October 03, 2021

01.10.2021 (दरभंगा) : इसमाद परिवार के सदस्यों ने कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० शशिनाथ झा की अध्यक्षता में दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह जी के पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्हें याद करते हुए शशिनाथ झा ने कहा कि लक्ष्मीश्वर विलास पैलेस वह पुण्य स्थान है जहां महाराज ने जन्म लिया। शिक्षा ग्रहण किया, यज्ञोपवीत का संस्कार से लेकर विवाह संस्कार तक इसी भवन में हुआ। यह मनोरम स्थल बहुत ही महत्वपूर्ण है ।1952 में जमींदारी प्रथा खत्म होने के बाद भी दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह द्वारा लोगों की भलाई के लिए यह भवन शैक्षणिक कार्यों के लिए आमजनमानस को दिया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में 1960 संस्कृत विश्वविद्यालय के रूप में यह भवन महाराज के द्वारा स्थापित किया गया। संस्कृत शिक्षा के सर्वांगीण विकास हेतु उनके द्वारा यह कदम उठाया गया था। संस्कृत के प्रति उनका समपर्ण इस बात का गवाह है कि लक्ष्मीश्वर विलास पैलेस जैसे भवन में आज संस्कृत विश्वविद्यालय संचालित है।
ऐसे दानवीर, दूरगामी, सामाजिक अध्येयता, समाज के हितैषी जनमानस में इन्ही कारणों से सर्वदा लोकप्रिय थे और आज भी उनके विचार और कार्य लोगों के लिए कल्याणकारी और प्रेणादायक है। सर कामेश्वर सिंह को याद करते हुए इसमाद के राहुल कुमार ने कहा कि कामेश्वर सिंह ने हमेशा लोगों के जीवनयापन को सुलभ बनाने के लिए समर्पित रहते थे, और यही वजह के इनके जीवन काल में मिथिला एक सम्पन्न क्षेत्र हुआ करता था। इसमाद के न्यासी संतोष कुमार ने कहा सर कामेश्वर सिंह ने दरभंगा समेत मिथिला को विकसित करने के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से तराशा, जिसका सुख आज आमजनमानस को प्राप्त हो रहा है। लेकिन उनकी असमय मृत्यु से उनके कई कार्य निर्माणधीन ही रह गए जिसे पूरा करने में मिथिला के लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। इस अवसर पर उनसे स्नेह रखने वालों में संतोष चौधरी, अभिनव सिन्हा, रवि प्रकाश, सौरभ आदि ने भी अपने विचार रखे और आज उनकी पुण्यतिथि पर सबने उन्हें याद कर नमन किया।
September 29, 2021

28.09.2021 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त दरभंगा तनय सुल्तानिया ने कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव के लिए दरभंगा जिला में 30 सितंबर से 02 अक्टूबर तक महा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में कोविड 19 के टीका का दो लाख डोज उपलब्ध है। महा टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दरभंगा जिले के प्रत्येक पंचायत में टीकाकरण केंद्र बनाया जाए एवं लोगों को प्रोत्साहित कर उनका टीकाकरण कराया जाए। जिनको भी कोविड-19 का प्रथम डोज व द्वितीय डोज का टीका लेना है, वे अपने समीप के टीकाकरण केंद्र पर जाकर आराम से टीका लगवा सकते हैं।
September 29, 2021

28.09.2021 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा दरभंगा के द्वारा जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अपना रक्तदान किया और मोदी जी के यशस्वी और दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व मोदी जी के तस्वीर पर टीका लगा कर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, हायाघाट विधायक सह कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामचंद्र प्रसाद, केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद अर्जुन साहनी डीएमसीएच अस्पताल के प्रधानाचार्य के एन मिश्रा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता,व पूर्व जिला अध्यक्ष हरी सहनी ने संयुक्त रूप से किया। डीएमसीएच परिसर स्थित नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में पुरुषोत्तम झा, राधा रमन मोनू, अनिकेत कुमार ,विशाल महासेठ, पुरुषोत्तम कुमार गोलू, जय भारद्वाज, विकास राज आर्यन ,विक्रम कुमार आदि युवा कार्यकर्ताओं ने अपना रक्तदान कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम के संबंध में बताते हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मिथिला के विकास के प्रति काफी सजग हैं। उनके जन्मदिवस पर चल रहे सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा दरभंगा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने आकर रक्तदान किया है सांसद श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री के यशस्वी और दीर्घायु होने की कामना के साथ युवा मोर्चा की टीम को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के जिला प्रभारी हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद ने युवा मोर्चा की टीम द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर के लिए जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री लगातार दरभंगा सहित मिथिला के विकास के लिए अग्रसर हैं। यहां सेवा समर्पण कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाकर सभी कार्यकर्ता उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे।
केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने रक्तदान शिविर में पहुंच कर कार्यक्रम के संबंध में कहा कि प्रधानमंत्री जी 20 वर्ष से लगातार सेवा कार्य में लगे हैं इसलिए पूरे देश में 20 दिनों का सेवा और समर्पण कार्य चल रहा। आज दरभंगा में युवा मोर्चा की टीम द्वारा या रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीर युवा कार्यकर्ता बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं। विधान पार्षद अर्जुन साहनी ने भी सभी युवा रक्त वीर कार्यकर्ताओं के हौसले को प्रोत्साहित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद दिया। प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को इस रक्तदान शिविर के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दरभंगा में सभी कार्यक्रमों में युवा मोर्चा की सहभागिता काफी अहम रहती है आज के इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर के लिए जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा बधाई के पात्र हैं।
रक्तदान शिविर के संबंध में बताते हुए जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने उन युवा मोर्चा की टीम को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के संबंध में बताते हुए कार्यक्रम के आयोजक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा ने बताया की सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत पूरे देश में युवा मोर्चा की टीम को रक्तदान शिविर लगाने का कार्य मिला था जिसके तहत आज काफी संख्या में दरभंगा के युवा रक्त वीर साथियों ने डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में आकर रक्तदान किया है। जिला अध्यक्ष ने सभी रक्त वीरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी रक्त वीरों के वजह से ही हजारों लाखों लोगों को रक्तदान करने की प्रेरणा मिलती है।
उक्त कार्यक्रम में सांसद गोपाल जी ठाकुर, हायाघाट विधायक कार्यक्रम प्रभारी रामचंद्र प्रसाद, विधायक मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद अर्जुन साहनी, प्रदेश मंत्री धर्मशिला गुप्ता, जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि साहनी, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अमोद झा, उमेश चौधरी, मुकुंद चौधरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा, जिला महामंत्री संगीत साह, कुंदन मिश्रा, राहुल चौधरी, विक्रम चौधरी, सुमित झा, राहुल कुमार, दीपक कुमार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
September 29, 2021

28.09.2021 (दरभंगा) : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर 28 सितम्बर 2021 को प्रेस नोट जारी कर दिया गया है। उक्त के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा ज़ूम के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए 01 अक्टूबर (शुक्रवार) को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उसी दिन से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। नामांकन के लिए अंतिम तिथि 08 अक्टूबर (शुक्रवार) निर्धारित है, 11 अक्टूबर (सोमवार) को नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा की जाएगी, 16 अक्टूबर (शनिवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। वहीं 30 अक्टूबर (शनिवार) को 264 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा और 02 नवंबर (मंगलवार) को मतगणना कराई जाएगी। प्रेस नोट निर्गत होने के साथ ही 28 सितम्बर से कुशेश्वरस्थान पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। आदर्श आचार संहिता दरभंगा जिला में केवल 78- कुशेश्वरस्थान (अ.जा) निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ही लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोविड-19 के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्णतया अनुपालन कराया जाएगा। मतदान केंद्रों पर भी गाईडलाइन के अनुरूप व्यवस्था रहेगी तथा चुनावी सभा में भी दिए गए निर्देश का अनुपालन कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 78- कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 264 मतदान केन्द्र तथा कुल 2,54,999 मतदाता हैं । जिनमें 1,34,072 पुरुष मतदाता, 1,20,926 महिला मतदाता एवं 01 अन्य मतदाता शामिल हैं। दिनांक 01 जनवरी 2021 के आधार पर प्रकाशित निर्वाचक सूची का उपयोग 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन, 2021 के लिए किया जाएगा।
September 29, 2021

27.09.2021 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में 30 सितंबर, 01 अक्टूबर को टीकाकरण अभियान एवं 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित महा टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा में 30 सितंबर को 50 हजार एवं 01 अक्टूबर को 50 हजार लोगों का टीकाकरण कराया जाना है। तथा 02 अक्टूबर को 01लाख 75 हजार लोगों का टीकाकरण कराया जाना है। उन्होंने कहा कि दरभंगा के 07 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना शेष बच गया है। इसलिए उन्हीं स्थलों पर टीकाकरण केंद्र बनाया जाए जहां अधिक से अधिक लोग बचे हुए हैं। ताकि उपलब्ध कराए जा रहे टीका का शत प्रतिशत उपभोग हो सके। इसके लिए सभी बीडीओ को दूसरे डोज का देय सूची देख लेने को कहा गया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के साथ बैठक कर इसके लिए व्यापक कार्य योजना बना लेने तथा टीकाकरण केंद्र चिन्हित कर लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि महाअभियान के लिए प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर दो-दो डाटा इंट्री ऑपरेटर रखे जाएंगे एवं डाटा की प्रविष्टि उसी समय (लाइव) की जाएगी यदि ऐसा नहीं किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डाटा इंट्री की निगरानी व अनुश्रवण जिला स्तर पर आईटी सेल के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने आईटी सेल के नोडल पदाधिकारी पूजा चौधरी को सभी ऑपरेटरों को इसकी ब्रीफिंग अच्छी तरह से कर देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विगत टीकाकरण अभियान के दौरान पाया गया है कि कई टीकाकरण केंद्रों पर कर्मियों के लेट से पहुंचने के कारण टीकाकरण विलंब से शुरू हुआ। इसके लिए संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है और उन पर कार्रवाई की जा रही है। इस बार के अभियान में यदि कहीं भी टीकाकरण विलंब से प्रारंभ होने की सूचना मिलेगी तो संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में सुबह 7:00 बजे से टीकाकरण प्रारंभ हो जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कहीं भी कोविड टेस्टिंग में कमी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक दिन 07 हज़ार कोविड टेस्टिंग हो रही है और इसमें कहीं से भी थोड़ी सी भी अनियमितता की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि कहीं से शिकायत मिलेगी तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। टेस्टिंग में यदि कोई पॉजिटिव मिलता है, तो उस पर नजर रखना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक की जिम्मेवारी है। वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाए एवं उस व्यक्ति की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को टीकाकरण अभियान के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष कार्यरत रखने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ.अनिल कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र, डीपीएम हेल्थ विशाल कुमार, डीपीएम जीविका मुकेश तिवारी सुधांशु, केयर इंडिया की जिला समन्वयक श्रद्धा झा, डब्ल्यू एच ओ के डॉ. वाशव राज, यूनिसेफ के ओंकार चंद्र एवं शशिकांत सिंह एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।