October 07, 2021

07.10.2021 (दरभंगा) : पांच दिनों तक तक चलने वाले शोध छात्रों के ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का अंतिम दिन आज डॉ. अजय कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी अंबेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी,लखनऊ) से जुड़ें और विषय अंतर अनुशासनात्मक विषयों के साथ संगीत एवं नाट्य विषय में शोध के विविध आयाम के विषय पर विस्तार व सरल उदाहरण देकर व्यापक तरीके से शोध छात्रों एवं अध्येताओं के बीच रखा। उन्होंने कहा की जिस समाज में संगीत नहीं होता वह समाज मृत समाज के समान माना जाता है तथा अपने विषय अंतर अनुशासनात्मक विषयों के साथ संगीत एवं नाट्य विषय में शोध के विविध आयाम, अंतर अनुशासनात्मक विषयों का अध्ययन, इसके उद्देश्य, वर्गीकरण व शोध में इसका प्रयोग को सरल तरीके से कार्यशाला से जुड़े सभी सदस्यों के बीच उन्होंने सांझा किया। कार्यशाला के आरंभ में संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्षया प्रोo पुष्पम नारायण ने विषय विशेषज्ञ प्रोo डॉ अजय कुमार व देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े प्राध्यापकगण, टेक्नीशियन गणेश पासवान व कार्यक्रम से जुड़े लगभग 200 प्रतिभागियों का सहृदय स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यशाला में प्रोo लावण्या कीर्ति सिंह काव्या, विभागीय शिक्षक डॉo वेदप्रकाश, हेमेंद्र लाभ सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में विभागीय शिक्षक डॉo वेदप्रकाश ने इस ऑनलाइन राष्ट्रिय कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु इससे जुडे़ सभी विषय विशेषज्ञों का बारी बारी से एवं संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्षया प्रोo पुष्पम नारायण व विभाग के प्रोo लावण्या कीर्ति सिंह काव्या सहित अन्य शिक्षको का भी धन्यवाद ज्ञापन किया।
October 07, 2021

07.10.2021 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में पीएम केयर फंड से अधिष्ठापित 35 PSA Oxygen Generation Plant का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत डीएमसीएच दरभंगा के ऑडिटोरियम एवं बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री का संबोधन वेब कास्टिंग (Web Casting) के माध्यम से सीधा प्रसारित किया गया। इस मौके पर स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने डीएमसीएच ऑडिटोरियम पहुंचकर इस कार्यक्रम में सहभागिता किया। इस दौरान डीएमसीएच प्रिंसिपल द्वारा सांसद का स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा जिला में चार PSA Oxygen Generation Plant और पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से एक 2000 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाला एक ऑक्सीजन प्लांट का स्थापना किया गया है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा को पांच ऑक्सीजन प्लांट देने हेतु समस्त मिथिलावासियों की ओर से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के प्रयास से चार हजार नया ऑक्सीजन प्लांट भारत को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की चुनौती का मुकाबला करने में अब देश और देश के अस्पताल पहले से कहीं ज्यादा सक्षम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सौ साल बाद आए इस संकट से भारत जिस प्रकार बहादुरी से सामना कर रहा है वह पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोराेना से लड़ाई में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की पूरी व्यवस्था पुख्ता हो इसके लिए हम अभी से तैयारी जारी रखना है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में 93 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया जा चुका है और जल्द ही हमलोग सौ करोड़ के आंकड़े को पार कर जायेंगे। देश भर में एक लाख बीस हजार टीका केंद्र बनाया गया है। ये प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व की बात है। कोविन प्लेटफॉर्म का निर्माण कर भारत ने विश्व को रास्ता दिखाने का काम किया है। उन्होंने राज्य सरकार का प्रभावी मैनेजमेंट का भी तारीफ किया।
इस दौरान पीएम मोदी द्वारा आयुष्मान भारत , आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से आम आदमी को होने वाले फायदे का भी जिक्र किया। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा की केंद्र सरकार हर राज्य को एम्स से जोड़ने हेतु प्रयासरत है। उसी के तहत आज छः से बाईस एम्स का सफर तय किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है की देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज जरूर हो। इसी के अंतर्गत देश में 170 मेडिकल कॉलेज शुरू किया जा चुका है एवम दर्जनों कॉलेज निर्माणाधीन है। कोविड-19 के इस संकट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तत्परता से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में सभी लोग सतर्क व सचेत रहें एवं अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लें और जागरूकता फैलाते हुए अन्य लोगों को भी वैक्सीनेट होने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा की ज़िले में अब तक 2245816 लोगों को कोरोना का दोनो टीका दिया जा चुका है। वर्तमान में ज़िला में कोविड के कुल 1175 बेड, 522 ऑक्सीजन सिलेंडर , 148आईसीयू बेड और 40 वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध है। श्री ठाकुर ने कहा कि कोरोना के इस संकट में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी जरूरतमंद परिवारों को 5 किलो निःशुल्क अनाज दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प था की इस कोविड काल के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों को पालन सभी लोग करें और सभी लोग मास्क पहने।
October 03, 2021

03.10.2021 (दरभंगा) : दिनांक 03 अक्टूबर 2021 से 07 अक्टूबर 2021 तक चलने वाले शोध छात्रों की ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में कुलपति ने उद्घाटन करते हुए शोध कार्यशाला मंस प्रस्तावित पाँचो दिन के विषय को एक उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने शोध की प्रविधि, विषय वस्तु का चयन, अंतर विषयों में शोध, तुलनात्मक शोध एवं सबसे प्रमुख मूल्य आधारित शोध के लिए छात्रों को प्रेरित किया। विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया। प्रति कुलपति ने रिसर्च मेथाडोलॉजी, प्लेगेरिज्म एवं शोध से जुड़े अन्य तकनीकी पक्षों पर बारीकियों से विस्तार पूर्वक चर्चा कर उद्देश्य पूर्ण शोध के प्रति जागृत किया। आज की विषय विशेषज्ञा प्रोo सुधा सहगल, दयालबाग विश्वविद्यालय, आगरा ने "तुलनात्मक शोध की व्यापकता एवं विशेषता" विषय पर विस्तार से विभिन्न विषयों का उदाहरण देकर व्यापक तरीके से विभिन्न आयामों को शोध छात्रों एवं अध्येताओं के बीच रखा। तुलनात्मक शोध से प्राप्त महत्वपूर्ण विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए करीब 25 शोध प्रारूप के नये विषयों को उल्लेखित किया। आरंभ में संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्ष प्रोo पुष्पम नारायण ने कुलपति, प्रति कुलपति, देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े प्राध्यापकगण एवं लगभग 200 प्रतिभागियों का स्वागत और अभिनंदन किया। प्रोo लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’ पूर्व अध्यक्ष ने सबों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यशाला में विभागीय शिक्षक डॉo वेदप्रकाश, हेमेंद्र लाभ सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। कल दिनांक 04 अक्टूबर को महाराजा सियाजी राव विश्वविद्यालय के प्रो० राजेश केलकर जी का विषय है, Impact of Plagiarism on Research.
October 03, 2021

02.10.2021 (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जावेद आलम के नेतृत्व में गांधी जयंती के अवसर पर विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर तथा प्रभात फेरी प्राधिकार कार्यालय से निकाली गयी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय प्रिय व प्राधिकार के पूर्व सचिव सह अवर न्यायाधीश दीपक कुमार भी मौके पर उपस्थित थे। उपस्थित लोगों का समूह प्राधिकार प्रांगण से निकलकर जागरूकता संबंधित नारा लगाते हुए विभिन्न मार्गों से होकर लहेरियासराय टावर के निकट पहुंचा। वहां राष्ट्रपिता के मूर्ति के समक्ष नमन किया तथा वापस प्राधिकार कार्यालय पहुँचे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जावेद आलम ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर विधिक सेवा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। यह अमृत महोत्सव के रूप में भी मनाया जा रहा है । इसका उद्देश्य है न्यायिक व्यवस्था से जो लोग समाज मे वंचित व दबे कुचले गरीब लोग हैं जो किसी कारण समाजिक आर्थिक जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों को न्यायालय तक नहीं ला पाते हैं उनकी मदद करना हैं। मौके पर पैनल अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी, संजीव कुमार, बेबी सरोज, नीलु कुमारी, इंदु कुमारी, रेखा कुमारी, मंजू कुमारी, जवाहर प्रसाद, अजय कुमार साह, सुनील पाठक, रमेश पासवान के अलावे पीएलभी प्रेमनाथ सिंह, संतोष कुमार ठाकुर, ज्योति कुमारी, किरण कुमारी, उमा कुमारी, रिंकू कुमारी, सरिता कुमारी, राजन कुमार, सतरंजन पासवान, प्राधिकार के कर्मी मुन्ना कुमार, संजय कुमार, इम्मामुद्दीन, प्रदीप साफी, रंजय शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
October 03, 2021

02.10.2021 (दरभंगा) : जिला प्रशासन, द्वारा समाहरणालय अवस्थित सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने सर्वप्रथम गाँधी जी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु अपना सार्थक योगदान करने की शपथ ली।
इस अवसर पर डीएम श्री त्यागराजन द्वारा अपने संक्षिप्त संबोधन में गाँधी जी के सपनों का भारत निर्माण करने हेतु सभी को अपना-अपना योगदान करने की अपील की गयी। उन्होंने गाँधी जी के आदर्श वाक्य को दुहराते हुए कहा कि "मैं एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए काम करूँगा, जिसमें सबसे गरीब लोग भी यह महसूस करेंगे कि भारत उनका देश है, जिसके निर्माण में उनकी आवाज असरदार होगी। मैं ऐसे भारत के निर्माण के लिए काम करूँगा, जिसमें ऊंचे और नीचे वर्ग के लोग नहीं होंगे और जिसमें सभी संप्रदायों के लोग पूर्ण सामंजस्य के साथ सह सकेंगे। ऐसे भारत में अस्पृश्यता का अभिशाप या शराब और दूसरी नशीली चीजों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। जिसमें स्त्रियों को पुरुषों के सामान अधिकार प्राप्त होगा। शेष सारी दुनिया के साथ हमारा संबंध शांति का होगा। हमें इस दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। तभी उनका कल्याण हो सकेगा और तब जाकर सही मायने में गाँधी जी के सपनों का भारत निर्माण की बुनियाद पक्की होगी।"
इसके बाद डीएम एवं अन्य सभी पदाधिकारी/कर्मी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर उनके चरणों में अपना श्रद्धा सुमन निवेदित किया गया। तत्पश्चात् डीएम एवं अन्य सभी पदाधिकारियों द्वारा लहेरियासराय टावर अवस्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर एसएसपी बाबूराम, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी एवं अन्य पदाधिकारीगण व समाहरणालय के कर्मीगण उपस्थित थे।