Dbg

03.10.2021 (दरभंगा) : दिनांक 03 अक्टूबर 2021 से 07 अक्टूबर 2021 तक चलने वाले शोध छात्रों की ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में कुलपति ने उद्घाटन करते हुए शोध कार्यशाला मंस प्रस्तावित पाँचो दिन के विषय को एक उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने शोध की प्रविधि, विषय वस्तु का चयन, अंतर विषयों में शोध, तुलनात्मक शोध एवं सबसे प्रमुख मूल्य आधारित शोध के लिए छात्रों को प्रेरित किया। विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया। प्रति कुलपति ने रिसर्च मेथाडोलॉजी, प्लेगेरिज्म एवं शोध से जुड़े अन्य तकनीकी पक्षों पर बारीकियों से विस्तार पूर्वक चर्चा कर उद्देश्य पूर्ण शोध के प्रति जागृत किया। आज की विषय विशेषज्ञा प्रोo सुधा सहगल, दयालबाग विश्वविद्यालय, आगरा ने "तुलनात्मक शोध की व्यापकता एवं विशेषता" विषय पर विस्तार से विभिन्न विषयों का उदाहरण देकर व्यापक तरीके से विभिन्न आयामों को शोध छात्रों एवं अध्येताओं के बीच रखा। तुलनात्मक शोध से प्राप्त महत्वपूर्ण विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए करीब 25 शोध प्रारूप के नये विषयों को उल्लेखित किया। आरंभ में संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्ष प्रोo पुष्पम नारायण ने कुलपति, प्रति कुलपति, देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े प्राध्यापकगण एवं लगभग 200 प्रतिभागियों का स्वागत और अभिनंदन किया। प्रोo लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’ पूर्व अध्यक्ष ने सबों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यशाला में विभागीय शिक्षक डॉo वेदप्रकाश, हेमेंद्र लाभ सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। कल दिनांक 04 अक्टूबर को महाराजा सियाजी राव विश्वविद्यालय के प्रो० राजेश केलकर जी का विषय है, Impact of Plagiarism on Research.