DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीए विश्वविद्यालय कार्यक्रम “खुशनुमा जीवन“

June 09, 2017


09.06.17(दरभंगा) : प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीए विश्वविद्यालय के स्थानिए सेवा केंद्र के प्रांगण में पूर्व घोषित कार्यक्रम “खुशनुमा जीवन “ के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया । संस्था की संचालिका ब्र.कु. आरती ने जानकारी देते हुए कहा की टाटानगर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगनी अंजु दीदी जो की लगभग 35 साल से समर्पित हैं , उपरोक्त विषय पर कल विशेष चर्चा करेंगी । ब्र.कु. सुधाकर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की लोगों को तनावमुक्त जीवन कर खुशनुमा जीवन बनाकर एक बेहतर समाज की पूर्णस्थापना करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है । सम्मेलन में संस्था की और से ब्र.कु. दिशा, ब्र.कु. पूजा उपस्थित थीं ।

चुनौतियों के वाबजूद बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम सफल रहा : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह

June 06, 2017


03.06.2017 (दरभंगा) : बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम - 2015 के क्रियान्वयन के शुभारंभ का लगभग 01 साल पुरे हो जाने के अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉo चंद्रशेखर सिंह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।  जिला पदाधिकारी ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की दरभंगा जिला में एक जिला स्तरीय एवं तीन अनुमंडल स्तरीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय की स्थापना " 05 जून 2016 " को की गयी थी। इस एक साल में इन कार्यालयों की उपलब्धि सफल एवं संतोषजनक रही है। आमजनों के बीच भी इसे काफी सराहा गया है। इन कार्यालयों के विशेषता पर गौर फरमाते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा की इन कार्यालयों में काउंटर के माध्यम से, डाक, इंटरनेट, फ़ोन, के माध्यम से परिवादों को दायर करने की सुविधा दी गयी है। इन कार्यालयों में परिवादियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये Transparent Fully Automated कार्यालय है , जो पेपरलेस e-governance का जीवंत उदाहरण है। यह कार्यालय सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करता है। आमलोगों को अपने परिवाद की सुनवाई निःशुल्क अपने समक्ष करवाने का अधिकार मिला है। परिवादी को 60 कार्य दिवस के अंदर अपने परिवाद पर लिए गए अंतिम निर्णय की प्राप्ति का अधिकार मिला है। उक्त निर्णय के विरुद्ध दो स्तरों पर अपील एवं पुनरीक्षण का भी प्रावधान है। दरभंगा जिला में कुल 13 मामलों में लोक प्राधिकारों पर कुल 26 हजार रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है एवं 06 लोक प्राधिकारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है।  इस अधिनियम ने आमलोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया है एवं अपने शिकायतों के निवारण के अधिकार प्राप्ति से उनका सशक्तिकरण हुआ है।

जिला पदाधिकारी ने परिवादों के निष्पादन के क्रम में आ रही चुनौतियों की भी चर्चा करते हुए कहा की प्राप्त परिवादों में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से सम्बंधित मामलों की संख्या सर्वाधिक है। इन परिवादों में अधिकांश मामलें निजी / रैयती भूमि विवाद से सम्बंधित है। जिनके निष्पादन का अधिकार प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं है। अतः ऐसे मामलों में विधि - व्यवस्था के सन्दर्भ में कार्रवाई की जाती है। इस अधिनियम के तहत प्राप्त परिवादों की संख्यां काफी अधिक है , जिनका उपलब्ध संसाधन के आधार पर ससमय सफल निष्पादन करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। कई आंतरिक सुधारों की आवश्यकता महसूस हुई है , जिसके लिए विभाग को प्रतिवेदित किया गया है एवं विभाग द्वारा उन प्रस्तावों पर यथोचित कार्रवाई की जा रही है।

उक्त सम्मलेन में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोo नेसार अहमद, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाघिकारी सदर दरभंगा , डॉo सुधांशु शेखर, वरीय उपसमाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी , रविन्द्र कुमार दिवाकर व जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार उपस्थित थे। 

मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम नहीं छूटे : एक विशेष "अभियान"

June 06, 2017
01.06.2017 (दरभंगा) : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला में "01 जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2017" तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा।

इसी सन्दर्भ में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह - जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉo चंद्रशेखर सिंह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाता सम्मलेन का आयोजन किया गया। संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी डॉo चंद्रशेखर सिंह ने कहा की इस अभियान में भारत देश के नागरिक जिनका 01.01.2017 को 18 वर्ष पूरा हो गया है और मतदाता सूची में नाम नहीं है, उन पर विशेष ध्यान देते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवश्यक कारवाई की जायेगी। दिव्यांग , महिलाओं , युवाओं , सेवा मतदाता एवं प्रवासी भारतीयों का निबंधन हेतु विशेष प्रयास किया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं के निबंधन के लिए विशेष अभियान में बीoएलoओo विशेष रूप से उनके दरवाजे पर जाकर विहित प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित करेंगे।

युवाओं एवं महिलाओं के आंकड़ों की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा की 18 से 19 वर्ष के युवा निर्वाचक का जिला में कुल निर्वाचकों में 0.79 प्रतिशत है , जिसे इस अभियान में 3.5 प्रतिशत किये जाने का लक्ष्य रखा गया हैं। महिलाओं का लिंगानुपात 2011 के जनगणना के अनुसार 918 है। निर्वाचक सूची में जिले का लिंगानुपात 880 है , जिसे इस अभियान में निर्वाचक सूची में लिंगानुपात का लक्ष्य 918 रखा गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा की इस अभियान की जानकारी व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से दी जाएगी । इस प्रचार-प्रसार में बीoएलoओo, आंगनवाड़ी सेविका / सहायिका, उच्च शिक्षण संस्थान / तकनीक शिक्षण संस्थान, मोबाइल एप्लीकेशन, एनoभीoएसoपीo पोर्टल, राष्ट्रीय कॉल सेंटर 1950 की विशेष भूमिका होगी। जिला पदाधिकारी ने कहा की महिला निर्वाचकों के निबंधन के लिए महिला शिक्षण संस्थानों में विशेष निबंधन शिविर का आयोजन किया जायेगा। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी सशुल्क विभिन्न प्रकार के आवेदन स्वीकार किये जाएंगे।

उपनिर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया की जो लोग टेक्नो फ्रेंडली हैं उनके लिए बड़ा सहज व सरल होगा इस प्रक्रिया को पूरा करने में पोर्टल व मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करना।

उक्त संवाददाता सम्मेलन में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार उपस्थित थे।

रोड रोलर एवं जे0सी0बी0 द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब को किया गया विनष्ट

May 30, 2017
29.05.2017 (पटना) : जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शराब के अवैध कारोबार के विरूद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 के अधीन उत्पाद अभियोग के अन्तर्गत जब्त अवैध शराब को आज रोड रोलर एवं जे0सी0बी0 द्वारा सभी बोतल को किया गया विनष्ट। आज बी0एस0बी0सी0एल0 गोदाम, लखनी बिगहा, खगौल-दानापुर में विनष्ट किए गए 29250 बोतल विदेशी शराब। विनष्ट की गई कुल 12500 लीटर विदेशी शराब की कीमत सभी कर सहित लगभग सवा करोड़ रूपये है।

विनष्ट किए गए शराब आर्थिक अपराध इकाई एवं दीदारगंज थाना द्वारा की गई थी जब्त। जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने यह भी बताया कि विभिन्न थाना द्वारा जब्त किए गए शराब की प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के पश्चात् एक सप्ताह के अन्दर पुनः किया जाएगा विनष्ट। जिला प्रशासन लगातार शराब के अवैध धंधे में संलिप्त लोगों के विरूद्ध चला रहा है अभियान। जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त उत्पाद को निदेश दिया है कि अवैध शराब के कारोबार के संबंध में लगातार आसूचना प्राप्त करें तथा उसके अनुरूप छापेमारी करें ।

जिलाधिकारी ने लोगों से पुनः अपील किया कि शराब के अवैध सेवन, परिवहन, संग्रहण, कारोबार आदि की सूचना दें ताकि संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कारवाई की जा सके । जिलाधिकारी द्वारा नियंत्रण कक्ष में आने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि शराब जब्ती हेतु लगातार अभियान जारी रहेगा।

दरभंगा में रोज़गार मेला का आयोजन

May 28, 2017


28.05.2017 (दरभंगा) : दिनांक 02.06.2017 को श्रम संसाधन विभाग पटना के निर्देशानुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा के तत्वाधान में संयुक्त श्रम भवन कैंपस, रामनगर लहेरियासराय, दरभंगा में 11:00 बजे पूर्वाह्न से 04:00 अपराह्न तक नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है.

नियोजन मेले में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निजी क्षेत्र के करीब 12 नियोजकों के भाग लेने की संभावना हैं जिनके द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों के आवेदन के द्वारा चयन किया जायेगा.

दरभंगा जन संपर्क विभाग द्वारा सभी बेरोजगार युवक युवतियों से अपील है की वो नियोजन मेले में भाग लें और इसका भरपूर फायदा उठायें।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।