June 26, 2020

26.06.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस मीट में बताया गया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 29 जून तक दरभंगा जिला सहित आसपास के जिले एवं नेपाल के तराई वाले क्षेत्रों में गऱज के साथ भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त किया गया है। लगातार ज्यादा मात्रा में बारिश होने पर दरभंगा के कुछ प्रखण्डों में बाढ़ आने की संभावना बन सकती है। इसमें हनुमाननगर एवं हायाघाट प्रखण्ड सबसे पहले प्रभावित हो सकते हैं। बांध एवं तटबंधों के किनारे रहने वाले इन प्रखंडों के लोगों को सतर्क कर दें। बाढ़ के समय राहत एवं बचाव कार्य चलाने की पूरी तैयारी रखें। जिला में अवस्थित सभी तटबंधों की मरम्मति कराई गई है। तथापि रैट होल एवं रेन कट की जगह-जगह समस्याएँ है। जिनको भी भरने का प्रयास किया जा रहा है।
ठनका / बज्रपात की पूर्व सूचना देने के लिए ‘‘इन्द्रवज्र (Indravajra)’’ नामक एक मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप को सभी लोगों को अपने मोबाईल में डाउनलोड कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेन फोरकास्ट को देखते हुए सभी लोगों को घर में ही रहनी चाहिए। यदि लोग घर से बाहर निकलते हैं तो वर्षा एवं ठनका के समय खुले में बिलकुल नहीं रहें।
डीएम श्री त्यागराजन ने कहा की जिला प्रशासन पूर्ण एलर्ट मोड में है और जिलेवासियों से भी एलर्ट रहने की अपेक्षा की जाती है। डीएम द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि भारी वर्षापात एवं वज़्र पात से सुरक्षा हेतु सभी जरूरी जानकारियाँ आमलोगों तक पहुँचाते रहे। सभी लोगों को इन्द्रवज्र (Indravajra) एप डाउनलोड करने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। प्रेस मीट में मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा दरभंगा शहर में जल-जमाव की गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किये जाने पर डीएम द्वारा बताया गया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा स्ट्रेग्थ से जल निकासी का कार्य किया जा रहा है।
इस वर्ष 10 पंपो से जमे हुए पानी को निकाला जा रहा है। डी.एम.सी.एच. में प्रोपर नाला नहीं रहने के कारण जल-जमाव की समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।