DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

देवीमणि पुस्तक का हुआ विमोचन

October 19, 2021
Dbg

19.10.2021 (दरभंगा) : शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत की वर्षा होती है। इस पावन दिवस के अवसर साहित्यकार मणिकांत झा द्वारा मणि शृंखला अंतर्गत महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित अपने 31 वें रचना संग्रह देवीमणि पुस्तक का विमोचन किया जाना मैथिली साहित्य जगत मे अमृत वर्षा के समान है। उक्त बातें पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो जितेन्द्र नारायण ने मंगलवार को राजगोपाल हेल्थ केयर सेंटर के संगोष्ठी कक्ष में आयोजित देवीमणि' विमोचन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। मौके पर एमएलएसएम कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ विद्यानाथ झा ने कहा कि शरद पूर्णिमा वर्षा ऋतु और शीत ऋतु के संधिकाल में पड़ती है। इसलिए इस दिन का धार्मिक के साथ चिकित्सकीय महत्व भी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी को अमृत से समान बताया गया है। ऐसे में इस आयोजन ने पौराणिक मान्यताओं को साकार करते हुए साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए अनुपम अवसर प्रदान करने वाला है।

दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो अशोक कुमार मेहता ने कहा कि मान्यता के अनुसार कोजागरा की रात चंद्रमा का दर्शन नेत्र विकार को दूर करता है। इस लिहाज से इस दिवस को दिन में आयोजित यह साहित्यिक अनुष्ठान मैथिली साहित्य अनुरागियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अपने उद्बोधन में पुस्तक के रचयिता व प्रख्यात गीतकार एवं भारत निर्वाचन आयोग के दरभंगा जिला आईकान मणिकांत झा ने कहा कि इस पुस्तक को आज कई लोगों ने अपने पुत्र - पुत्री के कोजागरा के अवसर पर पान मखान के साथ बाँटने का निर्णय लेकर मेरे मनोबल को तो ऊँचा किया ही है साथ ही मैथिली के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए उन्होंने विवेकानंद झा, प्रो विद्यानाथ झा, विक्रम कुमार मिश्र, देवकुमार चौधरी, रघुवीर मिश्र आदि के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए और लोगों से भी इस तरह का कार्य करते रहने की अपील की। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री जया के गाये गणेश वंदना से हुआ, जबकि गंधर्व कुमार झा के वेद मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मौके पर डा. ममता ठाकुर सहित नीरज कुमार झा एवं दीपक कुमार झा ने देवीमणि पुस्तक से अनेक रचनाओं की सस्वर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अपना विचार रखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त विवेकानंद झा ने कहा कि मणिकांत झा के रचना संसार में मिथिला के लोक भाव के सभी रंगों का समाहित होना इनकी विशिष्टता है। डा. एडीएन सिंह ने मणि शृंखला अंतर्गत की गयी मणिकांत झा की रचनाओं को मैथिली साहित्य के उज्जवल भविष्य के लिए शुभ संकेत बताया। वैदेही सेवा मंच कोलकाता के अध्यक्ष रघुवीर मिश्र ने मिथिला की संस्कृति को बचाकर रखने में मणिकांत झा की पुस्तकों को कारगर बताया। धन्यवाद ज्ञापन जुबैर अहमद ने किया।

कार्यक्रम में विनोद कुमार झा, प्रो चन्द्रशेखर झा बूढ़ाभाई, गौरीकांत झा, मधु कुमारी, प्रवीण कुमार झा, संतोष कुमार झा, मार्तंड रत्नम, उत्सव आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। डा. ममता ठाकुर एवं नीलम झा द्वारा देवीमणि से गाये समदाउनि से कार्यक्रम का समापन हुआ।

आगामी चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजा को लेकर विचार विमर्श किया गया

October 19, 2021
Dbg

17.10.2021 (दरभंगा) : दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा की एक बैठक दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार को आकाशवाणी रोड स्थित निर्मल सिन्हा के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में आगामी चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया। विदित हो कि दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजा स्थानीय चित्रगुप्त भवन (सोसाइटी सिनेमा हॉल, क्रेज डॉल्बी) में होती है। इस वर्ष भी पूजनोत्सव को लेकर covid -19 को देखते हुए पूजा अर्चना करने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में सभा के संरक्षक डॉ रमन कुमार वर्मा, अध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष स्वराज कुमार राजू, सुजीत मल्लिक, कोषाध्यक्ष ऋषभ श्रीवास्तव अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सचिव नवीन सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव निर्मल कुमार सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र प्रभाकर, पांडेय रितेश कुमार, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार सिन्हा, कुमार सत्यम, संजय कुमार श्रीवास्तव, सुशील प्रसाद श्रीवास्तव, राज रंजन कश्यप, डॉ मेजर पुलिन बिहारी वर्मा, मनीष कुमार सिन्हा सहित कई चित्रांश उपस्थित थे।

शारदीय नवरात्रि का हुआ शुभारम्भ

October 07, 2021
Dbg


फोटो - (गूगल)

07.10.2021 (दरभंगा) : कलश स्थापना के साथ आज से शारदीय नवरात्रि का हुआ शुभारम्भ। नवरात्री के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, 06 विद्यार्थी चयनित

October 07, 2021
Dbg

07.10.2021 (दरभंगा) : सी एम कॉलेज, दरभंगा के सेमिनार हॉल में बीबीए और बीसीए के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की कंपनी सॉफ्ट प्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चौधरी, कंपनी की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशी अस्थाना एवं गणेश पासवान आदि उपस्थित थे। बीबीए और बीसीए के 50 से अधिक विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से अंतिम रूप से कुल 06 विद्यार्थी चयनित हुए। बीबीए के 04 विद्यार्थियों का चयन मानव संसाधन एग्जीक्यूटिव और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद के लिए हुआ, जबकि बीसीए के 02 विद्यार्थियों का चयन जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर हुआ। यशी अस्थाना ने सर्वप्रथम कंपनी के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया और उन्हें इस बात से अवगत कराते हुए बताया कि बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों से कंपनी को क्या अपेक्षाएं हैं? उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि कंपनी के बिहार में प्रोजेक्ट हेड रोहित कुमार भी बिहार से ही हैं। यहां के विद्यार्थी अपनी निष्ठा, लगन और परिश्रम के बल पर देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं। अजय चौधरी ने विद्यार्थियों के अनेक सवालों का संतोष जनक जवाब दिया और उनका उत्साहवर्धन किया। कंपनी के द्वारा चयनित सभी छह विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा, बीबीए और बीसीए के कोऑर्डिनेटर डॉ अशोक कुमार पोद्दार, कॉमर्स के विभागाध्यक्ष प्रो डी पी गुप्ता, कॉमर्स विभाग के सभी प्राध्यापकों, पत्रकारिता एवं इग्नू कोऑर्डिनेटर डॉ आर एन चौरसिया आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कोऑर्डिनेटर डा अशोक कुमार पोद्दार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में और भी अवश्य किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत कॉमर्स विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ ललित शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो प्रेरणा श्रीवास्तव, रवि कुमार, स्नेहा कुमारी एवं आदित्य आदि का विशेष योगदान रहा।

निःशुल्क विधिक सहायता एवं डोर टू डोर अभियान चलाया जायेगा

October 07, 2021
Dbg

07.10.2021 (दरभंगा) : प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर जिला न्यायाधीश-सह- सचिव, जिला सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा गया है कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार अखिल भारतीय जागरूकता एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव दिनांक 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक भारत के शहरी, ग्रामीण, पिछड़े आदि क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम निःशुल्क विधिक सहायता एवं डोर टू डोर अभियान/ कार्यक्रम किया जाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु दरभंगा जिला अन्तर्गत शहरी, ग्रामीण, पिछड़े आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों/ गरीब/ असहाय एवं आर्थिक रूप से पिछड़े/ कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम-सह-डोर टू डोर अभियान/ कार्यक्रम का संचालन 02 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक सफलतापूर्वक किए जाने हेतु पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक को प्रतिनियुक्ति कर कार्य टीम गठित की गई है, जो निर्धारित समय सीमा में अपने कार्यों का सफलतापूर्वक संपादन करते हुए अधिक से अधिक आम जनों को इसका लाभ पहुंचाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के द्वितीय सप्ताह 09 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2021 तक बहादुरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत/टोला आदि में पैनल अधिवक्ता मो. कलीमुल्ला, मोबाईल नम्बर - 9661529865 के साथ गौड़ी शंकर पासवान, मोबाईल नम्बर - 6201458156 एवं त्रिपुरारी झा, मोबाईल नम्बर - 9386790804 तथा बेनीपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत/टोला आदि में पैनल अधिवक्ता शत्रुध्न झा, मोबाईल नम्बर - 9955372970 के साथ राम गोविन्द यादव, मोबाईल नम्बर - 7545054989 एवं टुनटुन दास, मोबाईल नम्बर - 6207492037 द्वारा मौलिक कर्तव्य, घरेलू हिंसा, 10 अक्टूबर को मनाये जाने वाले विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के बारे में जारूकता कार्यक्रम तथा 11 अक्टूबर को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।

वहीं 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत/टोला आदि में पैनल अधिवक्ता करण कपूर गुप्ता, मोबाईल नम्बर - 9973140305 के साथ मो. वासीम अकरम, मोबाईल नम्बर - 9934639164 एवं रमेश कुमार पासवान, मोबाईल नम्बर - 9572516523 तथा अलीनगर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत/टोला आदि में पैनल अधिवक्ता गजनफर अली खान, मोबाईल नम्बर - 7203151054 के साथ मो. मफुज आलम, मोबाईल नम्बर - 7033715348 एवं पुण्यनन्द ठाकुर, मोबाईल नम्बर - 9709889108 द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के बारे में, वरिष्ठ नागरिक, गरीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे कर्त के संबंध में जागरूकता एवं 15 अक्टूबर को मनाये जाने वाले विश्व विद्यार्थी दिवस के बारे में जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित को संबंधित विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम (Legal Awareness Programme) का शिविर का आयोजन एवं निर्धारित तिथि को पालन दिवस मनाने को कहा। इसके साथ ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालन पश्चात डोर टू डोर जागरूकता अभियान संचालन और जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता/ सलाह उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत के शहरी क्षेत्र/ ग्रामीण क्षेत्र/टोला/मोहल्ला/गाँव एवं वार्ड का चयन कर स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/संबंधित विद्यालय के शिक्षक/विधि छात्र/अधिवक्ता एवं समाज सेवी संगठन आदि की मदद से अधिक से अधिक लोगों तक विधिक सहायता पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक गाँव क्षेत्रों/पंचायतों में अभियान का संचालन करेंगे। उपरोक्त सभी कार्यक्रम बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कराना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक को निर्देशित किया जाता है कि वे बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशों का नियमानुसार पालन करेंगे। साथ ही नालसा द्वारा अखिल भारतीय जागरूकता संबंधी जारी बुकलेट के निर्देशों का अनुपालन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन 10:00 बजे पूर्वाह्न से करेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।