11.07.2017 (दरभंगा) : बहेड़ा एसएचओ को गुप्त सुचना मिली की बिरौल की तरफ से एक बोलेरो में कुछ अपराधकर्मी आ रहे हैं। सुचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएचओ पुलिस टीम के साथ भरत चौक पर पहुँच गाडी चेकिंग करने लग गए।

गाड़ियों की सिलसिलेवार चेकिंग के दौरान एक बोलेरो जिसमे कुछ लोग सवार थे ,उन्होंने पुलिस चेकिंग को देखते ही गाडी भगाने का प्रयास किया और सोचा की पुलिस के आँखों में धुल झोक कर निकल लेंगे। मगर पुलिस टीम ने त्वरित करवाई करते हुए फ़ौरन बोलेरो के पीछे अपनी गाडी भगायी और अपराधियों को धर दबोचा।

पुलिस द्वारा बताया गया की पकड़े गए एक नंदन शर्मा थाना कुशेश्वर स्थान तथा दूसरा संतोष कुमार सुमन , थाना -सिंघिया , जिला समस्तीपुर का है जो नशे के हाल में था। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के नतीजे के आधार पर बहेरा थाना में धारा 37 (बीo) बिहार मधनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा पूछ-ताछ के दरमियां इनलोगो बताया की मनीगाछी एनoएचo 57 के बगल में हरियाणा से एक ट्रक अवैध शराब आने वाला है और ये लोग वहीं से शराब लाने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी सत्यवीर सिंह के आदेशानुसार एसडीपीओ अंजनी कुमार के नेतृत्व में मनीगाछी व बहेड़ा थाना के जॉइंट टीम का गठन कर अवैध शराब से भड़ी हुई ट्रक को जब्त करने का निर्देश दिया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा निर्देश का पालन करते हुए फकड़ीना मोड़ मनीगाछी के पास से काफी जद्दोजेहद के बाद उक्त अवैध शराब से भड़ी हुई ट्रक को पकड़ने में सफलता पायी। पुलिस द्वारा बताया गया की मौके से दो व्यक्ति भी पकडे गए जिसने अपना नाम दिनेश कुमार ,थाना -रोहतक , हरियाणा एवं नविन सिंह , थाना -चरखीदादरी , हरियाणा बताया है। पकडे गए व्यक्ति ने बताया की ये अवैध शराब से भड़ी ट्रक बिनोद बलहाड़ा ,थाना - रोहतक,हरियाणा के द्वारा भेजा गया है। 

जब्त की गयी शराब की बोतलें :-
(a) Royal stag - 375 ml - 2535 bottle 
(b) Royal stag - 750 ml - 528  bottle
(c) OC Blue - 750 ml - 120 bottle