Dbg

25.06.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ त्यागराजन एस. एम. द्वारा समाहरणालय परिसर में अवस्थित जिला आपदा शाखा में हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा है की कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी लोंगो को मास्क पहनने के साथ दोनों हाथों की बार-बार सफाई करना आवश्यक है। हैंड्स फ्री सैनिटाइजर से हाथ की सफाई अच्छे से हो जाती है।

आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार द्वारा बताया गया कि यह सैनिटाइजर मशीन युनिसेफ की सहयोगी संस्था बिहार सेवा समिति, दरभंगा द्वारा उपलब्ध कराया गया है। समिति को ऐसी ही एक मशीन शिक्षा विभाग में भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।