DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

यादगार रहेगा मानपुर थाने में क्राइम मीटिंग का आयोजन : एसपी कुमार आशीष

April 20, 2017


15.04.2017 (नालंदा) : मानपुर कभी काफी बदनाम हुआ करता था। यह इलाका अवैध बालू उत्खनन को लेकर काफी बदनाम रहा है। अच्छे-अच्छे लोगों को इस इलाके में जाने में पसीने छूट जाते हैं। लोग दिन में भी जाने से कतराते थे। लेकिन आज स्थिति कुछ और बयां करती है। दिलेर ऑफिसर एसपी कुमार आशीष ने आज अपनी काबिलियत से लगातार विभिन्न अभियान व ऑपरेशन चलाकर आज वहां की आबो हवा ही बदल दी है। आज उसी मानपुर थाना में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। क्राइम मीटिंग के बाद एसपी के नेत्तृत्व में दिन के उजाले में ही ऑपरेशन "CASO' चलाकर मानपुर व अस्थावां थाना क्षेत्र में अवैध बालू से लदे 06 ट्रेक्टर को जब्त किया गया। पुरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। इस तरह के ऑपरेशन से निश्चित रूप से बालू माफियाओं में एक मैसेज गया की अब मनमानी नहीं चलेगी।
क्राइम मीटिंग में जहाँ अवैध बालू उत्खनन का मुद्दा छाया रहा वही मार्च महीने में पुलिस की उपलब्धियां भी काफी सराहनीय रही। बेहतर काम करने वालों पुलिस कर्मियों को एसपी कुमार आशीष द्वारा पुरुष्कृत भी किया गया वही कई अधिकारीयों के काम से नाखुश भी हुए। पुलिस की उपलब्धियां मार्च महीने में कुछ इस तरह रही।

अवैध शराब के विरूद्ध की गयी कारवाई में पिछले माह 126 लीटर विदेशी शराब, 3938 लीटर देशी शराब, 86 लीटर महुआ का धोल, 45 बोतल बीयर, 6475 लीटर छोआ का धोल तथा इसके अतिरिक्त गांजा तथा 120 कांड प्रतिवेदित हुये जिसमें 131 लोगों को गिरफतार कर जेल भेजा गया। अवैध बालू उत्खनन के माफिया के विरूद्ध कार्रवाई में 21 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुये 24 धंधेबाजों को पकड़ा गया। 14 अपहृता की सकुशल बरामदगी की गयी। वाहन चेकिंग में भी प्रभावकारी कदम उठाये गये जिसमें 949 वाहन से 16 लाख 22 हजार आठ सौ अठारह रूपया जुर्माना वसूला गया। चोरी का एक लैपटॉप, प्रिंटर, बैटरी, इंर्भटर, बैंक पासबुक, 22 मोबाईल के अलावे 40 लाख 95 हजार पांच सौ रूपया नगद बरामद किया गया। अवैध हथियारों की बरामदगी में 4 देशी कट्टा, 1 देशी बंदूक, 26 जिंदा कारतूस, 3 खोखा, 2 मैगजीन बरामद किया गया। कुल 873 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। सीसीए के तहत 1 प्रस्ताव समर्पित किया गया।
बेहतर कार्यों के लिए पुरुष्कृत हुए पुलिस पदाधिकारी

2017 में पुलिस पदाधिकारी द्वारा किये गये अच्छे कार्य के कारण पुलिस निरीक्षक मेराज हुसैन को एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया गया। पुलिस निरीक्षक उदय कुमार को एक सुसेवांक, पुअनि राकेश कुमार, सुनील कुमार निर्झर, राजेश कुमार, राकेश कुमार, अनुप कुमार को नकद 500 सौ रूपया से पुरस्कृत किया गया। पुअनि रामपदारथ पासवान, सअनि महेश्वरी साह, प्रीति कुमारी सिन्हा, राजकुमार यादव, उपेंद्र प्रसाद, महाराणा प्रताप सिंह, पवन कुमार, संजय कुमार वर्मा, यमुना प्रसाद को 1000 रूपया से पुरस्कृत किया गयां वहीं 39 अनुसंधानकर्ता जो कि पुरे महीने में एक भी कांड का निष्पादन नहीं किया उन्हें लापरवाही व शिथिलता के आरोप में एक-एक निंदन की सजा दी गयी।
इस मौके पर सभी डीएसपी व थानाध्यक्ष मौजूद थे।

अग्नि सुरक्षा सप्ताह : 14 अप्रैल - 20 अप्रैल

April 20, 2017


16.04.2017 (पटना) : अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बिहार अग्निशमन सेवा के द्वारा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से अग्नि सुरक्षा दौड़ का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रतिभागी ने एसo केo पुरी , चिल्ड्रेन पार्क से सुबह 07:00 बजे रवाना होकर राजधानी वाटिका (इको पार्क) पहुंचे, जहाँ अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अग्नि सुरक्षा दौड़ में मुख्य रूप से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), बिहार अग्निशमन सेवा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार पुलिस, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, एनo सीo सीo, भारत स्काउट एंड गाइड, सुधा डेरी, एनo एसo एसo, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, रेड क्रॉस सोसाइटी, वर्ल्ड विज़न इंडिया व अन्य टीमों ने भाग लिया। इन टीमों को मुख्य अतिथि अंजनी कुमार सिंह , मुख्य सचिव बिहार सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाकर एसo केo पुरी चिल्ड्रेन पार्क गेट से रवाना किया गया।

मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका गंतव्य स्थल राजधानी वाटिका तक साथ दिया। इस दौड़ में पी.एन.राय. महानिदेशक सह - महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, बिहार, पटना, संजय कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी, पटना , मनु महाराज, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने भी गंतव्य स्थल तक प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राजधानी वाटिका (इको पार्क) के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यास जी, उपाध्यक्ष, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉo यू. के. मिश्रा, सदस्य, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार, संजय कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी, पटना, विजय सिन्हा, समादेष्टा, एन.डी.आर.एफ, अशोक झा, उपसमादेष्टा, एन.डी.आर.एफ एवं सुधीर कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, सुधा डेरी, फुलवारीशरीफ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में एन.सी.सी. के वॉलनटिअर्स द्वारा अग्नि सुरक्षा से सम्बंधित नाटक पेश किया गया।
पी.एन.राय, महानिदेशक सह महासमादेष्टा , गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, बिहार, पटना ने प्रतिभागियों तथा कार्यक्रम में मौजूद आम नागरिकों को सम्बोधित करते हुए अग्नि सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी दी। मुख्य अतिथि व्यास जी, उपाध्यक्ष, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सम्बोधित करते हुए न्यूयार्क अग्नि हादसे, ग्लोबल वार्मिंग, मानव जनित आपदाओं तथा ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा से सम्बंधित समस्याओं तथा सावधानियों की चर्चा की।

इस पुरे कार्यक्रम का आयोजन बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया गया जिसमे हजार से ज्यादा की संख्या में प्रतिभागियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। हाल के दिनों में अग्नि सुरक्षा की प्रासंगिता देखते हुए सरकारी तंत्र ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता को गंभीरता से लेते हुए यह आयोजन किया है।

दोषी हों गिरफ्तार , निर्दोष हों रिहा

April 19, 2017



18.04.2017 (दरभंगा) : दो दिन पूर्व बेनीपुर के हावीभौआर में एक शोभां यात्रा जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के मामले में भाजपा जिला की 11 सदस्यीय टीम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची। वहां पहुँच सैकड़ों ग्रामीणों से हाल चाल जान कर समस्यायों से अवगत हुए एवं हर संभव कानून के अंतर्गत सहायता करने का भरोसा दिलाया गया। ग्रामीणों से मिलने के बाद टीम बेनीपुर उपकारा भी गयी। वहां भी लोगों से आप बीती सुन कर काफी दुखी हुए। प्रेस को सम्बोधित करते हुए टीम ने बताया की प्रशासन ने जिस तरह से आंसू गैस , हवाई फायरिंग व लाठियां बरसायी वो काफी निंदनीय है , इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम हैं। टीम द्वारा सभी ग्रामीणों से मिलकर उनके समस्याओं से रूबरू होने के बाद सामूहिक रूप से ये मांग की गयी की दोषी को अविलम्ब गिरफ्तार किया जाए व निर्दोष को रिहा किया जाए।

आदर्श आचार संहिता लागू : नगरपालिका आम निर्वाचन - 2017

April 19, 2017


18.04.2017 (दरभंगा) : दिनांक 19.04.2017 से नगरपालिका आम निर्वाचन - 2017 हेतु नामांकन सम्बन्धी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। निर्वाचन हेतु अभ्यर्थियों के लिए तीन काउंटर का निर्माण विकास भवन में किया गया है। पहले काउंटर पर वरीय उपसमाहर्ता शंकर शरण ओमी, दूसरे काउंटर पर डीo आरo डीo एo निदेशक, तीसरे काउंटर पर वरीय उपसमाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी हो जाने से इसके अनुपालन हेतु सख्ती की जाएगी। नामांकन 19.04.2017 से 27.04.2017 से किया जा सकेगा।

कुख्यात रजनीश गिरफ्तार : पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

April 17, 2017


12.04.2017 (पटना) : दिनांक 20.10.16 को घनी आबादी वाला इलाका बिहटा थाना अन्तर्गत डोमिनियापुल बिहटा के अंजनी कुमार उर्फ़ मिट्ठु कुमार को दिन-दहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को चुनौती स्वरुप लेते हुए एसएसपी मनु महाराज ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा तकनीक व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अपराधियों के हुलिए के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की गयी।
एसएसपी मनु महाराज मिनट टू मिनट अपने गठित टीम के साथ मॉनिटर कर रहे थे की अचानक पता चला की रजनीश कुमार अपने गिरोह संग जीनपुरा के पास असलहों के साथ एक घटना को कारित करने के लिए इकठ्ठा हुआ है। बस फिर क्या था पुलिस को जिस वक़्त का बेसब्री से इंतजार था वो पूरा हुआ। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कुख्यात रजनीश को पिस्टल व गोली के संग गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछ-ताछ के क्रम रजनीश ने कई चौकाने वाले बातें बताई।
सबसे पहले पुलिस ने रजनीश के निशानदेही पर मनु शर्मा को उसके घर से 01 दोनाली बन्दूक व 05 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर एक और अपराधी मनीष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछ - ताछ में रजनीश ने बताया की पूर्व में मिट्ठु द्वारा बूटन के साथ मिलकर मुखिया के चुनाव को लेकर इसके भाई का हत्या किया था , जिस कारण बदला लेने के लिए मिट्ठु का हत्या किया गया।
पुलिस को अनुसंधान में ये भी पता चला की रजनीश इन दिनों अपना गिरोह संचालित कर रहा है और नौबतपुर , बिहटा व अन्य जगहों से रंगदारी वसूल कर खूब फल-फूल रहा है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया की रजनीश जिले के टॉप तेन अपराधियों में शामिल था। इस गिरोह के विरूद्ध करीब आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। और इस गिरोह का इतना वर्चस्व इलाके में व्याप्त था की आम आदमी के साथ साथ व्यापारी वर्ग भी काफी खौफ में रहते थे। दिन-दहाड़े आर्म्स दिखाकर चौक-चौराहों पर बड़ी घटना को अंजाम देना , सुनसान जगह पर किसी को भी आर्म्स दिखाकर रंगदारी वसूल करना, धमकाना मुख्य पेशा था। इस गिरोह के गिरफ्तारी से उस क्षेत्र की जनता ही नहीं बल्कि राजधानी के प्रतिष्ठित लोगों में भी राहत की सांस ली जा रही है। एसएसपी मनु महारज ने बताया की इसके अन्य सहयोगियों की भी पहचान कर ली गयी है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस दिन रात छापेमारी कर रही है।

इस प्रकार ये निश्चित रूप से कहा जा सकता है की तेज तर्रार एसएसपी मनु महाराज द्वारा चलाये जा रहे "ऑपरेशन विश्वाश" के तहत लूट, हत्या, रंगदारी में शामिल कुख्यात रजनीश व इसके गुर्गे के गिरफ्तारी से पुलिस महकमा ही नहीं आम आदमियों ने भी राहत की सांस ली है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।