DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

श्री केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल की शपथ ली

June 25, 2017


22.06.2017 (पटना) : राजभवन परिसर स्थित राजेन्द्र मंडप में महामहिम राज्यपाल , बिहार के पद के लिए श्री केशरी नाथ त्रिपाठी को शपथ दिलाई गयी। माननीय पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री राजेन्द्र मेनन ने श्री केशरी नाथ त्रिपाठी को राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई। भारतीय स्वतंत्रता-प्राप्ति के पश्चात बिहार 37वें महामहिम राजयपाल के रूप में श्री केशरी नाथ त्रिपाठी ने शपथ ली।  इसके पृर्व भी पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल श्री त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल के कृत्यों के निर्वहन हेतु शपथ ली थी और इनका कार्यकाल 27 नवम्बर, 2014 से प्रारम्भ होकर 15 अगस्त, 2015 तक रहा था।  

शपथ-ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव , बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी , बिहार विधान परिषद् के उप-सभापति हारुण रशीद , बिहार विधान परिषद् में नेता-प्रतिपक्ष , बिहार विधान सभा में नेता-प्रतिपक्ष, बिहार सरकार के कई मंत्रीगण , न्यायाधीशगण , बिहार विधानमंडल के कई सदस्यगण, विभिन्न आयोगों / समितियों / बोर्डों / निगमों / प्राधिकारों आदि के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष , राज्य सरकार के वरीय प्रशासनिक अधिकारीगण , विभिन्न सामाजिक-राजनितिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिथिला से सम्बन्ध का आह्वान किया, कहा राज्य मे बीजेपी की सरकार के लिए करेंगे प्रयास

June 18, 2017


15.06.2017 (दरभंगा): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरभंगा यात्रा के दौरान भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के भीतर नई उत्साह और अच्छी सार्वजनिक प्रतिक्रिया देखने को मिली । केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल के पुरे होने का जश्न मनाने और सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दरभंगा के दौरे पे आये थे।

भाजपा केंद्र सरकार की विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से किए गए अच्छे काम का उल्लेख करते हुए योगी ने बिहार में भाजपा सरकार के लिए विशेष जोर दिया । एक ओर उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी तीन माह की सरकार द्वारा उठाए गए कुछ कार्यों का उल्लेख किया वहीँ दूसरी ओर उन्होंने लोगों से जुड़ने के लिए अयोध्या के साथ मिथिला सम्बन्ध का आह्वान करते हुए उपस्थित लोगों से कहा की भाजपा की सरकार ही राज्य का समुचित विकास कर सकती है।

योगी आदित्यनाथ का दरभंगा दौरा 2020 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए समर्थन के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर बिहार में उनकी लोकप्रियता पूर्वी उत्तर प्रदेश के समान है।

वर्तमान महागठबंधन सरकार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को तीन तलाक  पर अपनी चुप्पी की व्याख्या करनी चाहिए। लालू और उनके दो मंत्री बेटों पर एक स्पष्ट हमले में उन्होंने कहा कि भाजपा देश में वंशवाद की राजनीति का अंत सुनिश्चित करेगी।

योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह बिहार दौरा जारी रखेंगे और वर्ष 2020 में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए सतत काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 300 करोड़ रूपए के विकास परियोजना का उद्घाटन; कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले महिलाओं के लिए आरक्षण और शराब प्रतिबंध लागू करें

June 18, 2017


14.06.2017(दरभंगा) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा यात्रा के दौरान जिले में  लगभग 300 करोड़ की राशि की विकास परियोजनाओं की नींव रखी। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य अभी भी 2014 के चुनाव अभियान के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए विभिन्न परियोजनाओं और निधि के वादों के लिए इंतजार कर रहा है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुचर्चित दरभंगा यात्रा के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्हें पहले उत्तर प्रदेश में शराब निषेध लागू करना चाहिए और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करना चाहिए।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों के साथ किए गए वादे को लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और राज्य सरकार बहुत तेजी से सभी वादों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही है, वहीँ उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए बड़े वादों पे कटाक्ष करते हुए कहा की अभी भी उनके द्वारा किये गए वादों का कोई पता नहीं है, और राज्य की जनता इंतज़ार ही कर रही है। 

गाय सुरक्षा समूहों के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले रोड पे भटकते जानवरों के लिए उचित देखभाल सुनिश्चित करना चाहिए जो काफी बड़ी संख्या में हैं।

ख़ुशी मंजिल नहीं,यात्रा है : राजयोगिनी अंजू दीदी

June 17, 2017


10.06.17(दरभंगा) : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के तत्वाधान में " तनाव मुक्त खुशनुमा जीवन " विषय पर आधारित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में टाटानगर से आयी हुई राजयोगिनी अंजू दीदी ने ख़ुशी शब्द को बड़े विस्तार से वर्णन करते हुए कहा की हर इंसान के जीवन में ख़ुशी बहुत मायने रखती है। थोड़ी सी ख़ुशी मिल जाने के बाद ये समझना चाहिए की अब मंजिल मिल गयी , ये कहना मुनासिब न होगा। जरूरत है इसे हमेशा बरकरार रखने की, और ये तभी संभव है जब इंसान ये सोचे की " ख़ुशी मंजिल नहीं, यात्रा है "।

" तनावमुक्त खुशनुमा जीवन " कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत लहेरियासराय स्थित लोहिया धर्मशाला में हुई। सबसे पहले मंच पर आसीन सभी अतिथियों का स्वागत ब्र.कु.आरती , ब्र.कु. दिशा , ब्र.कु. पूजा ने पुष्पगुच्छ व फूलों से किया। इसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन आर. के. खंडेलवाल , कमिश्नर , दरभंगा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कुमारी साक्षी ने स्वागत नृत्य कर अतिथियों एवं श्रोताओं का मन मोह लिया ।

मुख्य वक्ता के रूप में टाटानगर से आयीं राजयोगनि अंजू दीदी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को " तनावमुक्त खुशनुमा जीवन " के टिप्स दिए।  उन्होंने कहा की तनावमुक्त खुशनुमा जीवन के लिए हमेशा मन में ख़ुशी होना अति आवश्यक है। ख़ुशी एक ऐसा जादू है जो अगर मन में हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। आज हर कोई ख़ुशी की तलाश में है , अध्यात्म से जुड़ कर मन के मालिक बन कर जीवन खुशनुमा बनाया जा सकता है। राजयोगिनी अंजू दीदी ने कहा की ख़ुशी हमारी आंतरिक चीज है , जिसे हम कहीं और तलाश करते हैं। ख़ुशी का मतलब सकारात्मक अपेक्षा, दिल से जुड़ाव। ये तभी संभव होगा जब आध्यात्मिकता के द्वारा Self Realisation करें । अपने Belief System को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा की हमारा Belief System हमारे जीवन की दिशा तय करता है। छोटे-छोटे कार्य भी अगर ख़ुशी-ख़ुशी करें तो अनंत ख़ुशी मिलेगी। हमारी दृष्टि पर निर्भर करती है खुशी।  क्षमा करने की आदत डालनी चाहिए। अंदर से शांत अवस्था बाहर की जिंदगी खुश कर सकती है। जीवन में छोटी-छोटी गलतफहमियां भी बड़ी से बड़ी खुशियों को निगल लेती है।  किसी का आभार व्यक्त करना भी एक बड़ा गुण है। इससे भी ख़ुशी की अनुभूति प्राप्त होती है। उन्होंने ने कहा की राजयोगा मेडिटेशन के माध्यम से जीवन को खूब बेहतर बनायें।

मंच संचालन करते हुए ब्र.कु. सुधाकर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा की मेडिटेशन को जीवन में अपनाकर खुशनुमा जीवन का आनंद ले  सकते हैं। 

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए ब्र.कु. आरती ने कहा की राजयोगा मेडिटेशन नियमित करने से जीवन को खुशनुमा एवं तनावमुक्त बना सकते हैं।  उक्त कार्यक्रम में वरीय उपसमाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी , शहर के कई गणमान्य डॉक्टर, प्रोफेसर एवं बुद्धिजीवी वर्ग ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।



बेहतर व्यवस्था में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण एवं निर्वाचन कार्यक्रम

June 10, 2017


09.06.17(दरभंगा) : निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉo चंद्रशेखर सिंह के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित अम्बेदकर सभागार में शपथ ग्रहण एवं मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

मेयर के चुनाव हेतु दो नामांकन दाखिल किये गए। बैजयंती देवी खेड़िया व पूजा मंडल । गुप्त मतदान के आधार पर बैजयंती देवी खेड़िया को 30 मत तथा पूजा मंडल को 18 मत प्राप्त हुए। कुल 12 मतों से जीतकर बैजयंती देवी खेड़िया मेयर बनीं।
डिप्टी मेयर चुनाव हेतु भी दो नामांकन दाखिल किये गए। बदरुज्जमा ख़ाँ तथा मधुबाला सिन्हा। गुप्त मतदान के आधार पर कराये गए चुनाव में बदरुज्जमा खाँ को 28 तथा मधुबाला सिन्हा को 20 मत प्राप्त हुए। कुल 08 मतों से जीतकर बदरुज्जमा खाँ डिप्टी मेयर बने। चुनाव के पूर्व सभी वार्ड पार्षदों को जिलाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह द्वारा शपथ दिलाया गया। अंत में मेयर तथा डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद जीतने वाले को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाया गया।

इस समारोह में प्रेक्षक के रूप में विशेष सचिव साँवर भारती , डीडीसी विवेकानंद झा , निदेशक डी आरडीए नरेश झा , जिला पंचायत राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामती , उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्र , विशेष कार्य पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दिवाकर , वरीय उप समाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।