June 09, 2017

09.06.17(दरभंगा) : प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीए विश्वविद्यालय के स्थानिए सेवा केंद्र के प्रांगण में पूर्व घोषित कार्यक्रम “खुशनुमा जीवन “ के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया । संस्था की संचालिका ब्र.कु. आरती ने जानकारी देते हुए कहा की टाटानगर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगनी अंजु दीदी जो की लगभग 35 साल से समर्पित हैं , उपरोक्त विषय पर कल विशेष चर्चा करेंगी । ब्र.कु. सुधाकर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की लोगों को तनावमुक्त जीवन कर खुशनुमा जीवन बनाकर एक बेहतर समाज की पूर्णस्थापना करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है । सम्मेलन में संस्था की और से ब्र.कु. दिशा, ब्र.कु. पूजा उपस्थित थीं ।