DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

ABVP विजयी

December 29, 2018
darbhanga

19.12.2018 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2018-19 में ABVP ने सभी पदों पर विजय प्राप्त कर ली है। अध्यक्ष पद पर सुश्री मधुमाला कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संदीप कुमार चौधरी को 18 मतों से पराजित कर विजयी हुई हैं। मधुमाला कुमारी को 66 मत मिले जबकि संदीप कुमार चौधरी को 48 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी राजा कुमार को 71 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी पुरुषोत्तम कुमार चौधरी को 51 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर निर्वाचित उत्सव कुमार पाराशर को 68 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अन्नू कुमारी को 53 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर रिषभ कुमार चौधरी 82 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अख़लाक़ अहमद को 48 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजयी मनीष कुमार को 65 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी साई कुमार निरुपम को 57 मत प्राप्त हुए। आज सुबह 09 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नरगौना परिसर स्थित प्रबन्धन भवन में मतदान प्रारंभ हुआ। कुल 210 मतदाताओं में 196 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ ही पर्यवेक्षकों की सक्रियता मतदान से मतगणना तक बनी रही। निर्वाची पदाधिकारी प्रो॰अजीत कुमार सिंह, मतगणना पदाधिकारी प्रो॰ रतन कुमार चौधरी एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो॰ चन्द्र भानु प्रसाद सिंह की मतगणना के दौरान कड़ी व्यवस्था थी।

पद्मश्री डॉ सी पी ठाकुर हुए सम्मानित

December 16, 2018
darbhanga

15.12.2018 (दरभंगा) : मैथिली को अष्टम अनुसूची में शामिल करने के बाद मैथिली विषय को सीबीएसई के पाठ्यक्रम में शामिल कराने में प्रभावकारी भूमिका निभाने के लिए राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ सी पी ठाकुर का शनिवार को दरभंगा में नागरिक अभिनंदन किया गया। विद्यापति सेवा संस्थान एवं महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री ठाकुर को मिथिला की परंपरा के अनुरूप पाग व चादर से सम्मानित किया गया तथा ताम्रपत्र पर उल्लिखित अभिनंदन पत्र समर्पित किया गया। इस मौके पर सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को शामिल कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव वैद्यनाथ चौधरी एवं मणिकांत झा को भी निजी विद्यालय संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ ठाकुर ने कहा कि मिथिला के साथ उनका मां बेटे का संबंध है। उन्होंने कहा कि मैथिली मेरी मां की भाषा है। उनका ननिहाल मिथिला के रामपुरा में अवस्थित है। उन्होंने कहा कि मैथिली के विकास के लिए उनसे आज तक जो बन पड़ा उन्होंने किया है। अब अगली पारी में वह मिथिला के विकास के प्रति कृतसंकल्प रहेंगे। उन्होंने कहा की इस यात्रा में मिथिला के पारंपरिक रोजगार को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जाएगा। जिसके तहत पान, मखान, माँछ आदि की खेती जो बदहाली के कगार पर खड़ी है उसे खुशहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली विषय के शामिल होने से मैथिली भाषी के सामने रोजगार के अवसर भी स्वत: उपलब्ध हो गए हैं।

पद्मश्री ठाकुर को को सम्मानित करते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि मिथिला और मैथिली को 90 के दशक से परवान चढ़ाने में सीपी ठाकुर लगे हुए हैं, और आज उनकी सक्रियता के कारण ही मैथिली को पुनर्जीवन मिला है। उन्होंने कहा की मैथिली को अष्टम अनुसूची में शामिल करने सहित इसे सीबीएसई के पाठ्यक्रम में शामिल कराने के लिए संपूर्ण मिथिला वासी की ओर से उनके प्रति कृतज्ञ हूँ। डॉ बैजू ने कहा कि सीबीएसई के पाठ्यक्रम में आठवीं कक्षा तक मैथिली भी शामिल कर लिया गया है, लेकिन अभी 12 वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में इसे शामिल होना बाकी है जबकि बिहार सरकार को भी सरकारी स्कूलों में मैथिली की पढ़ाई शुरू करनी चाहिए। पद्मश्री ठाकुर ने मौके पर ही विश्वास दिलाया कि वह मिथिला और मैथिली के आन, बान और शान की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे और जब तक उसे सब कुछ हासिल नहीं हो जाता वह चैन से बैठने वाले नहीं।

कोर्ट मार्शल

December 16, 2018
darbhanga

15.12.2018 (दरभंगा) : विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग, ललित कला संकाय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा में आज दिनांक 15 दिसम्बर को सत्र 2016 -18 के चतुर्थ सेमेस्टर के नाट्य विषय छात्र-छात्राओं ने स्वदेश दीपक लिखित नाटक "कोर्ट मार्शल" का मंचन किया। नाटक का निर्देशन सुशांत कुमार ने तथा सम्पादन दीपक कुमार पप्पू ने किया। बचाव पक्ष के वकील तथा मेजर बी डी कपूर के अभिनय को खूब सराहना मिली। नाटक के सभी पात्रों ने जीवन्त अभिनय किया।

पुरूष पात्रों में राजेश कुमार, सुमित कुमार ठाकुर, विवेक कुमार, दीपक कुमार पप्पू, सुमन वृक्ष, सुनीत कुमार, सुशांत कुमार, अमित आनंद, श्याम कुमार कामत, अभय प्रताप तथा स्त्री पात्र के रूप में सुष्मिता ने भाग लिया। नाटक में प्रकाश व्यवस्था अभय प्रताप, सेट डिजाइन श्याम किशोर कामत, मेक अप राज कुमार, वस्त्र विन्यास राजेश कुमार, संगीत अक्षय कुमार तथा उद्घोषणा सुष्मिता कुमारी ने की।

गुमटी का हुआ उद्घाटन, मिलेंगे जूट, कपड़े व पेपर से बने बैग

December 16, 2018
patna

14.12.2018 (पटना) : कुमार रवि, डीएम, बाला मुरुगन डी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका, एवं मनु महाराज, एसएसपी के द्वारा संयुक्त रूप से जीविका दीदीयों द्वारा संचालित गुमटी का उद्घाटन किया गया, जिसमें पौलीथीन बैग/प्लास्टिक कैरी बैग् के विकल्प के रूप में विभिन्न तरह के जूट बैग, कपड़े का बैग एवं पेपर बैग की बिक्री की जायेगी। डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा पूरे पटना में प्लास्टिक बैन को देखते हुए जीविका दीदीयों द्वारा इसे एक नये अवसर में देखते हुए यह गुमटी लगाया गया है, जो चिड़ियाघर के गेट नं0-02 के समीप अवस्थित है। इसे फुलवारीशरीफ प्रखंड के जीविका दीदीयों द्वारा चलाया जा रहा है। महिलाएं अपने घरों में ही कपड़े का थैला तैयार कर इसे बेच रही है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। डीएम कुमार रवि ने इस कार्य की सराहना करते हुए और भी बेहतर (Quality Wise) बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका, बाला मुरुगन डी द्वारा बताया गया कि इस तरह के स्टॉल पटना में और भी कई जगहों पर लगाया जायेगा ताकि प्लास्टिक के जगह वैकल्पिक रूप में आम नागरिकों को आसानी से जूट/कपड़े व पेपर से बने बैग मिल सके। एसएसपी मनु महाराज ने कहा की इस कार्य को सभी लोग मिलकर अनुपालन करवाएंगे।

पर्यावरण की सेवा के लिए प्लास्टिक को कहें ना

December 12, 2018
darbhanga

12.12.2018 (दरभंगा) : जब भी कोई सामान खरीदने घर से बाहर निकलें, हाथ में कपड़ा या जूट का थैला जरूर हो। इसे अपनी आदत में शामिल करें। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिला के समाजसेवियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित बैठक में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर हम लोगों को पर्यावरण की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिला है। इसका सबको लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी वास्तविक रूप से सफल होगा जब आम नागरिक इसे व्यवहार में लाएंगे एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में डीएम ने प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में भी बताया एवं कहा कि यह ऐसा पदार्थ है जो सड़ता- गलता नहीं है एवं जहां रहता है प्रदूषण ही पैदा करता है। नगर आयुक्त नागेंद्र प्रसाद सिंह ने प्लास्टिक के उपयोग करने पर सरकार द्वारा दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी लोगों को दी।

darbhanga

उन्होंने बताया कि सभी लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने की जरूरत है, तभी एक सुंदर पर्यावरण बन सकेगा। बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी दुकानदार अपने दुकान पर इस आशय का एक बैनर लगा पाएंगे कि वह प्लास्टिक के थैले का का प्रयोग नहीं करते हैं एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान करते हैं। बैठक में उपस्थित लायंस क्लब, मानवाधिकार सामाजिक परिषद, एनसीसी एवं स्काउट के प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने में अपनी सहमति जताई। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि वह प्लास्टिक पर रोक के समुचित क्रियान्वयन के लिए वार्ड स्तरीय समिति बना दें। यह समिति हर एक दुकानदारों एवं लोगों के पास जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी एवं इस अभियान को सफल बनाने में योगदान करेगी। मेयर वैजयंती देवी खेड़िया ने कहा किया हम सबों का सामूहिक उत्तरदायित्व है कि प्लास्टिक जैसे खराब वस्तु को अपने दैनिक प्रयोग से दूर करें एवं धरती की रक्षा में अपना योगदान करें। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान की शुरुआत अपने घरों से करने का आह्वान किया। बैठक में शहर में यातायात व्यवस्था तथा कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जाम पर भी विचार-विमर्श किया गया एवं इसके स्थाई रूप से निदान के लिए सुझाव दिए गए। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आपसी बैठक कर इन सुझावों पर अमल करने का निर्देश दिया।

darbhanga

बैठक के बाद डीएम सहित सभी अधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों तथा गणमान्य लोगों ने प्लास्टिक पर रोक से संबंधित जन जागरूकता रैली में भी भाग लिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी उमाकांत पांडेय, डीपीआरओ लालबाबू सिंह जिला के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।