May 21, 2017

21.05.2017 (दरभंगा) : नगर निगम चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी सत्यवीर सिंह ने प्रेस कांन्फ्रेंस मे मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी. नगर निगम चुनाव दिनाक 21.05.2017 को सुबह 07:00 बजे से शाम के 05:00 बजे तक होंगें. कुल 48 निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव हो रहा है जिसमे वार्ड संख्या 47 मे चुनाव निर्विरोध हो चूका है.
नगर निगम चुनाव में कुल अभ्यर्थी की संख्या 344 है जिसमे 169 पुरुष और 175 महिलाएं हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 22 हजार 793 है. मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 1 लाख 3 हज़ार 772 और पुरूषों की संख्या 1 लाख 19 हज़ार 12 है.
चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशाशन ने नियंत्रक कक्ष बनाया है जिसका दूरभाष संख्या 06272-240600, 8292444042, 7970512392, 8539024097, 9128538568, 8294832263 है.
May 13, 2017

12.05.2017 (दरभंगा) : भीषण गर्मी को देखते हुए दरभंगा ज़िले में लोक स्वास्थय प्रमंडल के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-220256 है.
नियंत्रण कक्ष में कोई भी चापाकल या पेयजल से सम्बंधित शिकायत नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या पर 10:00 बजे पूर्वाहन से 05:00 बजे अपराह्न तक किया जा सकता है. इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष ने सम्बंधित अधिकारिओं के मोबाइल नंबर भी जारी किये हैं.
May 01, 2017
29.04.2017 (पटना) : अपराध छोटा हो या बड़ा ,पटना एसएसपी मनु महाराज के कार्यो से यह प्रतीत होता है की वो हर केस को काफी बारीकी से देखते हैं, और देखना भी लाजमी है, क्योंकि जिम्मेदारी का क्षेत्र काफी बड़ा है। लोगों की काफी उम्मीदें बंधी होती है पुलिस से।
पटना पुलिस द्वारा चलाये जा रहे " ऑपरेशन विश्वास " को दिन प्रतिदिन सफलता मिलना इस बात की ओर इशारा करता है की एसएसपी मनु महाराज के पुलिसिंग करने का एक अपना अलग ही अंदाज़ है। जिसके लिए वो हर दिल में अपनी एक ख़ास पहचान बना चुके हैं।
"ऑपरेशन विश्वास" के तहत चलाये जा रहे मुहीम ने पटना पुलिस के दरवाजे पर एक बार फिर कामयाबी ने दस्तक दी है और उनके मेहनत के बदौलत एक कुख्यात सुपारी किलर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वाक्या कुछ यूँ हुआ की बीते फ़रवरी माह में परसा बाजार थानांतर्गत धमौल गाँव के पास धर्मेंद्र कुमार नामक व्यक्ति को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस सन्दर्भ में मृतक के पिता द्वारा परसा बाजार थाना में एफ आइ आर दर्ज करवाया गया था । इस रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी मनु महाराज ने एसएचओ परसा बाजार को निदेश दिया की किसी भी हाल में जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर इस हत्या काण्ड का उद्भेदन करें। एसएचओ परसा बाजार अपनी टीम के साथ लगातार इस केस के उद्भेदन में लगे हुए थे की एक दिन एसएसपी को गुप्त सुचना मिली की घटना कारित करने वाले शातिर अपराधी नालंदा में अपनी पहचान छुपाकर रह रहे हैं। फ़ौरन पटना पुलिस की टीम ने नालंदा पुलिस से संपर्क कर चंडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत कल्याणपुर बाली से शार्प शूटर राजेश राम को मृतक के मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछ-ताछ में गिरफ्तार राजेश के निशानदेही पर इस घटना में संलिप्त रौशन कुमार उर्फ़ छोटू को अस्थावां थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
राजेश व रौशन के स्वीकारोक्ति बयान पर पुलिस टीम द्वारा हत्या करने हेतु सुपारी देने वाला उमेश प्रसाद उर्फ़ डॉक्टर को परसा बाजार थाना क्षेत्र के चाणक्या कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार राजेश एवं रौशन ने पुलिस को बताया की उमेश प्रसाद एवं उसके पुत्र विकाश कुमार ने ढाई लाख रुपए में धर्मेन्द्र के हत्या करने हेतु सुपारी दी थी। पुलिस द्वारा तकनीक अनुसंधान व पूछ-ताछ में ये भी बात सामे आयी की मृतक धर्मेन्द्र का उमेश प्रसाद के पास 25 लाख रूपए बाकी था, और धर्मेन्द्र पैसे देने के लिए उमेश पर बार-बार दवाब डालता था। इस कारण उमेश एवं उसके पुत्र विकाश ने योजना बनायी की क्यों नहीं धर्मेन्द्र की हत्या करा दी जाये। इसी क्रम में उमेश ने राजेश व रौशन से संपर्क कर ढाई लाख रूपए में हत्या की सुपारी दे दी। मृतक जमीन के खरीद बिक्री का कार्य करता था , जिस कारण राजेश राम व रौशन ने जमीन खरीदने के बहाने से उससे संपर्क किया, और जमीन दिखाने हेतु ले गया , जहाँ योजनाबद्ध तरीके से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
एसएसपी मनु महाराज ने बताया की गिरफ्तार किये गए हार्ड कोर स्तर के अपराधी हैं। सुपारी लेकर किसी की भी हत्या करना , हथियार दिखाकर लूट करना इनका मुख्य पेशा था। राजधानी अंतर्गत परसा बाजार, बेउर , पुनपुन एवं अन्य थाना क्षेत्रों में कायम था इनका आतंक। इस घटना के सफल उद्भेदन करने के लिए पुलिस टीम को पुरुष्कृत किया जायेगा।
April 30, 2017
29.04.2017 (नालंदा) : पुरे बिहार में शराबबंदी लागू है। एसपी कुमार आशीष द्वारा पुरे जिले में शराब बेचने व बनाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शराब बरामदगी एवं इस कुकृत्य में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु जिले के सभी थानाध्यक्षों द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा है, तथा विगत दिनों विभिन्न थानों के द्वारा अवैध शराब के धंधे में शामिल अपराधकर्मियों को जेल भी भेजा गया है। पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे इस अभियान के तहत दिनांक 28.04.17 को गुप्त सुचना मिली की परवलपुर थाना अंतर्गत नया आहर स्थित मुरारी गोप नामक व्यक्ति जिसने अपने घर में बड़ी मात्रा में शराब विक्री करने के उद्देश्य से रखा हुआ है। एसपी कुमार आशीष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उक्त सुचना के आधार पर मुरारी गोप के घर के दलान में छापेमारी कर 17 लीटर 25 एमoएलo विदेशी शराब एवं 159 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। अभियुक्त मुरारी गोप के विरुद्ध बिहार मधनिषेध और उत्पाद अधिनियम - 2016 के अन्तर्गत प्रथिमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर एक बार फिर से नालंदा पुलिस ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
April 26, 2017
21.04.2017 (दरभंगा) : सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार ने नगरपालिका आम चुनाव-2017 में अभ्यर्थियों द्वारा किये जाने वाले खर्चीले चुनाव अभियान पर रोक लगाने एवं विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु व्यापक दिशा निर्देश दिया है। नामांकन के दिन गाड़ियों के काफिले या जुलूस के साथ निर्वाची पदाधिकारी के यहां जाने, बड़े-बड़े बैनर तथा कट आउट लगाने, सड़कों/गलियों में बड़े गेट, तोरण द्वार लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
तीन गाड़ियों से अधिक का कोई काफिला सड़क पर निर्वाचन के समय निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोग अपने दिशा-निर्देशों / आदेशों के उलंघन के प्रति अत्यंत गंभीर है, तथा चाहता है की शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित चुनाव अभियान चलाने में अभ्यर्थी, उसके अभिकर्ता, कार्यकर्ता एवं समर्थक, आयोग के निर्देशों का निष्ठापूर्ण पालन करें। इससे सभी अभ्यर्थी सामान्य स्तर पर रहकर अपना-अपना चुनाव प्रचार कर सकेंगे, तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में विधि-व्यवस्था का समुचित संधारण करने एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाने में भी इससे काफी मदद मिलेगी।
अभ्यर्थी एवं उनके समर्थक के द्वारा कोई गेट, तोरण द्वार अथवा कट-आउट नहीं लगाया जाएगा। सार्वजनिक अथवा निजी दीवारों पर नारा लिखने, पोस्टर अथवा अन्य प्रचार सामग्री साटने आदि पर पूर्ण पाबन्दी होगी। अभ्यर्थियों द्वारा शहर के स्थानियों प्राधिकार द्वारा नियत स्थानों पर अपने प्रचार के उद्देश्य से भुगतान के आधार पर होर्डिंग लगाए जा सकते हैं। किन्तु स्थानीय प्राधिकार द्वारा अनुमत वैसे होर्डिंग लगाने हेतु स्थलों को निर्वाचन की अधिसूचना निर्गत हो जाने के पश्चात विस्तारित नहीं किया जायेगा। कोई अभ्यर्थी निर्वाचन पदाधिकारी के यहाँ नामांकन पत्र दाखिल करने या संवीक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित होने या निर्वाचन प्रतिक आवंटित किये जाने से सम्बंधित कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए वाहनों के काफिले अथवा जुलूस लेकर नहीं जाएंगे।