July 12, 2017

10.07.2017 (पटना) : बिहार के मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में से एक निश्चय ‘आर्थिक हल युवाओं को बल’ के तहत ’’बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण शिविर’’ का आयोजन जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र, छज्जूबाग के सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान 119 आवेदकों के बीच बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया । 300 विद्यार्थियों के बीच 10 करोड़ का शिक्षा ऋण स्वीकृत किया गया।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण के मामले में पटना जिला अव्वल बन गया है। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से कहा कि आपलोग बेफिक्र होकर पढ़ाई करें। अब आर्थिक परेशानी आपके विकास में बाधक नहीं बनेगी । जिलाधिकारी ने कहा ऋण देने के मामले में बैंक कोई कोताही नहीं करेगा। इसके लिए पांच ऑफिसर तैनात किये गए हैं। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी खुद मॉनिटर कर रहें हैं। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों को स्पष्ट निदेश दिया कि यह योजना अत्यंत महत्वाकाक्षी योजना है तथा शिक्षा ऋण हेतु इस योजना अंतर्गत बिहार सरकार गारंटर के रूप में भूमिका निभा रही है। अतः योजनाओं की स्वीकृति तत्परता पूर्वक करें।