29.06.2017 (दरभंगा) : जिला सांख्यिकी कार्यालय दरभंगा के प्रांगण में आज प्रशांत चंद्र महाल नोविस के जन्म दिन पर " सांख्यिकी दिवस " समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह की शुरुआत जिला सांख्यिकी पदाधिकारी दरभंगा , सुरेन्द्र मोची के अध्यक्षता में जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने " प्रशांत चंद्र महाल नोविस " की जीवनी के बारे में बताया की देश-विदेश से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत कैम्ब्रिज विश्विद्यालय से भौतिक एवं गणित में डिग्री हासिल कर वापस आकर उन्होंने 1959 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना कोलकाता में की।  इसकी शाखाएं देश के प्रमुख शहरों में है। 

जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा की " प्रशांत चंद्र महाल नोविस " का सबसे बड़ा योगदान उनके द्वारा शुरू किया गया सैंपल सर्वे एवं सिस्टमैटिक रैंडम सैंपलिंग संकल्पना है, जिसके आधार पर आज बड़ी-बड़ी नीतियां एवं योजनाएं बनाई जाती है।

समारोह में उपस्थित और वक्ताओं ने उनके अनेक उपलब्धियों की चर्चा अपने शब्दों में की।  उक्त कार्यक्रम में सांख्यिकी कार्यालय के कर्मचारीगण, अन्य कार्यालय के कर्मचारीगण , मीडियागण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।