October 07, 2021

07.10.2021 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में पीएम केयर फंड से अधिष्ठापित 35 PSA Oxygen Generation Plant का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत डीएमसीएच दरभंगा के ऑडिटोरियम एवं बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री का संबोधन वेब कास्टिंग (Web Casting) के माध्यम से सीधा प्रसारित किया गया। इस मौके पर स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने डीएमसीएच ऑडिटोरियम पहुंचकर इस कार्यक्रम में सहभागिता किया। इस दौरान डीएमसीएच प्रिंसिपल द्वारा सांसद का स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा जिला में चार PSA Oxygen Generation Plant और पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से एक 2000 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाला एक ऑक्सीजन प्लांट का स्थापना किया गया है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा को पांच ऑक्सीजन प्लांट देने हेतु समस्त मिथिलावासियों की ओर से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के प्रयास से चार हजार नया ऑक्सीजन प्लांट भारत को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की चुनौती का मुकाबला करने में अब देश और देश के अस्पताल पहले से कहीं ज्यादा सक्षम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सौ साल बाद आए इस संकट से भारत जिस प्रकार बहादुरी से सामना कर रहा है वह पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोराेना से लड़ाई में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की पूरी व्यवस्था पुख्ता हो इसके लिए हम अभी से तैयारी जारी रखना है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में 93 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया जा चुका है और जल्द ही हमलोग सौ करोड़ के आंकड़े को पार कर जायेंगे। देश भर में एक लाख बीस हजार टीका केंद्र बनाया गया है। ये प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व की बात है। कोविन प्लेटफॉर्म का निर्माण कर भारत ने विश्व को रास्ता दिखाने का काम किया है। उन्होंने राज्य सरकार का प्रभावी मैनेजमेंट का भी तारीफ किया।
इस दौरान पीएम मोदी द्वारा आयुष्मान भारत , आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से आम आदमी को होने वाले फायदे का भी जिक्र किया। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा की केंद्र सरकार हर राज्य को एम्स से जोड़ने हेतु प्रयासरत है। उसी के तहत आज छः से बाईस एम्स का सफर तय किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है की देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज जरूर हो। इसी के अंतर्गत देश में 170 मेडिकल कॉलेज शुरू किया जा चुका है एवम दर्जनों कॉलेज निर्माणाधीन है। कोविड-19 के इस संकट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तत्परता से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में सभी लोग सतर्क व सचेत रहें एवं अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लें और जागरूकता फैलाते हुए अन्य लोगों को भी वैक्सीनेट होने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा की ज़िले में अब तक 2245816 लोगों को कोरोना का दोनो टीका दिया जा चुका है। वर्तमान में ज़िला में कोविड के कुल 1175 बेड, 522 ऑक्सीजन सिलेंडर , 148आईसीयू बेड और 40 वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध है। श्री ठाकुर ने कहा कि कोरोना के इस संकट में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी जरूरतमंद परिवारों को 5 किलो निःशुल्क अनाज दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प था की इस कोविड काल के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों को पालन सभी लोग करें और सभी लोग मास्क पहने।