January 02, 2019

02.01.2019 (पटना) : डीएम कुमार रवि ने आज रामदेव महतो सामुदायिक भवन में गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 352वीं प्रकाश पर्व के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन कर प्रकाश पर्व के तैयारी हेतु समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में डीएम ने प्रकाश पर्व के सफल आयोजन हेतु गठित कोषांगों की बारी-बारी से समीक्षा की एवं तैयारियों का जायजा लिया तथा कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं गुरूद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यगण, सभी कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, सिख समुदाय एवं स्थानीय नागरिक बेहतर से बेहतर सिख श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया करायें ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुगण श्री गुरू गोविंद सिंह जी की प्रकाश पर्व का सुखद अनुभूति ले कर जाएँ। डीएम ने आवासन कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 352वीं प्रकाश पर्व में करीब 12000 से अधिक सिख श्रद्धालुओं को आने की संभावना है। उनकों आवासन के लिए कंगन घाट में टेंट हाउस का निर्माण किया जा रहा है, जिसे हर हालत में 05.01.2019 तक पूरा कराया जाय। 25 विद्यालयों में भी आवासन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए 300 शौचालय, 128 स्नानगृह और 116 युरिनल की व्यवस्था की जा रही है। आवासन स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था 24X7 की आधार पर कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी अंचल पटना नगर निगम करेंगे। दिनांक 09.01.2019 से टेंट हाउस में श्रद्धालुगण रहना शुरू करेंगे। उन्होंने महप्रबंधक पेसू को निर्देश दिया कि गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 352वें प्रकाश पर्व में निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए 17 जगहों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर विद्युत कर्मियों एवं पदाधिकारियों की शिफ्टवाईज ड्यूटी लगायें। नियंत्रण कक्ष में फायर टेंडर उपलब्ध रहे। उन्होनें नजारत उप समाहर्त्ता को निर्देश दिया कि 09.01.2019 से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु 32 जेनरेटर की व्यवस्था करें। डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी अंचल पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि आवास स्थलों एवं पटना सिटी क्षेत्रों में 24X7 साफ-सफाई की व्यवस्था हो। नियमित फागिंग की व्यवस्था की जाय तथा सफाई की समुचित संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की जाय। साथ ही साथ 04 पब्लिक शौचालयों को मरम्मति कर दुरूस्त करेंगे। सभी सरकारी आवासन स्थलों पर अस्थायी शौचालय का निर्माण पूर्व से निर्मित सार्वजनिक शौचालयों को रख-रखाव, पूर्व से उपलब्ध सार्वजनिक शौचालयों को साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार चलंत शौचालयों की व्यवस्था करेंगे। सफाई व्यवस्था हेतु पूरा पटना सिटी क्षेत्र को 22 जोन में बांट कर प्रत्येक जोन में 10 लेवर एवं एक सुपरवाईजर की व्यवस्था भी करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी ने बताया कि ढुलाई का काम शरू हो रहा है। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण यांत्रिकी प्रमंडल एवं मुख्य अभियंता बिहार राज्य जल पर्षद को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार जलापूर्ति की व्यवस्था, नया बोरिंग एवं पाईप लाईन बिस्तारिकरण की व्यवस्था 05.01.2019 तक करेंगे। कार्यपालक अभियंता पी0एच0ई0डी0 तीन प्याउ की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बी0एस0आर0टी0सी0 से आवश्यक समन्वय कर रिंग बस के परिचालन एवं ऑटो रिक्शा के परिचालन को सुनिश्चित करें। साथ ही चयनित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पार्किंग स्थलों पर ड्राईवरों के रहने की व्यवस्था एवं ड्राॅप गेट की व्यवस्था नजारत उप समाहर्त्ता करेंगे।
डीएम कुमार रवि ने नजारत उप समाहर्त्ता को निर्देश दिया कि 84 सी0सी0टी0वी0 एवं दर्जनों वाच टावर की व्यवस्था करायें। उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को निर्देया दिया कि बैरिकेडिंग एवं ड्राप गेट की व्यवस्था दिनांक 05.01.2019 तक सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य ने डीएम को बताया कि कार्यक्रम स्थल, कंगन घाट, गुरू़द्वारा सहित 26 जगहों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने सिविल सर्जन, पटना को निर्देश दिया कि आवासन स्थलों, हेल्प डेस्क सहित 25 स्थलों पर मेडिकल टीम, चिकित्सक, चिकित्साकर्मी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि पी0एम0सी0एच0, आई0जी0आई0सी0, एन0एम0सी0एच0, गुरू गोविन्द सिंह अस्पताल, आई0जी0आई0एम0एस0 सहित अन्य सरकारी अपतालों में चिकित्सा हेतु विशेष तैयारी एवं अतिरिक्त आपात कक्ष की व्यवस्था सिविल सर्जन पटना सुनिश्चित करें। मुख्य गुरूद्वारा सहित मुख्य आवासन स्थलों के पास अग्निशमन हेतु फायर टेंडर की प्रतिनियुक्ति जिला लेखा पदाधिकारी तथा जिला समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी-सह-अग्निशमन सेवायें द्वारा सुनिश्चित किया जाय।
January 01, 2019

01.01.2019 (दरभंगा) : नव वर्ष के स्वागत में दरभंगा राज कैंपस स्थित मां श्यामा मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर- दराज से आये लोगों ने पुष्प अर्पित किया, प्रसाद चढ़ाये, तथा सुख-शान्ति सहित माँ के चरणों में शीष झुकाकर आशीष माँगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान भी तत्पर दिखे। पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पुलिस के जवानों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। युवा वर्ग में सेल्फी लेने का क्रेज़ भी खूब रहा। हर कोई इस अनोखे दिन के इस अनूठे पल को कैमरे में कैद करने के लिए तत्पर दिखे।
January 01, 2019

01.01.2019 (दरभंगा) : दरभंगा जिला के145 वें स्थापना दिवस समारोह उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस समारोह में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गए। समारोह का विधिवत उद्घाटन करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा की दरभंगा जिला सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। जिला के प्रगति में यहां के नागरिकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय की योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय प्रगति हुई है एवं लोगों के सुख सुविधा में काफी विकास हुआ है। उन्होंने लोगों को हमेशा मिलजुलकर रहने व जिला को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर विधायक संजय सरावगी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सम्मिलित प्रयास से दरभंगा जिला में चहुमुखी विकास हुआ है। विधायक अमरनाथ गामी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार हर तबके के लोगों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला ने विगत वर्षों में विकास की राह में लंबे सफर को तय किया है। जिला में विभिन्न बाईपास सड़कों के निर्माण, दिल्ली मोर बस स्टैंड का उद्घाटन, हर घर बिजली, गंडौल बिरौल सड़क तथा किसानों के लिए डेडीकेटेड बिजली फीडर के दिशा में भी उल्लेखनीय काम हुए हैं। सात निश्चय की अन्य सभी योजनाओं सहित हर घर शौचालय निर्माण के काम में भी जिला ने उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है। विगत वर्ष में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 26 करोड़ से अधिक का लोन विद्यार्थियों में वितरित किया गया है। दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सेवा जल्दी शुरू हो इसके लिए भी जिला प्रशासन पूरी मेहनत करेगा। जिला में 5 जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृत हो चुके हैं तथा जाम से स्थाई मुक्ति के लिए 7 जगहों पर फ्लाईओवर के निर्माण का काम होना है। इसके लिए भी जिला प्रशासन सजग है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर जिला को एक नई ऊंचाई देंगे। कार्यक्रम में उन मुखिया को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाया है। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

स्थापना दिवस के अवसर पर पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किए तथा बहुभाषीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृत, मैथिलि, हिंदी, उर्दू में एक से एक बढ़कर एक कवियों ने काव्य पाठ किया।

स्थानीय कविगण के अलावे इलाहबाद, बनारस, गाजीपुर व कई जगहों से आये हुए कवियों द्वारा पाठ किये हास्य-व्यंग्य के चासनी में श्रोता ठहाके लगाकर हॅसते रहे।

145 वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन संध्या बेला के कार्यक्रम में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय परिसर में पौधरोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने 145 कैंडल जलाकर केक काटा तथा सभी लोगो को धन्यवाद देते हुए नव वर्ष की शुभकामनाये दी।
December 29, 2018

29.12.2018 (दरभंगा) : दरभंगा जिला का 145वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 31 दिसंबर एवं 01 जनवरी को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पुरुष एवं महिलाओं का मैराथन दौड़, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, वॉलीबॉल एवं म्यूजिकल चेयर तथा जूडो कराटे आदि का आयोजन होगा। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में आयोजित होगा, जहां 31 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बहुभाषी कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण होंगे। 01 जनवरी को समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम तथा कैंडल प्रज्वलन भी किए जाएंगे। जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी दरभंगा जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। अपने कार्यालय कक्ष में स्थापना दिवस के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय काम पूरा कर लेने के निर्देश दिए। नगर निगम को व्यापक स्तर पर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी से कहा गया है कि कार्यक्रम के अवसर पर पेयजल एवं अन्य जरूरी व्यवस्था करेंगे। नजारत उप समाहर्ता को मंच निर्माण साज-सज्जा एवं बैरिकेडिंग आदि कर लेने को कहा गया। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मैराथन दौड़ के अवसर पर यातायात व्यवस्था के नियंत्रण के लिए समुचित उपाय करेंगे। 31 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में परिवहन मेला भी लगेगा जिसमें मुख्य मंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत चयनित लाभूक को डीएम द्वारा चयन पत्र प्रदान किया जाएगा। इस मेला में वाहन एजेंसियां भी वाहनों के साथ उपस्थित रहेंगे। लाभुक अपनी पसंद से अपने वाहन का चुनाव कर क्रय कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत लाभुकों को अधिकतम रूपए एक लाख का अनुदान सरकार की तरफ से दिया जाना है।
बैठक में अपर समाहर्ता बिरेंद्र प्रसाद, डीडीसी कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता मो. मोबिन अली अंसारी, सभी जिलास्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
December 29, 2018

21.12.2018 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र संघ की अध्यक्षा मधुमाला कुमारी ने सीनेट की बैठक में छात्र हितों के लिए विभिन्न मांगों को रखा। जिसमे शैक्षणिक वातावरण का बेहतर माहौल, गुणवत्ता युक्त शिक्षा, सभी कॉलेजों में पुस्तकालय की उत्तम व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था हेतु ध्यान आकर्षित करवाया। उन्होंने कहा की कॉलेज कैंपस में असामाजिक तत्वों द्वारा प्रवेश कर पठन-पाठन के माहौल को अव्यवस्थित किये जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने इस समस्या के समाधान हेतु उचित प्रबंध करने का अनुरोध सीनेट में उपस्थित सभी सदस्यों से किया।