हवाई पट्टी एवं टर्मिनल भवन के बचे हुए कार्य को तीब्र गति से पूरा करने का निर्देश दिया गया। सीएम नितीश कुमार ने कहा की दरभंगा का हवाई अड्डा एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके चालू हो जाने पर दरभंगा सहित पुरे उत्तर बिहार के लोंगो के लिये हवाई यात्रा करने में सहूलियतें होगी जिससे पुरे उत्तर बिहार में नए व्यवसाय के स्कोप बढ़ेंगे और इस इलाके में आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी।
निरिक्षण के क्रम में उपस्थित डीएम डॉ त्यागराजन एस. एम. को दरभंगा हवाई अड्डा के निर्माण कार्य का नियमित अनुश्रवण करते रहने एवं जो भी कार्य आवश्यक है इसको तेज़ी से पूरा करा लेने का निर्देश दिया गया। एयरपोर्ट ऑथोरिटी के डीजीएम द्वारा संबंधित एजेंसी को फंड की समस्या होने की ओर सीएम का ध्यान आकृष्ट किया गया।
इसपर सीएम द्वारा तत्क्षण नागरिक उड्डयन मंत्री, भारत सरकार हरदीप सिंह पूरी से दूरभाष पर वार्ता कर फंड की समस्या का तत्काल हल निकालने का अनुरोध किया गया, साथ ही दरभंगा हवाई अड्डा परियोजना के अत्यधिक महत्व को देखते हुए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के चेयरमैन से बातें करके फंड की समस्या को दूर करने के साथ साथ अन्य सभी वाधाओं का भी शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया। हवाई अड्डा प्राधिकरण के डीजीएम द्वारा बताया गया कि हवाई पट्टी का 55 % निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
सीएम ने हवाई पट्टी के बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही टैक्सी ट्रैक को चौड़ा करने एवं टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य को भी तेज़ी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।