DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर अग्नि सुरक्षा हेतु क्या करें व क्या न करें की जानकारी दी गयी

November 03, 2021
Dbg

01.11.2021 (दरभंगा) : श्रीमती शोभा अहोटकर, डीजी होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज, के द्वारा पारित आदेश में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर अग्नि से सुरक्षा हेतु क्या करें क्या न करें के संबंध में निर्देश पारित किया गया है। जिसमें पटाखा विक्रेताओं सहित पटाखा छोड़ने वाले बच्चों को विस्तृत ढंग से अग्नि सुरक्षा एवं बचाव हेतु निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, दरभंगा मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि डी.जी सर् के निर्देश के आलोक में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर अग्नि सुरक्षा एवं बचाव हेतु सभी अग्निशामालय पदाधिकारी को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। तथा अपने-अपने क्षेत्र में पटाखों के दुकानों तथा दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर बनाए जाने वाले पंडालों के अस्थाई ढांचा को बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली 2021 के अंतर्गत दिए गए निर्देश के अनुसार जांच कर मानक के अनुरूप बनाने का निर्देश पारित किया गया है। इस अवसर पर अग्निशामालय पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा बताया गया कि अग्निशमन पदाधिकारी टीम बनाकर पंडालों एवं पटाखों की दुकानों का अंकेक्षण कर रहे हैं। दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर अग्नि सुरक्षा हेतु उपाय क्या करें क्या ना करें। पटाखा विक्रेता भंडारण के स्थान पर कम से कम दो वाटर सीओटू (09 लीटर क्षमता का) तथा दो डीसीपी (06 किलोग्राम क्षमता) पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र एवं 02 ड्राम पानी अवश्य रखें जिसके संचालन की जानकारी उन्हें तथा उनके कर्मी को भी हो। बच्चों द्वारा पटाखा चलाने के समय घर का कोई वयस्क सदस्य वहां अवश्य उपस्थित रहें और अपने निगरानी में पटाखा फोड़वायें। बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को तंग गली या घरों के अंदर में पटाखा ना छोड़ने दें बल्कि खुले स्थान में उसे छोड़ें। आतिशबाजी का प्रयोग करने से पूर्व उस पर लिखे अग्नि सुरक्षा संबंधी सावधानियों को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें एवं पालन करें।

आतिशबाजी करते समय आस-पास में एक बाल्टी पानी अवश्य रखें। घी एवं तेल के दीपक कभी कपड़े अथवा ज्वलनशील पदार्थ के नजदीक न जलाएं हमेशा ऐसे दीपक को अपने देख-रेख में रखें। अग्नि सुरक्षा पर तकनीकी सलाह लेने हेतु अपने नजदीकी अग्निशामालय पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। बिहार अग्निशमन सेवा सभी जिलों तथा अनुमंडल में कार्यरत है। किसी भी प्रकार की अग्नि घटना होने पर अग्निशमन सेवा का आपत्कालीन दूरभाष संख्या-101 या पुलिस कंट्रोल रूम का आपातकालीन नंबर-100 या स्थानीय अग्निशामालय का नंबर जिला नियंत्रण कक्ष या अनुमंडल कार्यालय का कंट्रोल रूम स्थानीय पुलिस थाना को दूरभाष से सूचित करना चाहिए ताकि स्थानीय अग्निशामालय पदाधिकारी आपकी मदद त्वरित गति से कर सकें। घर में अधिक मात्रा में पटाखा का भंडारण न करें। घर के अंदर कभी भी पटाखा न चलाएं। दुकानों में पूजा पाठ के पश्चात जलती हुई दीपक, अगरबत्ती अथवा मोमबत्ती जलते हुए छोड़कर कभी न जाएं। पतले बिजली के तारों पर ज्यादा वोल्टेज के बल्ब नहीं जलाएं अथवा उसे ओवरलोड नहीं करें, दो बिजली के तारों को जोड़ते समय उस पर टेप अवश्य लगाएं बिजली के सॉकेट में सीधे तार न घुसाये, इसमें हमेशा प्लग का व्यवहार करें।

ढीले या सिंथेटिक कपड़े पहनकर खुली लौ वाले दिए, मोमबत्ती या पटाखा के पास ना जाएं, आतिशबाजी के समय शरीर के कपड़ों में आग लग जाए तो ऊनी कंबल या बोरी से लपेट कर एवं जमीन पर लेट कर आग बुझाने का प्रयास करें। आसमान तारा कभी कभी दूसरे के घरों में प्रवेश कर आगजनी का कारण बनती है अतः यथासंभव इससे परहेज करें।

दुकानदारों को हरित पटाखे (प्रदूषण रहित ग्रीन पटाखे) ही बेचने का निर्देश दिया गया

November 03, 2021
Dbg

31.10.2021 (दरभंगा) : अनुमंडल पदाधिकारी सदर, दरभंगा स्पर्श गुप्ता एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मनीष चंद्र वर्मा के नेतृत्व में दरभंगा के कटकी बाजार में पटाखा दुकानों की जांच की गयी। साथ में अंचल अधिकारी सदर एवं थानाध्यक्ष नगर भी मौजूद थे। जांच के क्रम में पाया गया कि कई दुकानों में निर्धारित मानदंड का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। संबंधित दुकानदारों को पटाखा बेचने के लिए निर्धारित मापदंड का अनुपालन करने की चेतावनी दी गयी, अन्यथा बंद करने का निर्देश दिया गया। दुकानदारों को हरित पटाखे (प्रदूषण रहित ग्रीन पटाखे) ही बेचने का निर्देश दिया साथ ही ग्राहकों को भी हरित पटाखे खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया। उन्हें स्टॉक रजिस्टर संधारित एवं अद्यतन रखने को कहा गया तथा अग्निशामक यंत्र को देखते रहने और यह एक्सपायर (कालातीत) न हो इस पर ध्यान देना के साथ ही अपना अनुज्ञप्ति अद्यतन करवा कर अद्यतन अनुज्ञप्ति रखने का निर्देश दिया गया।

चुनाव में लगे सभी कर्मी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वह्न करें

October 28, 2021
Dbg

28.10.2021 (दरभंगा) : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान सभा उप निर्वाचन, 2021 के मतदान के लिए दरभंगा जिला में दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को 78- कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) में मतदान होना निर्धारित है। 78- कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम द्वारा संयुक्त आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को 78- कुशेश्वरस्थान में मतदान होना है।

संयुक्त आदेश में बताया गया कि मतदान पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित है। मतदान के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 के दिशा-निर्देश के आलोक में निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु कुल - 310 मतदान केन्द्रों पर, जो कुल 167 भवनों में अवस्थित है, के लिए 110 गश्ती-सह-ई.वी.एम संग्रहण दल (पी.सी.सी.पी), 33 सेक्टर पदाधिकारी, 03 थाना/ओपी स्तर पर 17 जोन का गठन एवं विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 सुपर जोन का गठन करते हुए आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के नेतृत्व में स्थापित किया गया है। जिसके अधीन थाना सुरक्षित बल रहेंगे, जो प्रखण्ड स्तरीय क्यू.आर.टी (क्विक रिस्पांस टीम) का काम करेंगे। प्रखण्ड क्षेत्र से मतदान संबंधी गड़बड़ी की सूचना मिलते ही तुरंत बल के साथ वहाँ प्रस्थान कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कार्य संपन्न कराएंगे। प्रखण्ड स्तरीय नियंत्रण कक्ष प्रखण्ड क्षेत्र के सभी ई.वी.एम-सह-गश्ती दण्डाधिकारी, सेक्टर दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी, सुपर जोनल दण्डाधिकारी से हमेशा सम्पर्क एवं समन्वय बनाये रखेंगे तथा सम्पूर्ण प्रखण्ड में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए उत्तरदायी रहेंगे। वहीं अनुमण्डल स्तर पर अनुमण्डल नियंत्रण कक्ष संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में स्थापित किया गया है। जिसमें अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रतिनियुक्त सुरक्षित बल सम्बद्ध रहेगा, जो अनुमण्डल स्तरीय क्यू.आर.टी (क्विक रिस्पांस टीम) का काम करेंगे। सम्पूर्ण अनुमण्डल क्षेत्र से मतदान संबंधी गड़बड़ी की सूचना मिलते ही तुरंत बल के साथ वहाँ प्रस्थान कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कार्य संपन्न कराएंगे।

यह नियंत्रण कक्ष अनुमण्डल क्षेत्र के प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, सभी ई.वी.एम-सह-गश्ती दण्डाधिकारी, सेक्टर दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी, सुपर जोनल दण्डाधिकारी से हमेशा सम्पर्क एवं समन्वय बनाये रखेंगे तथा सम्पूर्ण प्रखण्ड में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए उत्तरदायी रहेंगे। इसके साथ ही जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त दरभंगा, मोबाइल नम्बर - 9431818365 रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या - 06272- 240600 कार्यरत रहेगा। 78-कुशेश्वरस्थान(अ.जा) विधानसभा क्षेत्र के के लिए संजीव कुमार कपार, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल को निर्वाची पदाधिकारी एवं फैजान सरवन, अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, प्रेम सागर मिश्रा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बिरौल, उमेश प्रसाद सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान, किशोर कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं चंदन चौधरी, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, बिरौल को सहायक निर्वाची पदाधिकारी रूप में नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा की गई है, जो निर्वाचन संबंधित सभी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेंगे तथा अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्र में सफल निर्वाचन के लिए पूर्णत: जिम्मेवार होंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि किसी वर्ग विशेष या समूह द्वारा मतदाताओं को किसी तरह डराने या धमकाने की घटना नहीं घटे और लोग निर्भिक होकर मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सकें।

उन्होंने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं कमजोर वर्ग के मतदाताओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदान की गोपनीयता अक्षुण्ण रखने के लिए आवश्यक है कि जहाँ ई.वी.एम मशीन होगा एवं जहाँ मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर रहे होंगे, वहाँ पुलिस या कोई भी मतदान पदाधिकारी नहीं जाएंगे। मतदाता द्वारा मतदान करने के समय फोटो लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत पास धारण करने वाले प्रेस छायाकारों को भी वोटिंग कंपार्टमेंट के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। विशिष्ट व्यक्तियों के साथ उनके सुरक्षाकर्मी अथवा समर्थक किसी भी परिस्थिति में मतदान केन्द्र के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। मतदान की गोपनीयता भंग करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान दल के सभी पदाधिकारी/दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल कोविड-19 से सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग/गृह विभाग, बिहार, पटना से निर्गत गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत कुल- 310 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें से 44 मतदान केन्द्र महिला मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है, जहाँ के सभी मतदाता महिला होगी। साथ ही महिला मतदान केन्द्रों में सभी मतदान दल पदाधिकारी/जिला स्तरीय पुलिस बल महिला ही होगी। उन्होंने प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी पुलिस/पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से कहा कि मतदान के दिन सामान्य वाहन/दो पहिया वाहन सहित सभी प्रकार के वाहन के आवागमन पर मात्र निजी कार्यों/मतदान हेतु उपयोग के लिए कोई रोक नहीं है।

इसके साथ ही मतदान हेतु उपयोग किए निजी वाहनों में मूल कागजात का होना तथा सभी वयस्क सदस्यों का ईपिक या अन्य फोटो पहचान पत्र होना आवश्यक है। * कोई वाहन मतदान केन्द्र के 200 मीटर के भीतर के दायरे में नहीं जाएगा। मूलभूत सेवाओं यथा - एंबुलेंस, दूध, पानी, बिजली, पुलिस, निर्वाचन से जुड़े वाहनों पर कोई रोक नहीं है।* उन्होंने कहा कि 78 कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में मतदान को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु यह आवश्यक है कि चुनाव में लगे सभी कर्मी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वह्न करें। साथ ही लोगों के मन में अपने कर्तव्य एवं व्यवहार से विश्वास पैदा करें कि चुनाव निष्पक्ष एवं बिना किसी वाह्य दबाव अथवा राजैनिक प्रभाव में उनके द्वारा सम्पन्न किया जा रहा है। चुनाव के अवसर पर विभिन्न प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में आपसी तनाव उत्पन्न हो जाने से मतदान के दिन कभी-कभी विधि-व्यवस्था की समस्य उत्पन्न होने की संभावना रहती है।

विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु 78- कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र को 33 सेक्टर, 07 सुपर जोन तथा 17 जोन में बाँटा गया है। जिसमें पुलिस पदाधिकारी/दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 78- कुशेश्वरस्थान विधानसभा के लिए +2 सफी मुस्लिम हाई स्कूल लहेरियासराय, दरभंगा में ई.वी.एम प्राप्ति स्थल बनाया गया है। वहीं 78- कुशेश्वरस्थान विधानसभा के लिए महिला आईटीआई रामनगर लहेरियासराय में बज्रगृह बनाया गया है। मतदान तिथि के प्रातः 05ः00 बजे से ही गश्ती दल को अपने निर्धारित मतदान केन्द्र एवं संबंधित क्षेत्र में लगातार गश्ती करते रहने तथा विभिन्न मतदान केन्द्रों के संबंध में अपेक्षित सूचना विहित प्रपत्र में मतदान की समाप्ति तक अंकित करते रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही गश्ती दल दण्डाधिकारी को लगातार भ्रमणशील रहने तथा अपने आंवटित मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रकहने तथा संबंधित मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जिला स्तर, अनुमण्डल स्तर एवं प्रखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु मतदान के तिथि के 03 दिन पूर्व से मतगणना समाप्ति की तिथि तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल एवं नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा 78- कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव के सम्पूर्ण व्यवस्था/विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, चुनाव कर्मी के संबंध में कर्तव्यहीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला नियंत्रण कक्ष हुआ संस्थापित

October 28, 2021
Dbg

28.10.2021 (दरभंगा) : 78- कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 अक्टूबर 2021 (शनिवार) को हो रहे उप निर्वाचन के सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई। जिसका दूरभाष नंबर-06272-240600 है। विधानसभा उप निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार की सूचना का आदान प्रदान इस नंबर से किया जा सकता है। जिला नियंत्रण कक्ष 28 अक्टूबर के पूर्वाह्न 10:00 बजे से 31 अक्टूबर के अपराह्न 5:00 बजे तक चलेगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में इसके सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का दायित्व होगा कि यह आसूचना एकत्रित कर लें कि 28 अक्टूबर को सभी मतदान दल का डिस्पैच किया जा चुका है तथा किसी कारणवश बदले गए मतदान पदाधिकारी का नंबर अद्यतन कर लें। साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि सभी पीसीसीपी (गश्ती सह संग्रहण दल) के दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर चुके हैं। यदि किसी ने समन्वय स्थापित नहीं किया है तो इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी या कार्मिक कोषांग के पदाधिकारी को दी जाए। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को पूर्वाह्न 7:00 बजे से दरभंगा क्लब से पीसीसीपी को डिस्पैच किया जाएगा। उन सभी से बात कर लेनी है तथा उनके पहुंचने की जानकारी पंजी में दर्ज करनी है। खासकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी के दूरस्थ स्थल तिलकेश्वर, सुगरैन एवं सिमरा कठवारा के पीसीसीपी अपराहन 4:00 बजे तक अपने मतदान केंद्रों पर निश्चित रूप से पहुंच जाएं और 29 अक्टूबर की शाम के बाद मतदान दल/ पीसीसीपी मतदान केंद्र पर रहे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी के लिए मतदान केंद्रों पर भुगतान के आधार पर भोजन की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में भी वार्ता कर लेनी है कि उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई तो नहीं है।

29 अक्टूबर के रात्रि 10:00 बजे तक सभी पीसीसीपी को अपने मतदान केंद्रों के पीठासीन पदाधिकारी को ईवीएम हस्तगत करा देना है। मतदान तिथि 30 अक्टूबर के प्रातः 4:00 बजे से सभी पीठासीन पदाधिकारी से आसूचना प्राप्त करनी है कि उनके ईवीएम कार्यरत हैं। ईवीएम में यदि कोई खराबी है तो जिला नियंत्रण कक्ष के मास्टर ट्रेनर से उनकी बात करवानी है, ताकि ठीक करने हेतु उन्हें तकनीकी जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रातः 5:30 बजे से मॉक पोल प्रारंभ करना है। मॉक पोल के लिए 15 मिनट तक पोलिंग एजेंट की प्रतीक्षा करनी है यदि 5:45 तक कोई पोलिंग एजेंट उपस्थित नहीं होता है तो, मॉक पोल प्रारंभ कर देना है। मॉक पोल के समय ईवीएम के तीनों भाग बी यू, सीयू एवं वीवीपैट में से यदि किसी भाग में भी खराबी होगी तो, केवल वही भाग बदला जाएगा। लेकिन मतदान प्रारंभ हो जाने के उपरांत यदि वीवीपैट खराब होता है तो केवल वीवीपैट बदला जाएगा। बीयू एवं सीयू में से कोई भी पार्ट खराब होता है तो ईवीएम का पूरा सेट यानी तीनों भाग बदला जाएगा। मॉक पोल कराने के बाद पीठासीन पदाधिकारी निश्चित रूप से सीआरसी बटन दबा देंगे यह अनिवार्य है। मतदान पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा। अपराह्न 3:45 बजे जितने मतदाता मतदान केंद्र पर रहेंगे, उन्हें उल्टे क्रम से पर्ची दे दिया जाएगा है। साथ ही उनके पहचान पत्र का ठीक से मिलान कर लेना है। ताकि बोगस वोटिंग नहीं हो सके। मतदान समाप्त होने के उपरांत पीठासीन पदाधिकारी को क्लोज बटन दबाना है। यह बात उन्हें स्मरण कराना है। मतदान समाप्ति के उपरांत पोल्ड ईवीएम महिला आईटीआई, रामनगर अवस्थित बज्रगृह में जमा होगा। अनपोल्ड ईवीएम यानी जिस ईवीएम में कोई मत नहीं पड़ा है उसे समाहरणालय अवस्थित वेयरहाउस में जमा कराना है।

उक्त बैठक में जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता और जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी समेकित बाल विकास परियोजना डॉ.रशिम वर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू प्रसाद एवं जिला नियंत्रण कक्ष के कर्मी उपस्थित थे।

सभी जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता मिलनी चाहिये

October 19, 2021
Dbg

19.10.2021 (दरभंगा) : नागरिक सेवा और कानूनी सेवा प्राप्त करना सभी नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सभी जरूरतमंद को कानूनी सहायता मिलनी चाहिये और इसके लिए राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत किया गया है। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव- सह-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद आलम ने प्राधिकार कार्यालय में जिला के विभिन्न प्रखंडों के शिक्षिकाओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि प्राधिकार का काम कानूनी सहायता कार्यक्रम लागू करना और उसका मूल्यांकन एवं निगरानी करना है। साथ ही, इस अधिनियम के अन्तर्गत कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराना भी इसका काम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार का काम नालसा की नीतियों और निर्देशों को कार्य रूप देना और लोगों को निःशुल्क कानूनी सेवा प्रदान करना और लोक अदालतें चलाना है। उन्होंने शिक्षिकाओं से लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया तथा उन्हें जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णु कान्त चौधरी ने बाल श्रम कानून के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता है कि हमारे देश में अधिक बच्चों को कानून के बारे में जानकारी हो कि क्या कानून है? और लोगों को भी पता हो कि क्या कानून है? ताकि बच्चों के अपराध के प्रवृत्ति पर रोक लग सके। उन्होंने शिक्षिकाओं से कहा कि प्राथमिक शिक्षा के विषय वस्तु में बच्चों को सामान्य कानून की शिक्षा दें तो सम्भवतः अपराध में कुछ कमी आ सकती है। अधिवक्ता तौसीफ अख्तर ने विक्टिम कंपनसेशन एक्ट तथा पूनम कुमारी ने बाल विवाह पर विस्तार से चर्चा की। डीपीओ कन्हैया कुमार ने शिक्षाकाओं का स्वागत करते हुए उन्हें प्राधिकार के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर निजी विद्यालय संघ के राघवेंद्र कुमार, कार्यालय कर्मी मुन्ना दास, संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।