October 07, 2021

07.10.2021 (दरभंगा) : पांच दिनों तक तक चलने वाले शोध छात्रों के ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का अंतिम दिन आज डॉ. अजय कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी अंबेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी,लखनऊ) से जुड़ें और विषय अंतर अनुशासनात्मक विषयों के साथ संगीत एवं नाट्य विषय में शोध के विविध आयाम के विषय पर विस्तार व सरल उदाहरण देकर व्यापक तरीके से शोध छात्रों एवं अध्येताओं के बीच रखा। उन्होंने कहा की जिस समाज में संगीत नहीं होता वह समाज मृत समाज के समान माना जाता है तथा अपने विषय अंतर अनुशासनात्मक विषयों के साथ संगीत एवं नाट्य विषय में शोध के विविध आयाम, अंतर अनुशासनात्मक विषयों का अध्ययन, इसके उद्देश्य, वर्गीकरण व शोध में इसका प्रयोग को सरल तरीके से कार्यशाला से जुड़े सभी सदस्यों के बीच उन्होंने सांझा किया। कार्यशाला के आरंभ में संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्षया प्रोo पुष्पम नारायण ने विषय विशेषज्ञ प्रोo डॉ अजय कुमार व देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े प्राध्यापकगण, टेक्नीशियन गणेश पासवान व कार्यक्रम से जुड़े लगभग 200 प्रतिभागियों का सहृदय स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यशाला में प्रोo लावण्या कीर्ति सिंह काव्या, विभागीय शिक्षक डॉo वेदप्रकाश, हेमेंद्र लाभ सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में विभागीय शिक्षक डॉo वेदप्रकाश ने इस ऑनलाइन राष्ट्रिय कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु इससे जुडे़ सभी विषय विशेषज्ञों का बारी बारी से एवं संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्षया प्रोo पुष्पम नारायण व विभाग के प्रोo लावण्या कीर्ति सिंह काव्या सहित अन्य शिक्षको का भी धन्यवाद ज्ञापन किया।