July 12, 2017

10.07.2017 (पटना) : बिहार के मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में से एक निश्चय ‘आर्थिक हल युवाओं को बल’ के तहत ’’बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण शिविर’’ का आयोजन जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र, छज्जूबाग के सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान 119 आवेदकों के बीच बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया । 300 विद्यार्थियों के बीच 10 करोड़ का शिक्षा ऋण स्वीकृत किया गया।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण के मामले में पटना जिला अव्वल बन गया है। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से कहा कि आपलोग बेफिक्र होकर पढ़ाई करें। अब आर्थिक परेशानी आपके विकास में बाधक नहीं बनेगी । जिलाधिकारी ने कहा ऋण देने के मामले में बैंक कोई कोताही नहीं करेगा। इसके लिए पांच ऑफिसर तैनात किये गए हैं। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी खुद मॉनिटर कर रहें हैं। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों को स्पष्ट निदेश दिया कि यह योजना अत्यंत महत्वाकाक्षी योजना है तथा शिक्षा ऋण हेतु इस योजना अंतर्गत बिहार सरकार गारंटर के रूप में भूमिका निभा रही है। अतः योजनाओं की स्वीकृति तत्परता पूर्वक करें।
July 12, 2017

10.07.2017 (पटना) : बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे शराबबंदी के संकल्प में एक तरफ जहाँ लगातार शराब माफियाओं अपने नए-नए इजाद के तहत विघ्न डालने से नहीं चूक रहे, वहीँ बिहार पुलिस भी सिमित संसाधनों में शराब माफियाओं के नए-नए ईजाद को नेस्तोनाबूद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तू डाल-डाल, मैं पात-पात।
एसएसपी मनु महाराज द्वारा चलाये चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत राकेश कुमार दुबे अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में जिले में पूर्ण शराबबंदी एवं शराब व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु किये गए प्रभावकारी प्रयासों ने अपना रंग दिखाते हुए विगत दिनों शराब की बड़ी-बड़ी खेप बरामद कर सरकार के संकल्पों को और मजबूती दी है। साथ-साथ शराब से सम्बंधित मामलों में लगभग 2000 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस द्वारा लगातार एनालसिस की जा रही थी की एसएसपी को गुप्त सुचना मिली की धनरुआ थाना अंतर्गत नदवां स्टेशन के पास एक पिकअप वैन में बड़ी शराब की खेप जा रही है। एसएसपी द्वारा फ़ौरन सुचना के आलोक में एसडीपीओ मसौढ़ी , एसएचओ धनरुआ को घटना स्थल पर जाकर सुचना की बारीकियों से सत्यापन कर माफियाओं को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। गठित पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुँचते ही शराब माफियाओं ने पुलिस को देखते ही पिकअप वैन को भगाने का प्रयास किया, मगर पुलिस टीम के कड़ी मेहनत के बदौलत पिकअप वैन को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस टीम द्वारा वैन की तलाशी जब ली गयी तो उसमे 264 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 40 बोतल बीयर की बरामद हुई।
गिरफ्तार हुए वाहन चालक मुकेश कुमार यादव जो की झारखण्ड का रहने वाला है , ने खुलासा किया है की पिकअप वैन का मालिक जो झारखण्ड का रहने वाला है उसी के द्वारा फर्जी तरीके से वाहन पर नंबर लगाकर शराब की बोतलें लादकर भेजा गया था, और बताया गया था की इसे दानापुर में पंहुचाना है, जहाँ एक व्यक्ति मिलेगा उसी के साथ पिकअप लेकर चले जाना है। एसएसपी ने बताया की मुकेश द्वारा पूर्व में भी बिहार राज्य में इसी वाहन से शराब की खेप पहुंचाई गयी है।
शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभावकारी अभियान के तहत गोपालपुर एसएचओ द्वारा कार्रवाई करते हुए 2 शराब माफियाओं के साथ 62 कार्टून अंग्रेजी शराब की बोतल इलाहीबाग के समीप एक विवादित मकान से बरामद किया है। गिरफ्तार शराब सप्लायरों द्वारा बताया गया की यहीं से ये लोग शराब को ले जाकर होम डिलीवरी करते थे और इनका शराब का स्टॉक यही पर रहता था।
दिनांक 30.06.2017 को कोतवाली थाना क्षेत्र से 196 कार्टून अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद किया था किन्तु शराब माफिया मौके वारदात से फरार हो गए थे। पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था एवं एसएचओ कोतवाली ने प्रभावकारी कारवाई करते हुए काण्ड में शामिल 02 माफियाओं को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी मनु महाराज ने लगातार सभी एसएचओ को सूचित करते हुए निर्देश दिया है की अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत "ऑपरेशन विश्वास" के तहत एक मुहीम चलाकर देशी शराब एवं मादक द्रव्य / मनोत्तेजक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। जिस थाने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोताही पायी गयी तो उनके विरुद्ध कठोर आनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। एसएसपी ने आमजनो से भी अपील किया है की पटना पुलिस के WhatsApp number 9939919191 पर किसी भी प्रकार की जानकारी दी जा सकती है। उनका नाम पता गोपनीय रखा जायेगा।
July 02, 2017

29.06.2017 (दरभंगा) : जिला सांख्यिकी कार्यालय दरभंगा के प्रांगण में आज प्रशांत चंद्र महाल नोविस के जन्म दिन पर " सांख्यिकी दिवस " समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह की शुरुआत जिला सांख्यिकी पदाधिकारी दरभंगा , सुरेन्द्र मोची के अध्यक्षता में जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने " प्रशांत चंद्र महाल नोविस " की जीवनी के बारे में बताया की देश-विदेश से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत कैम्ब्रिज विश्विद्यालय से भौतिक एवं गणित में डिग्री हासिल कर वापस आकर उन्होंने 1959 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना कोलकाता में की। इसकी शाखाएं देश के प्रमुख शहरों में है।
जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा की " प्रशांत चंद्र महाल नोविस " का सबसे बड़ा योगदान उनके द्वारा शुरू किया गया सैंपल सर्वे एवं सिस्टमैटिक रैंडम सैंपलिंग संकल्पना है, जिसके आधार पर आज बड़ी-बड़ी नीतियां एवं योजनाएं बनाई जाती है।
समारोह में उपस्थित और वक्ताओं ने उनके अनेक उपलब्धियों की चर्चा अपने शब्दों में की। उक्त कार्यक्रम में सांख्यिकी कार्यालय के कर्मचारीगण, अन्य कार्यालय के कर्मचारीगण , मीडियागण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
July 02, 2017

29.06.2017 (नालंदा) : नालंदा एसपी आईपीएस कुमार आशीष की सामुदायिक पुलिसिंग ने एक बार फिर से नयी उड़ान भरते हुए पंजाब राज्य से बंधक बनाये गए मजदूरों को सकुशल मुक्त करा लिया है। इसी कड़ी में एसपी कुमार आशीष ने एक केस का सफल उद्द्भेदन करते हुए पंजाब से बंधक बनाये गए 29 मजदूरों को उनके परिवार संग सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया।
वाक्या कुछ यूँ हुआ की अमूमन बरसात के बाद बिहार के मजदूर काम करने के लिए अन्य राज्यों में चले जाते है। कुछ मजदूर पुरे परिवार के साथ जाते हैं और जब बरसात का समय आता है तो काम करने के लिए वापस अपने घरों की ओर लौट जाते हैं। इसी कड़ी में इस्लामपुर थाना अंतर्गत ग्राम गौरवनगर एवं सोहजना से अक्टूबर - नवंबर 2016 में 50-60 की संख्या में मजदूर परिवार सहित पंजाब राज्य के पटियाला जिला के सदर समाना थाना अंतर्गत नयागांव में ईंट- भट्टा पर मजदूरी करने के लिए गए थे। अब जैसे ही मानसून ने दस्तक दी वैसे ही सभी मजदूर लोग वापस अपने घरों को लौटने लगे , तभी एसपी कुमार आशीष के संज्ञान में 29 की संख्या में मजदूरों को बंधक बनाकर रखने की बात सामने आयी। एसपी कुमार आशीष ने त्वरित संज्ञान लेते फौरन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , हिलसा के नेतृत्व में तेजतर्रार पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर मजदूर मुहैया कराने वाले लोकल ठिकेदार अरविन्द यादव उर्फ़ नेता जी एवं संजय ठाकुर , सा0 - सोहजना , थाना - इस्लामपुर जिला - नालंदा से पूछताछ के क्रम में खुलासा हुआ की उक्त दोनों व्यक्ति स्थानीय तौर पर मजदूरों को एकत्र कर मुख्या ठिकेदार गुड्डु महतो , सा0 - अजनौर , थाना - नूरसराय , जिला - नालंदा को करीब 60 की संख्या में महिला - पुरुष मजदूर उपलब्ध कराये थे , इसके लिए गुड्डु महतो ने उक्त दोनों को सात लाख रुपया दिया था। गुड्डु महतो सभी मजदूरों को पंजाब राज्य के पटियाला जिला के सदर सामना थाना अंतर्गत नयागांव स्थित ईंट - भट्टा मालिक जयपाल सरसेन के भट्टा पर काम करने के लिए भेज दिए। बरसात का मौसम आ जाने के कारण मजदूर अपने - अपने घर को लौटने लगे तो ईंट -भट्टा मालिक द्वारा हिसाब-किताब किया जाने लगा। ईंट- भट्टा मालिक ने जितना रुपया ठिकेदार को दिए थे उस हिसाब से उनको लेबर मुहैया नहीं कराया गया था। हिसाब में ईंट - भट्टा मालिक का ही रुपया निकल रहा था। स्थानीय लेबर ठीकेदार अरविन्द यादव उर्फ़ नेता जी एवं संजय ठाकुर लिए रूपए के अनुरूप पर्याप्त संख्या में मजदूर उपलब्ध नहीं कराया गया व रुपया रख लिया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा पुरे मामले की गंभीरता से अनुसंधान के बाद खुलासा करते हुए अबिलम्ब पंजाब राज्य के पटियाला जिला के हरमनप्रीत सीमा , पुलिस निरीक्षक -सह-थानाध्यक्ष सदर समाना , तहसीलदार सरदार रंजीत सिंह से संपर्क स्थापित कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए सहयोग करने का अनुरोध किया गया। सभी मजदूर पंजाब से ट्रैन पकड़कर वापस बिहार अपने गाँव लौट रहे हैं। स्थानीय लेबर ठिकेदार अरविन्द यादव उर्फ़ नेता जी एवं संजय ठाकुर को Detain किया गया है।
इस तरह नालंदा एसपी कुमार आशीष के तत्परता एवं उनके द्वारा गठित पुलिस टीम की मेहनत के बदौलत पंजाब राज्य में ईंट - भट्टा पर बंधक बनाये गए सभी 29 मजदूरों को सकुशल मुक्त कराकर सामुदायिक पुलिसिंग की कड़ी ने एक और उड़ान भड़ी है।
July 02, 2017

28.06.2017 (दरभंगा) : जिला पदाधिकारी , दरभंगा डॉo चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गयी। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है : -
(a) पशु पक्षियों को क्रूरता से बचाना एवं उन्हें रोग मुक्त करने हेतु उचित चिकित्सा की व्यवस्था सरकारी अस्पतालों की माध्यम से करवाना ।
(b) पशुओं के स्वास्थ रक्षार्थ हेतु स्वास्थ सम्बन्धी जानकारी देना।
(c) पशुओं के रक्षार्थ गौ-हत्या पर पाबंदी लगाने हेतु जगह-जगह सेमीनार गोष्ठी एवं इसी प्रकार के अन्य जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना।
(d) गौ-हत्या के उद्देश्य से एक जगह से दूसरे जगह ले जा रहे जानवरों के रोक थाम हेतु जगह-जगह चेक पोस्ट लगाने की व्यवस्था करना।
(e) पशु मेला में पशुओं को आराम से रहने, खाने-पीने के उद्देश्य से मेला समिति के स्तर से उनके लिए पूरी व्यवस्था करवाना तथा मालिक द्वारा आना-कानी करने पर उनके लिए अनुशासनिक कार्रवाई करना।
(f) पशुपालकों द्वारा दुधारू जानवरों पर ज्यादा दूध उतारने की दृष्टि से अनेक प्रकार की अनावश्यक दवाओं के प्रयोग पर रोक लगाना तथा ऑक्सीन टॉक्सी दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना इत्यादि इस समिति का मुख्य कार्य होगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉo चंद्रशेखर सिंह ने बताया की पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत साल में एक बार अप्रैल माह में आम सभा की बैठक की जानी है। इसके द्वारा सालाना कार्यक्रम का अनुमोदन किया जायेगा। उन्होंने कहा की पशुओं पर क्रूरता रोकने हेतु इस अधिनियम को लाया गया है। आज की बैठक में कार्यकारणी के सदस्यों का चुनाव किया जायेगा। चयनित सदस्यों के साथ कार्यकारणी की बैठक प्रत्येक तीन महीनो पर आहूत की जाएगी। समिति में जिलाधिकारी के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक , जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला पशु कल्याण समिति के प्रतिनिधि होंगे।
आज की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारणी हेतु चार सदस्यों का चयन आम सभा के सदस्यों के सहमति से किया गया।
(a) विवेकानंद सिंह
(b) हुमायूँ शेख
(c) प्रकाश चंद्र मिश्र
(d) संजीव कुमार झा
जिलाधिकारी डॉo चंद्रशेखर सिंह ने नवगठित कार्यकारणी के सदस्यों के साथ जल्द ही बैठक आयोजित करने का निदेश दिया।