September 29, 2021

28.09.2021 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त दरभंगा तनय सुल्तानिया ने कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव के लिए दरभंगा जिला में 30 सितंबर से 02 अक्टूबर तक महा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में कोविड 19 के टीका का दो लाख डोज उपलब्ध है। महा टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दरभंगा जिले के प्रत्येक पंचायत में टीकाकरण केंद्र बनाया जाए एवं लोगों को प्रोत्साहित कर उनका टीकाकरण कराया जाए। जिनको भी कोविड-19 का प्रथम डोज व द्वितीय डोज का टीका लेना है, वे अपने समीप के टीकाकरण केंद्र पर जाकर आराम से टीका लगवा सकते हैं।