15.07.2017 (दरभंगा) : 24x7 पुलिसिंग की तर्ज़ पर मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार अपने पुलिसिंग में व्यस्त थे की अचानक एक कॉल आया की सिमरी थाना क्षेत्र एनoएचo-57 से कुछ मोटरसाइकिल सवार अपराधकर्मी एक पिकअप भान को लूटकर मधुबनी के तरफ भाग रहे हैं। सेकेंड बिताये बिना मब्बी ओपी प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए गेहुमी पुल के पास वाहनों का चेकिंग लगाया , सिलसिलेवार चेकिंग के दरमियां कुछ समय के बाद पुलिस ने देखा की 06-07 मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखते ही चकमा देकर भागने का प्रयास कर ही रहे थे की ड्यूटी पर तत्पर मब्बी थाना द्वारा खदेड़ कर एनoएचo 57 से दो अपराधकर्मी को पकड़ा। एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की अन्य अपराधी जिनकी संख्या लगभग 10 थी, अँधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।

गिरफ्तार हुए दोनों के निशानदेही पर लुटा गया पिकअप भान एवं लूट का दो मोटरसाइकिल व दो मोबाइल, लूट का 41000( इकतालीस हज़ार ) रुपये की बरामदगी की गयी। एसएसपी ने बताया की तत्काल सदर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मब्बी, सिमरी, भालपट्टी तीनो एसएचओ के द्वारा एक टीम बनाकर गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर मधुबनी जा कर इसके सहयोगी (a) सुमन कुमार , पेo राजेंद्र साह , (b) अजय कुमार , पेo विजय कुमार दोनों लहेरियागंज (c) रोहित कुमार , पेo रामेश्वर साह ,बलिया , जिला मधुबनी इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी द्वारा सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर , दरभंगा , मधुबनी जिले में कई संगीन लूट एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसमे 13.07.2017 को ही इस गिरोह के द्वारा थाना रुन्नीसैदपुर जिला सीतामढ़ी एवं थाना हायाघाट जिला मुजफ्फरपुर में 03 मोटरसाइकिल एवं नगर में लूटपाट के घटना को स्वीकार किया है। इसका सत्यापन सम्बंधित जिला के पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। एसएसपी ने बताया की इस गिरोह के अधिकांश सदस्य मधुबनी जिला के हैं। इस गिरोह का मुख्य सदस्य निकेश झा है और इसके गिरोह की संख्या लगभग 15 है। ये लोग एनoएच0 और स्टेट हाईवे पर लूटपाट एवं डकैती की घटना को अंजाम देते हैं। एसएसपी ने बताया की ये सभी अपराधकर्मी काफी शातिर हैं। निश्चित रूप से इन सबों के गिरफ्तारी के बाद दरभंगा पुलिस के साथ-साथ और भी कई जिलों की पुलिस ने थोड़ी राहत की साँस ली होगी।

बरामदगी :- (a) बिना नंबर का काला अपाची मोटरसाइकिल। (b) बिना नंबर का एक नया पल्सर मोटरसाइकिल। (c) दो मोबाइल फ़ोन , एक सैमसंग , एक माइक्रोमैक्स। (d) नगद 41000/- (इकतालीस हज़ार) रुपया। (e) कंशी से दिनांक 13.07.2017 को लुटा गया आम लदा पिकअप वैन