22.06.2017 (पटना) : राजभवन परिसर स्थित राजेन्द्र मंडप में महामहिम राज्यपाल , बिहार के पद के लिए श्री केशरी नाथ त्रिपाठी को शपथ दिलाई गयी। माननीय पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री राजेन्द्र मेनन ने श्री केशरी नाथ त्रिपाठी को राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई। भारतीय स्वतंत्रता-प्राप्ति के पश्चात बिहार 37वें महामहिम राजयपाल के रूप में श्री केशरी नाथ त्रिपाठी ने शपथ ली।  इसके पृर्व भी पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल श्री त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल के कृत्यों के निर्वहन हेतु शपथ ली थी और इनका कार्यकाल 27 नवम्बर, 2014 से प्रारम्भ होकर 15 अगस्त, 2015 तक रहा था।  

शपथ-ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव , बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी , बिहार विधान परिषद् के उप-सभापति हारुण रशीद , बिहार विधान परिषद् में नेता-प्रतिपक्ष , बिहार विधान सभा में नेता-प्रतिपक्ष, बिहार सरकार के कई मंत्रीगण , न्यायाधीशगण , बिहार विधानमंडल के कई सदस्यगण, विभिन्न आयोगों / समितियों / बोर्डों / निगमों / प्राधिकारों आदि के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष , राज्य सरकार के वरीय प्रशासनिक अधिकारीगण , विभिन्न सामाजिक-राजनितिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।