July 20, 2017

16.07.2017 (दरभंगा) : अचानक मेरे मन में ये संकल्प आया की समाज को इस सेवा की जरूरत है क्योंकि हम स्वस्थ होंगे तो मेडिटेशन कर समाज व परिवार की सेवा कर सकेंगे। उक्त बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के लहेरियासराय टावर स्थित स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आरती ने मेडिकल कैंप के बारे में कहा।
आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन ब्रह्माकुमारी आरती एवं ब्रह्माकुमार सुधाकर के नेतृत्व में किया गया। जिसमे लगभग 200 से ऊपर हर वर्ग के लोगों ने इस मेडिकल कैंप का लाभ लिया। खासकर दूर गाँव-गाँव से काफी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित लोगों ने आकर इस निःशुल्क मेडिकल कैंप का भरपूर लाभ लिया।
ब्रह्माकुमारी आरती ने बताया की इस कैंप में अनुभवी एलोपैथी एवं होमियोपैथी के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को देखा गया तथा जरूरत के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ भी दी गयी।
मेडिकल कैंप में अपना सहयोग दे रहे डॉक्टर राजेश कुमार (फिजिसियन,एमडी ) ने DarbhangaOnline से बात करते हुए कहा की हम लोग जब क्लिनिक पर पेशेंट देखते हैं तथा यहाँ सेवा केंद्र में आकर पेशेंट देखना , दोनों में काफी अंतर महसूस हुआ। यहाँ पेशेंट को देखते हुए काफी सुखद की अनुभूति प्राप्त हुई। डॉक्टर राजेश ने कहा की काफी पेशेंट को देखा जिसमे ज्यादातर हाइपरटेंशन व डायबेटिक पेशेंट थे जिनका डायग्नोसिस कर उनको उनके जरूरत के हिसाब से निशुल्क मेडिसिन भी दिया गया एवं कुछ ऐसे पेसेंट थे जिनका मेडिसिन प्रॉपर नहीं चल रहा था उनको उनके आवश्यकता अनुसार सलाह दी गयी। डॉक्टर राजेश ने कहा की अगर कैंप में जांच की व्यवस्था होती तो और भी पेसेंट को लाभ मिलता। फिलहाल ओपीडी के तर्ज़ पर हमलोगों ने पेसेंट डायग्नोसिस कर उनको सलाह व आवश्यकता अनुसार मेडिसिन दी। उन्होंने कहा की वर्तमान समय में जो लोगों का लाइफस्टाइल है उसमे सभी लोगों को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय द्वारा चलाये जा रहे राजयोगा मेडिटेशन से जुड़ कर अपने जीवन को आनंदित बना सकते हैं।
इस कैंप में सहयोग दे रहे डॉक्टर संजय कुमार ( एमडी ) ने कहा की ज्यादातर पेसेंट जेनरल बिमारियों से परेशान थे जैसे हाइपरटेंशन , डायबेटिक , कफ एंड कोल्ड इत्यादि , जिनका प्रॉपर डायग्नोसिस कर उनको उनके जरूरत के हिसाब से निःशुल्क दवाइयां दी गयीं। डॉक्टर संजय कुमार ने कहा की दवा के साथ साथ योग अगर हो तो और भी अच्छा, क्योंकि दवा अपना काम करता है व योग पुरे बॉडी को रीजेनरेट कर एक नयी ऊर्जा प्रदान करता है। आज जरूरत है मास लेबल पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय द्वारा चलाए जा रहे राजयोगा मेडिटेशन से जुड़ अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाने की।
डॉक्टर शिवजी प्रसाद साहू ( होमियोपैथी ) ने DarbhangaOnline द्वारा पूछे जाने पर की अमूमन क्लिनिक पर पेशेंट को फीस देकर दिखाना पड़ता है। वहां पर आपके द्वारा पेशेंट को देखना और यहाँ चैरिटी में अपना बहुमूल्य समय देकर पेशेंट को देखना , कैसा महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर शिवजी प्रसाद साहू ने कहा की वो काफी समय से इस संस्था द्वारा चलाये जा रहे ज्ञान से जुड़े हैं। उन्होंने ने कहा की ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय ने मुझे आत्मिक ज्ञान दिया। उन्होंने कहा की मुझे बड़ी ख़ुशी हो रही है की मैं आत्मिक डॉक्टर के साथ-साथ लौकिक डॉक्टर बन सेवा कर रहा हूँ और मुझे ख़ुशी होगी की मैं वर्ल्ड की सेवा अपने ज्ञान के माध्यम से करूँ। उन्होंने कहा की सुबह से काफी पेशेंट को देखा है जो क्रॉनिकल बिमारियों से ग्रसित थे जैसे अर्थराइटिस , स्टॉमक , हेपेटोबैगैलिका , स्किन इत्यादि। डॉक्टर शिवजी प्रसाद साहू ने कहा की अगर दवाई के साथ-साथ राजयोगा मेडिटेशन भी लोग करें तो सोने पे सुहागा। उन्होंने ने कहा की आज हर इंसान की जरूरत बन गयी है योग।
ब्रह्माकुमारी आरती ने कहा की वो आगे भी इस तरह की कैंप का आयोजन कर लोगों को राहत पहुँचाने का काम करेंगी। इस संस्था से जुड़े कई सदस्यों ने सुबह से शाम तक अपनी सेवा देकर जनहित में एक अच्छा पहल किया।
July 20, 2017

15.07.2017 (दरभंगा) : 24x7 पुलिसिंग की तर्ज़ पर मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार अपने पुलिसिंग में व्यस्त थे की अचानक एक कॉल आया की सिमरी थाना क्षेत्र एनoएचo-57 से कुछ मोटरसाइकिल सवार अपराधकर्मी एक पिकअप भान को लूटकर मधुबनी के तरफ भाग रहे हैं। सेकेंड बिताये बिना मब्बी ओपी प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए गेहुमी पुल के पास वाहनों का चेकिंग लगाया , सिलसिलेवार चेकिंग के दरमियां कुछ समय के बाद पुलिस ने देखा की 06-07 मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखते ही चकमा देकर भागने का प्रयास कर ही रहे थे की ड्यूटी पर तत्पर मब्बी थाना द्वारा खदेड़ कर एनoएचo 57 से दो अपराधकर्मी को पकड़ा। एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की अन्य अपराधी जिनकी संख्या लगभग 10 थी, अँधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।
गिरफ्तार हुए दोनों के निशानदेही पर लुटा गया पिकअप भान एवं लूट का दो मोटरसाइकिल व दो मोबाइल, लूट का 41000( इकतालीस हज़ार ) रुपये की बरामदगी की गयी। एसएसपी ने बताया की तत्काल सदर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मब्बी, सिमरी, भालपट्टी तीनो एसएचओ के द्वारा एक टीम बनाकर गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर मधुबनी जा कर इसके सहयोगी (a) सुमन कुमार , पेo राजेंद्र साह , (b) अजय कुमार , पेo विजय कुमार दोनों लहेरियागंज (c) रोहित कुमार , पेo रामेश्वर साह ,बलिया , जिला मधुबनी इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी द्वारा सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर , दरभंगा , मधुबनी जिले में कई संगीन लूट एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसमे 13.07.2017 को ही इस गिरोह के द्वारा थाना रुन्नीसैदपुर जिला सीतामढ़ी एवं थाना हायाघाट जिला मुजफ्फरपुर में 03 मोटरसाइकिल एवं नगर में लूटपाट के घटना को स्वीकार किया है। इसका सत्यापन सम्बंधित जिला के पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। एसएसपी ने बताया की इस गिरोह के अधिकांश सदस्य मधुबनी जिला के हैं। इस गिरोह का मुख्य सदस्य निकेश झा है और इसके गिरोह की संख्या लगभग 15 है। ये लोग एनoएच0 और स्टेट हाईवे पर लूटपाट एवं डकैती की घटना को अंजाम देते हैं। एसएसपी ने बताया की ये सभी अपराधकर्मी काफी शातिर हैं।
निश्चित रूप से इन सबों के गिरफ्तारी के बाद दरभंगा पुलिस के साथ-साथ और भी कई जिलों की पुलिस ने थोड़ी राहत की साँस ली होगी।
बरामदगी :-
(a) बिना नंबर का काला अपाची मोटरसाइकिल।
(b) बिना नंबर का एक नया पल्सर मोटरसाइकिल।
(c) दो मोबाइल फ़ोन , एक सैमसंग , एक माइक्रोमैक्स।
(d) नगद 41000/- (इकतालीस हज़ार) रुपया।
(e) कंशी से दिनांक 13.07.2017 को लुटा गया आम लदा पिकअप वैन
July 20, 2017

13.07.2017 (दरभंगा) : प्रमण्डलीय वाणिज्य एवं उधोग परिषद् द्वारा शहर में भाड़ी जलजमाव पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मेयर श्रीमती बैजयंति खेड़िया का पुष्प गुच्छ से स्वागत से किया गया। गोष्ठी में उपस्थित व्यवसायी , डॉक्टर , प्रोफेसर व कई बुद्धिजीवी वर्गों ने अपनी शब्दों में मेयर को अतिवृष्टि के कारण हुई समस्यायों से अवगत कराया। मुख्य रूप से जो समस्या का जिक्र हुआ वो कुछ इस प्रकार था।
(a) शहर में जगह-जगह जलजमाव की समस्या
(b) सड़कों पर कूड़ा समय से उठाने की समस्या
(c) नालों की सफाई समय से न होने की समस्या
(d) नालों एवं सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या
(e) बिना किसी मास्टर प्लान के काम करने की समस्या ,इत्यादि।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए चैम्बर के अध्यक्ष पवन सुरेका ने सभी लोगों का हार्दिक स्वागत कर इस आयोजन पर अपने उद्बोधन में कहा की तीन दिनों की इस बारिश ने शहर के लोगों को हिलाकर कर रख दिया। व्यवसायियों को काफी नुक्सान का सामना करना पड़ा।
गोष्ठी में उपस्थित प्रतिनिधि ने अपने सुझाव एवं समस्याओं को रखते हुए कहा की जलजमाव का मुख्य कारण बरसात के पूर्व जो नालों की सफाई होनी चाहिए थी वह नहीं हो पायी। दो सड़कों के बीच बने कलभर्ट के अंदर बनाते समय जो सेंट्रिंग का सामान लगाया जाता है वह कभी हटाया नहीं गया और वह मलबों के नीचे गिरकर उस कलभर्ट को जाम कर देता है। समस्यायों में नालों एवं सड़कों का अतिक्रमण भी एक बहुत बड़ा बाधक है। बरसात के पानी के बाद सफाई नहीं होने से महामारी फैलने की आशंकाएँ भी रहती है। बात यह भी निकल कर सामने आयी की जिस राज्य या नगर में व्यवसायियों की प्रगति नहीं हो पाती तो उस शहर का विकास भी अवरुद्ध हो जाता है। जनता एवं व्यवसायियों का अगर दायित्व बनता है की समय पर टैक्स भुगतान करें तो नगर निगम का भी यह दायित्व बनता है कि वह अपनी कार्य-पद्धति को सुधारते हुए शहर वासियों को वो सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं जिससे वो वर्षों से वंचित हैं। जनसंख्या बढ़ती गयी, टैक्स बढ़ता गया मगर सुविधा घटती गयीं। बिना किसी मास्टर प्लान के कार्य प्रारम्भ कर दिया जाता है, जिससे किया हुआ कार्य निष्क्रिय हो जाता है।
चैम्बर की ओर से उपाध्यक्ष विजय कुमार बैरोलिया ने मेयर को यह आश्वासन दिया की नगर के विकास में जो भी सहयोग होगा पूर्णरूप से दिया जायेगा एवं व्यवसायियों से भी अनुरोध किया गया की पॉलीथिन सड़कों एवं नालों पर ना फेकें।
सभी समस्या व सुझाव को बड़े गंभीरता से सुनते हुए मेयर श्रीमती बैजयंति खेड़िया ने शहर वासियों व व्यवसायियों को यह सकारात्मक आश्वासन दिया की अभी हुई अतिवृष्टि के कारण जो समस्या उत्पन्न हुई है उसे युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। नगर निगम में विभिन्न प्रकार की समस्याएं हैं, वो जलजमाव की समस्या हो या नालों की सफाई की समस्या या फिर सड़कों पर कूड़ा उठाने की, हम प्रयत्नशील है की इन समस्याओं का निदान यथाशीघ्र हो। उन्होंने कहा की अभी मुझे सिर्फ एक महीना हुआ है कार्यभार संभाले हुए। मुझे व्यापारियों के साथ-साथ सभी लोगों का सहयोग अगर मिलेगा तो मैं यह वादा करती हूँ की मात्र एक साल में आप द्वारा रखी गयी समस्यायों का समाधान कर दूँगी, और आप महसूस करेंगे की शहर क्या से क्या हो गया। आपका पूर्ण सहयोग चाहिए।
चैम्बर के प्रधान सचिव सुनील कुमार गामी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
उक्त गोष्ठी में अजय कुमार पोद्दार, डॉo रमण कुमार वर्मा, प्रोo जितेंद्र नारायण, प्रबोध कुमार सिन्हा, डॉo केo एनo पीo सिन्हा, प्रदीप कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, ओम प्रकाश सर्राफ, राजेश बोहरा, मनमोहन सरावगी, किशुन साह, नगर प्रबंधक नवरत्न जी, शिवभगवान गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, सुशील जैन उपस्थित थे।
July 13, 2017

11.07.2017 (दरभंगा) : बहेड़ा एसएचओ को गुप्त सुचना मिली की बिरौल की तरफ से एक बोलेरो में कुछ अपराधकर्मी आ रहे हैं। सुचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएचओ पुलिस टीम के साथ भरत चौक पर पहुँच गाडी चेकिंग करने लग गए।
गाड़ियों की सिलसिलेवार चेकिंग के दौरान एक बोलेरो जिसमे कुछ लोग सवार थे ,उन्होंने पुलिस चेकिंग को देखते ही गाडी भगाने का प्रयास किया और सोचा की पुलिस के आँखों में धुल झोक कर निकल लेंगे। मगर पुलिस टीम ने त्वरित करवाई करते हुए फ़ौरन बोलेरो के पीछे अपनी गाडी भगायी और अपराधियों को धर दबोचा।
पुलिस द्वारा बताया गया की पकड़े गए एक नंदन शर्मा थाना कुशेश्वर स्थान तथा दूसरा संतोष कुमार सुमन , थाना -सिंघिया , जिला समस्तीपुर का है जो नशे के हाल में था। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के नतीजे के आधार पर बहेरा थाना में धारा 37 (बीo) बिहार मधनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस द्वारा पूछ-ताछ के दरमियां इनलोगो बताया की मनीगाछी एनoएचo 57 के बगल में हरियाणा से एक ट्रक अवैध शराब आने वाला है और ये लोग वहीं से शराब लाने जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी सत्यवीर सिंह के आदेशानुसार एसडीपीओ अंजनी कुमार के नेतृत्व में मनीगाछी व बहेड़ा थाना के जॉइंट टीम का गठन कर अवैध शराब से भड़ी हुई ट्रक को जब्त करने का निर्देश दिया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा निर्देश का पालन करते हुए फकड़ीना मोड़ मनीगाछी के पास से काफी जद्दोजेहद के बाद उक्त अवैध शराब से भड़ी हुई ट्रक को पकड़ने में सफलता पायी। पुलिस द्वारा बताया गया की मौके से दो व्यक्ति भी पकडे गए जिसने अपना नाम दिनेश कुमार ,थाना -रोहतक , हरियाणा एवं नविन सिंह , थाना -चरखीदादरी , हरियाणा बताया है। पकडे गए व्यक्ति ने बताया की ये अवैध शराब से भड़ी ट्रक बिनोद बलहाड़ा ,थाना - रोहतक,हरियाणा के द्वारा भेजा गया है।
जब्त की गयी शराब की बोतलें :-
(a) Royal stag - 375 ml - 2535 bottle
(b) Royal stag - 750 ml - 528 bottle
(c) OC Blue - 750 ml - 120 bottle
July 12, 2017

11.07.2017 (दरभंगा) : भाड़ी वर्षा को देखते हुए डीएम डॉ0 चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव से निजात पाने हेतु आपातकाल योजना के कार्यान्वन हेतु विभिन्न विभागों के बीच समन्वय हेतु बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गयी।
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय व दिया गया विशेष निदेश :
(a) डी.एम.सी.एच. परिसर में अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए दो बड़ी गाडी प्रशासन की तरफ से डी.एम.सी.एच अधीक्षक को सुपुर्द करने हेतु निदेश दिया गया। ताकि डी.एम.सी.एच. के चिकत्सकों को आवागमन में सुविधा हो सके।
(b) डी.एम.सी.एच. के क्षात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों के भोजन हेतु आपातकालीन व्यवस्था करने का निदेश डी.एम.सी.एच. प्राचार्य को दिया गया।
(c) शहर के सभी प्रमुख नालों से पानी के निकलने हेतु कार्यों के निरिक्षण व पर्यवेक्षण के निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ जिला प्रशासन वरीय पदाधिकारीगण एवं पुलिस बल को भी प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया ।
(d) डीएम डॉo चंद्रशेखर सिंह ने नालों पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माणकर्ताओं पर जल्द ही कड़ी कारवाई करने की मंशा जाहिर की।
(e) सिविल सर्जन दरभंगा को हैलोजन, क्लोरीन टैबलेट का पर्याप्त मात्रा में भंडारण करने का निदेश दिया।
(f) सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूरी रखने का निदेश दिया गया तथा केंद्रों के सभी चिकित्सकगण को विशेष कर डायरिया के इलाज हेतु दवाओं का भंडारण एवं सर्पदंश के निदान हेतु दवाइयां भी प्रयाप्त मात्रा में सुनिश्चित रखने का निदेश दिया गया।
(g) विधुत विभाग के अभियंताओं को जे.ई./ए.ई. के साथ गैग मैन की टोली को विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रखने का निदेश दिया गया। उन टोलों की सूचि मोबाइल नंबर के साथ जिला नियंत्रण कक्ष - 06272-240600 को भी देने का निदेश दिया गया।
डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने विशेष रूप से नगरवासियों से अनुरोध किया की बासी खाना एवं गंदे पानी पीने से परहेज करें तथा आवयश्कता अनुसार पानी को गर्म कर पियें।